बीसीसीआई शनिवार को आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज और एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय टीम का ऐलान करने वाला है। इस ऐलान के दौरान मुख्य रूप से दो खिलाड़ियों सूर्यकुमार यादव और वैभव सूर्यवंशी पर सबकी नजरें होंगी। एक तरफ खराब फॉर्म की वजह से अनुभवी क्रिकेटर सूर्यकुमार की कप्तानी छिन सकती है तो वैभव को भारतीय टी20 टीम में शामिल किए जाने की संभावना है।

आर अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि सूर्यकुमार यादव को अपने मौके का इंतजार करना पड़ सकता है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि वैभव को भी मौका दिया जा सकता है। अगर आप दो टीमें बना रहे हैं तो वैभव को निश्चित रूप से दूसरी टीम में होना चाहिए, लेकिन मेरा आपसे और हमारे दर्शकों से एक और सवाल है और यह यह सवाल सभी के लिए है। अगर टीम में कोई जगह खाली नहीं है तो आप वैभव को कैसे शामिल कर सकते हैं।

हमारे स्कूल में आपका एडमिशन नहीं हो सकता

अश्विन ने आगे कहा कि अगर मैं चयनकर्ता होता तो मैं वैभव से सीधे कहता कि मैंने उनके जैसा खिलाड़ी कभी नहीं देखा। आप खास हैं और मैं आपके हुनर ​​का प्रशंसक हूं। मैं आपका फैन हूं, लेकिन हमारी क्लास या स्कूल में अभी कोई सीट खाली नहीं है। अभी हमारे स्कूल में आपके लिए एडमिशन नहीं हो सकता। प्लीज, किसी दूसरे स्कूल मत जाइएगा बस बाहर इंतजार कीजिए। अगर कोई भी मौका मिलता है या कोई जगह खाली होती है, तो मैं आपको सीट दे दूंगा। यह बात याद रखिएगा आप चाहे कितने भी बड़े खिलाड़ी क्यों न हों टीम सबसे पहले आती है। टीम खिलाड़ियों के लिए होती है, खिलाड़ी टीम के लिए नहीं होते।

सूर्यकुमार को एक-दो सीरीज में मिलना चाहिए मौका

वैभव सूर्यवंशी को भारत के लिए डेब्यू करने का इंतजार करने की सलाह देते हुए अश्विन ने कहा कि टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार को मौका दिया जाना चाहिए भले ही उन्हें कप्तानी की जिम्मेदारी से हटा दिया जाए। भारत के इस पूर्व दिग्गज स्पिनर ने कहा कि जिस भारतीय टीम ने अभी-अभी टी20 वर्ल्ड कप जीता है उसे थोड़ा और समय मिलना चाहिए। इसमें खेलने वाले सभी खिलाड़ी इसके हकदार हैं। मेरी राय में सूर्या के मामले में उन्हें कप्तानी न दें, लेकिन उन्हें एक या दो सीरीज में खेलने का मौका दें। अगर वह अच्छा प्रदर्शन नहीं करते हैं तो उन्हें हटा दें और बातचीत को साफ और पारदर्शी रखें।

वैभव की घातक गेंदबाजी, रहाणे की टीम को मिली जीत; सरफराज की पारी बेकार, 295 की स्ट्राइक रेट से बनाए थे 62 रन

वैभव की घातक गेंदबाजी और आयुष की शानदार बल्लेबाजी के दम पर रहाणे की टीम ने टी20 मुंबई 2026 के 10वें मैच में आकाश टाइगर्स को हरा दिया। टाइगर्स के लिए सरफराज खान ने तूफानी पारी खेली, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला पाए। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)