Women’s T20 World Cup 2026 Full Schedule: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पूरा शेड्यूल आईसीसी द्वारा जारी कर दिया गया है। 12 जून से इस टूर्नामेंट की शुरुआत होगी। इंग्लैंड इस टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 5 जुलाई को होगा। इसमें कुर 12 टीमें हिस्सा लेंगी और सेमीफाइनल व फाइनल समेत कुल 33 मैच खेले जाएंगे।

भारत-पाकिस्तान का मैच किस दिन?

टीम इंडिया 14 जून को अपना अभियान इस टूर्नामेंट में शुरू करेगी। भारतीय टीम का पहला मुकाबला पाकिस्तान के साथ होगा। टीम इंडिया के ग्रुप में पाकिस्तान के अलावा ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका भी मौजूद हैं। वहीं क्वालिफायर के बाद बांग्लादेश और नीदरलैंड्स इस ग्रुप का हिस्सा बनीं। अब इस टूर्नामेंट के लिए सभी 12 टीमों के नाम तय हैं।

ये हैं दोनों ग्रुप की टीमें

ग्रुप ए

भारत, पाकिस्तान, साउथ अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश और नीदरलैंड्स।

ग्रुप बी

इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, श्रीलंका, वेस्टइंडीज, स्कॉटलैंड और आयरलैंड।

महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पूरा शेड्यूल

ग्रुप स्टेज

दिनांकमुकाबलास्थानसमय (IST)
शुक्रवार, 12 जूनइंग्लैंड बनाम श्रीलंकाएजबेस्टनरात 11:00 बजे
शनिवार, 13 जूनस्कॉटलैंड बनाम आयरलैंडओल्ड ट्रैफर्डदोपहर 3:00 बजे
शनिवार, 13 जूनऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीकाओल्ड ट्रैफर्डशाम 7:00 बजे
शनिवार, 13 जूनवेस्टइंडीज बनाम न्यूजीलैंडहैम्पशायर बाउलरात 11:00 बजे
रविवार, 14 जूनबांग्लादेश बनाम नीदरलैंडएजबेस्टनदोपहर 3:00 बजे
रविवार, 14 जूनभारत बनाम पाकिस्तानएजबेस्टनशाम 7:00 बजे
मंगलवार, 16 जूनन्यूजीलैंड बनाम श्रीलंकाहैम्पशायर बाउलशाम 7:00 बजे
मंगलवार, 16 जूनइंग्लैंड बनाम आयरलैंडहैम्पशायर बाउलरात 11:00 बजे
बुधवार, 17 जूनऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेशहेडिंग्लेदोपहर 3:00 बजे
बुधवार, 17 जूनभारत बनाम नीदरलैंडहेडिंग्लेशाम 7:00 बजे
बुधवार, 17 जूनदक्षिण अफ्रीका बनाम पाकिस्तानएजबेस्टनरात 11:00 बजे
गुरुवार, 18 जूनवेस्टइंडीज बनाम स्कॉटलैंडहेडिंग्लेरात 11:00 बजे
शुक्रवार, 19 जूनन्यूजीलैंड बनाम आयरलैंडहैम्पशायर बाउलरात 11:00 बजे
शनिवार, 20 जूनऑस्ट्रेलिया बनाम नीदरलैंडहैम्पशायर बाउलदोपहर 3:00 बजे
शनिवार, 20 जूनपाकिस्तान बनाम बांग्लादेशहैम्पशायर बाउलशाम 7:00 बजे
शनिवार, 20 जूनइंग्लैंड बनाम स्कॉटलैंडहेडिंग्लेरात 11:00 बजे
रविवार, 21 जूनवेस्टइंडीज बनाम श्रीलंकाब्रिस्टल काउंटी ग्राउंडदोपहर 3:00 बजे
रविवार, 21 जूनदक्षिण अफ्रीका बनाम भारतओल्ड ट्रैफर्डशाम 7:00 बजे
मंगलवार, 23 जूनन्यूजीलैंड बनाम स्कॉटलैंडब्रिस्टल काउंटी ग्राउंडदोपहर 3:00 बजे
मंगलवार, 23 जूनश्रीलंका बनाम आयरलैंडब्रिस्टल काउंटी ग्राउंडशाम 7:00 बजे
मंगलवार, 23 जूनऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तानहेडिंग्लेरात 11:00 बजे
बुधवार, 24 जूनइंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीजलॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंडरात 11:00 बजे
गुरुवार, 25 जूनभारत बनाम बांग्लादेशओल्ड ट्रैफर्डशाम 7:00 बजे
गुरुवार, 25 जूनदक्षिण अफ्रीका बनाम नीदरलैंडब्रिस्टल काउंटी ग्राउंडरात 11:00 बजे
शुक्रवार, 26 जूनश्रीलंका बनाम स्कॉटलैंडओल्ड ट्रैफर्डरात 11:00 बजे
शनिवार, 27 जूनपाकिस्तान बनाम नीदरलैंडब्रिस्टल काउंटी ग्राउंडदोपहर 3:00 बजे
शनिवार, 27 जूनवेस्टइंडीज बनाम आयरलैंडब्रिस्टल काउंटी ग्राउंडशाम 7:00 बजे
शनिवार, 27 जूनइंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंडद ओवलरात 11:00 बजे
रविवार, 28 जूनदक्षिण अफ्रीका बनाम बांग्लादेशलॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंडदोपहर 3:00 बजे
रविवार, 28 जूनऑस्ट्रेलिया बनाम भारतलॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंडशाम 7:00 बजे

नॉकआउट स्टेज

मुकाबलादिनांकस्थानसमय (IST)
पहला सेमीफाइनलमंगलवार, 30 जूनद ओवलशाम 7:00 बजे
दूसरा सेमीफाइनलगुरुवार, 2 जुलाईद ओवलरात 11:00 बजे
फाइनलरविवार, 5 जुलाईलॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंडशाम 7:00 बजे

यह भी पढ़ें- PAK vs ENG: पल्लीकेले में बारिश बढ़ा सकती है पाकिस्तान की टेंशन, जानें कैसा रहेगा मौसम और पिच का मिजाज
यह भी पढ़ें- T20 World Cup: टीम इंडिया अब भी बना सकती है सेमीफाइनल में जगह, 4 पॉइंट्स में समझिए पूरा गणित