T20 World Cup 2026: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने पाकिस्तान सरकार के अपनी क्रिकेट टीम को T20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के खिलाफ मैच का बॉयकॉट करने का निर्देश देने के फैसले पर गंभीर चिंता जताई है और इस कदम को ग्लोबल खेल प्रतियोगिता के सिद्धांतों के खिलाफ बताया।

आईसीसी ने पाकिस्तान को इशारों में परिणाम भुगतने की दी चेतावनी

एक आधिकारिक बयान में आईसीसी ने कहा कि वो इस मामले में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) से अभी भी औपचारिक बातचीत का इंतजार कर रहा है। आईसीसी ने इस बात पर जोर दिया कि टूर्नामेंट में चुनिंदा हिस्सेदारी का उनका रुख मानना ​​मुश्किल है। पाकिस्तान सरकार ने अपनी नेशनल टीम को टूर्नामेंट में हिस्सा लेने की इजाजत दे दी है, लेकिन उन्हें निर्देश दिया है कि वे भारत के खिलाफ ग्रुप-स्टेज मैच में मैदान पर न उतरें। भारत और पाकिस्तान का मैच 15 फरवरी को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में होना है।

U19 World Cup 2026 Points Table: भारत-पाकिस्तान मैच के बाद अंकतालिका, इंग्लैंड को आयुष की टीम ने पछाड़ा

ICC ने अपने बयान में कहा कि जब तक उन्हें पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से आधिकारिक जानकारी नहीं मिल जाती तब तक हम उम्मीद करते हैं कि सभी मुकाबले शेड्यूल के मुताबिक ही खेले जाएंगे। आईसीसी ने इस बात पर भी जोर दिया कि पाकिस्तान का ये फैसला दुनिया भर के क्रिकेट फैंस के लिए सही नहीं है जिसमें पाकिस्तान के लाखों समर्थक भी शामिल हैं।

पीसीबी आपसी सहमति से निकाले समाधान

आईसीसी गवर्निंग बॉडी ने पीसीबी से देश में क्रिकेट के लिए इस स्थिति के महत्वपूर्ण और लंबे समय तक चलने वाले असर पर ध्यान से विचार करने का भी आग्रह किया। आईसीसी ने कहा कि इस मामले का ग्लोबल क्रिकेट इकोसिस्टम पर बड़ा असर पड़ सकता है जिसका पाकिस्तान एक सदस्य और लाभार्थी दोनों है।

आईसीसी ने ये भी कहा कि उनकी प्राथमिकता आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 को सफलतापूर्वक आयोजित करना है जो पीसीबी सहित इसके सभी सदस्यों की भी जिम्मेदारी होनी चाहिए। उन्हें उम्मीद है कि पीसीबी एक ऐसा आपसी सहमति वाला समाधान तलाशेगा जो सभी स्टेकहोल्डर्स के हितों की रक्षा करे।

तिलक वर्मा इन, इशान-संजू में किसे मिलेगा मौका; T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारत की बेस्ट प्लेइंग 11