आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल शेड्यूल पर सवाल उठाना इंग्लैंड की पूर्व क्रिकेटरों केट क्रॉस और एलेक्स हार्टले को भारी पड़ गया। दोनों ने टूर्नामेंट के कार्यक्रम पर अपनी राय रखी थी, जिसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर न सिर्फ जमकर ट्रोल किया गया, बल्कि जान से मारने की धमकियां भी मिलीं। हालांकि बाद में केट क्रॉस ने स्पष्ट किया कि उनकी आलोचना भारत नहीं, बल्कि आईसीसी की शेड्यूलिंग प्रक्रिया को लेकर थी।

इंग्लैंड की पूर्व क्रिकेटर केट क्रॉस ने महिला T20 वर्ल्ड कप के शेड्यूल को लेकर आईसीसी की व्यवस्थाओं को ‘बेतुका’ बताया था। केट क्रास ने बताया कि उन्हें ऑनलाइन जान से मारने की धमकियां और गालियां मिली हैं। एलेक्स हार्टले ने ‘नो बॉल्स: द क्रिकेट पॉडकास्ट’ के हालिया एपिसोड में कहा, ‘‘हमें ऑनलाइन जान से मारने की धमकियां और गालियां मिल रही हैं।’’ वह क्रॉस के साथ मिलकर इस पॉडकास्ट को होस्ट करती हैं।

केट क्रॉस ने कहा, ‘‘आज सुबह जब मैं उठी और मैंने ICC के सेमी-फाइनल शेड्यूल के बारे में पोस्ट किया तो उस इंस्टाग्राम पोस्ट पर 450 कमेंट्स आ चुके थे। आम तौर पर हमें हर पोस्ट पर 30 कमेंट्स मिलते हैं। थोड़ी उलझन है क्योंकि हमने जो कहा- उसके लिए जान से मारने की धमकियां और गालियां मिलना सही नहीं है।’’

वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल इस हफ्ते मंगलवार और गुरुवार को होने हैं। गुरुवार को होने वाले नॉकआउट मुकाबले में ग्रुप A की टॉप टीम का सामना ग्रुप B की दूसरी टीम से होना था, लेकिन मामला इसके उलट था। हालांकि, नियम यह भी था कि अगर भारत सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई करता तो वह मंगलवार को ग्रुप A की टॉप टीम के खिलाफ सेमीफाइनल खेलता। इस शर्त की पॉडकास्ट करने वाली जोड़ी ने आलोचना की थी।

एलेक्स हार्टले ने कहा, ‘‘मैंने असल में ICC में किसी से बात करके सारी बातें साफ की हैं। ICC ने कहा- हम साफ करना चाहते हैं कि इसका भारत से कोई लेना-देना नहीं है और यह UK में दर्शकों की संख्या और दुनिया भर में इसे देखने वालों की संख्या दोनों को बढ़ाने के लिए किया गया है। तो मेरा मतलब यह है कि 6:30 बजे का समय UK के दर्शकों के लिए है।’’

केट क्रास ने कहा, ‘‘लगता है कि हमने यह बात साफ कर दी है। उन सभी का शुक्रिया जिन्होंने हमसे संपर्क किया और हमारा साथ दिया। उन सभी (मैसेजों) को पढ़ना बहुत अच्छा लगा। यह अजीब है, है ना? हमने इस प्लेटफॉर्म पर सोशल मीडिया के बारे में बहुत बात की है, लेकिन आइए थोड़ा और दयालु बनें। जैसे, मैं एक क्रिकेट टीम के तौर पर भारत की बुराई नहीं कर रही थी।’’

केट क्रास ने कहा, ‘‘मैं बस यह कह रही थी कि मुझे नहीं लगता कि कोई टूर्नामेंट इस बात पर आधारित होना चाहिए कि कोई क्रिकेट टीम सेमी-फाइनल में पहुंचेगी या नहीं। पता चला कि वह बात वैसे भी सही नहीं थी। जिस व्यक्ति ने हमारी बात को कोट किया अगर आप हमें कोट करने जा रहे हैं तो वही कोट करें जो हमने कहा है न कि वह जो आपको लगता है कि हमने कहा है। लोगों ने अपनी समझ के हिसाब से इसका मतलब निकाला है।’’

आयरलैंड के जय मूंद्रा का जलवा: भारत को छकाया, अब टी20 लीग में इस फ्रेंचाइजी ने लगाया दांव

आयरलैंड के भारतीय मूल के क्रिकेटर जय मूंद्रा के लिए पिछला एक हफ्ता किसे बेहतरीन सपने से कम नहीं रहा है। उनका इंटरनेशनल डेब्यू हुआ भारत के खिलाफ। दो मैचों में पांच विकेट उन्होंने झटके और अब बड़ी टी20 लीग के लिए उनके ऊपर पहला दांव भी एक फ्रेंचाइजी ने लगा दिया। (पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें)