इंडिया ए टीम को वनडे त्रिकोणीय श्रंखला में गुरुवार (11 जून) को अफगानिस्तान ए के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है। भारतीय टीम इस मैच में 349 रन बनाकर भी हार गई। एक तरफ जहां मौसम ने भारत का साथ नहीं दिया और डकवर्थ लुईस प्रणाली से अफगान टीम जीत गई। वहीं इंडिया ए की टीम को 15 रन भी भारी पड़ गए जो आखिरी में हार का बड़ा कारण बने।
आपको बता दें कि बारिश से प्रभावित इस मैच में पहले लक्ष्य को और ओवर को घटाया गया और अफगानिस्तान ए को 38 ओवर में 294 का टारगेट मिला। फिर बारिश ने बाधा डाली और 25.5 ओवर के बाद खेल रुका जब अफगान टीम के 177 रन दो विकेट पर थे। डीएलएस पार स्कोर से अफगानिस्तान ए की टीम 3 रन से आगे थे। यही कारण है कि भारतीय टीम को हार मिली। इस पारी में भारतीय गेंदबाजों ने 15 रन एक्स्ट्रा के दिए।
यही 15 रन अंत में इंडिया ए को मिली हार के बाद सबसे महंगे साबित हुए। भारतीय गेंदबाजों ने 25.5 ओवर की अफगान पारी में ही 15 अतिरिक्त रन खर्च कर दिए। इसमें 8 वाइड थीं और 7 रन लेग बाय के थे। यह 15 रन अगर बचे होते तो शायद इंडिया ए की टीम डकवर्थ लुईस से भी यह मुकाबला नहीं गंवाती।
अफगानिस्तान की अच्छी बल्लेबाजी
अफगानिस्तान की शुरुआत इस मैच में अच्छी रही। हसन ईसाखिल ने तेज बल्लेबाजी की और 29 गेंद पर 34 रन बनाए। उन्होंने शुरू से ही रनरेट बढ़ा कर रखा। दूसरे ओपनर कप्तान इमरान मीर एक छोर पर डटे रहे और 75 रन बनाकर नाबाद रहे। चौथे नंबर पर आए बाहिर शाह ने भी नाबाद 51 रन बनाए। भारतीय गेंदबाजों ने 69 रन पर दो विकेट गिरा लिए थे। उसके बाद बाहिर और इमरान ने विकेट नहीं खोया और नाबाद 108 रन जोड़े। यह साझीदारी भारतीय टीम के लिए खतरनाक हो गई।
प्रभसिमरन-ऋतुराज-तिलक की पारियां बेकार
प्रभसिमरन सिंह ने इस मैच में 84 रन की बेहतरीन पारी खेली। उसके बाद ऋतुराज गायकवाड़ और कप्तान तिलक वर्मा ने 66-66 रन की पारियां खेलीं। वैभव सूर्यवंशी ने भी 22 गेंद पर ताबड़तोड़ 44 रन बनाए। अंत में सूर्यांश शेडगे ने 40 रन की पारी खेली। भारतीय टीम ने 50 ओवर में 9 विकेट पर 349 रन बनाए। भारत की हार के बाद यह सभी पारियां बेकार हो गईं। अब इंडिया ए की टीम अपना अगला मुकाबला 15 जून के श्रीलंका ए के खिलाफ खेलेगी।
IND A vs AFG A मैच के बाद अंकतालिका, अफगानिस्तान ए नंबर 1, इंडिया ए फिसली; टॉप 5 बल्लेबाज और गेंदबाज
इंडिया ए की टीम को अफगानिस्तान ए के खिलाफ त्रिकोणीय श्रंखला के दूसरे मैच में हार का सामना करना पड़ा है। इस हार के बाद भारतीय टीम अंकतालिका में फिसल गई है। टॉप 5 बल्लेबाजों में वैभव सूर्यवंशी का नाम नहीं है और टॉप 5 गेंदबाजों में दो भारतीय हैं। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर
