ICC Under 19 World Cup 2026 Points Table Top 5 Batter Top 5 Bowler: आईसीसी अंडर-19 विश्व कप 2026 में सुपर 6 स्टेज के सात मैच खेले जा चुके हैं। सुपर-6 का सातवां मुकाबला बुधवार 28 जनवरी 2026 को ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला गया। ऑस्ट्रेलिया ने इस मैच को 22 रन से अपने नाम किया।

वेस्टइंडीज को हराने के बाद ऑस्ट्रेलिया सुपर 6 के ग्रुप 1 में शीर्ष पर बनी हुई है। उसके 4 मैच में आठ अंक हैं। दूसरे नंबर पर अफगानिस्तान, तीसरे पर श्रीलंका, चौथे पर वेस्टइंडीज, पांचवें पर साउथ अफ्रीका और छठे नंबर पर आयरलैंड की टीमें हैं।

वहीं ग्रुप 2 में भारतीय टीम शीर्ष पर बनी हुई है। इंग्लैंड दूसरे नंबर पर है। दोनों टीमों के 3-3 मैच में 6-6 अंक हैं, लेकिन नेट रनरेट बेहतर होने के कारण भारत टॉप पर है। पाकिस्तान, बांग्लादेश, न्यूजीलैंड और जिम्बाब्वे की टीमें क्रमशः तीसरे, चौथे, पांचवें और छठे नंबर पर हैं।

T20 वर्ल्ड कप के लिए मचाई हाय तौबा, अब इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेने भारत आएगा बांग्लादेश

आईसीसी अंडर-19 विश्व कप 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वालों की बात करें तो इस सूची में इंग्लैंड के बेन मेयस 322 रन बनाकर शीर्ष पर हैं। वहीं, सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेदबाजों की सूची में पाकिस्तान के अली राजा टॉप पर बने हुए हैं।

आईसीसी अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 अंक तालिका

सुपर 6 ग्रुप 1

क्रमटीममैचजीतेहारेटाईबेनतीजाअंकनेट रनरेट
1ऑस्ट्रेलिया अंडर-194400081.95
2अफगानिस्तान अंडर-193210041.02
3श्रीलंका अंडर-19321004-0.18
4वेस्टइंडीज अंडर-19422004-0.421
5साउथ अफ्रीका अंडर-19303000-1.116
6आयरलैंड अंडर-19303000-1.344

सुपर 6 ग्रुप 2

क्रमटीममैचजीतेहारेटाईबेनतीजाअंकनेट रनरेट
1भारत अंडर-193300063.337
2इंग्लैंड अंडर-193300061.989
3पाकिस्तान अंडर-193210041.484
4बांग्लादेश अंडर-19302011-2.092
5न्यूजीलैंड अंडर-19302011-5.144
6जिम्बाब्वे अंडर-19303000-3.416

अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 टॉप-5 बल्लेबाज

खिलाड़ीमैचपारीनाबादरनसर्वोच्चऔसतBFSR1005004s6s
बेन मायस (इंग्लैंड)441322191107.33264121.961102613
जेसन राउल्स (साउथ अफ्रीका)441275125*91.66241114.11102410
नितेश सैमुअल (ऑस्ट्रेलिया)55322877*11432570.15030120
ज्वेल एंड्रयू (वेस्टइंडीज)5502116642.223689.40212010
अदनीत झांब (अमेरिका)442208116*10421198.57110222

अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 टॉप-5 गेंदबाज

खिलाड़ीमैच पारी गेंदेंओवर मेडन रनविकेटBBIऔसत इकॉनमी SR 45
अली रजा (पाकिस्तान)44210356125124/3710.413.5717.510
चार्ल्स लचमुंड (ऑस्ट्रेलिया)44186313155124/6612.91515.510
नूरिस्तानी उमरजई (अफगानिस्तान)44192326123115/911.183.8417.4511
हेनिल पटेल (भारत)4414924.5381105/168.13.2614.901
अब्दुल सुभान (पाकिस्तान)4418330.3485104/118.52.7818.310