भारतीय टीम में वापसी के बाद इशान किशन का शानदार प्रदर्शन जारी है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भी बाएं हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज ने धुआंधार बल्लेबाजी की है। इसका फायदा टी20 बल्लेबाजी रैंकिंग में हुई है। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने बुधवार (18 फरवरी) को रैंकिंग जारी की। इशान किशन ने 17 स्थान की छलांग लगाकर टॉप-10 में एंट्री कर ली है।

टी20 में बल्लेबाजों की रैंकिंग की बात करें तो भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा है। शीर्ष-10 बल्लेबाजों में 4 भारतीय हैं। अभिषेक शर्मा पहले, तिलक वर्मा चौथे, सूर्यकुमार यादव छठे और इशान किशन आठवें नंबर पर हैं। तिलक वर्मा को एक स्थान का फायदा हुआ है। अभिषेक और सूर्यकुमार के स्थान में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

रयान रिकेल्टन ने 22 स्थान की छलांग लगाई

इशान किशन के अलावा साउथ अफ्रीका के रयान रिकेल्टन ने 22 स्थान की छलांग लगाई है। वह 11 नंबर पर पहुंच गए। कप्तान एडेन मार्कराम ने 6 स्थान की छलांग लगाई है। वह 15वें नंबर पर पहुंच गए। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पहला शतक लगाने वाले पथुम निसांका ने तीन स्थान की छलांग लगाकर तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। पाकिस्तान के ओपनर साहिबजादा फरहान को 2 स्थान का नुकसान हुआ है।

सैम अयूब-सिकंदर रजा के बीच दिलचस्प लड़ाई

टी20 में ऑलराउंडर्स की रैंकिगं में पाकिस्तान के सैम अयूब और जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा के बीच दिलचस्प लड़ाई चल रही है। अयूब 303 रेटिंग अंक के साथ पहले और सिंकदर रजा 297 रेटिंग अंक के साथ दूसरे नंबर पर हैं। हार्दिक पंड्या 282 रेटिंग अंक के साथ तीसरे नंबर पर हैं।

वरुण चक्रवर्ती नंबर-1 गेंदबाज

टी20 में गेंदबाजों की रैंकिंग में भारत के स्पिनर वरुण चक्रवर्ती 796 रेंटिंग के साथ शीर्ष पर हैं। अफगाविस्तान के कप्तान राशिद खान एक स्थान ऊपर दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। पाकिस्तान के अबरार अहमद को एक स्थान का नुकसान हुआ है। वह तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। जिम्बाब्वे के ब्रैंड इवांस को 10 स्थान का फायदा हुआ। वह 5वें नंबर पर पहुंच गए।

यह भी पढ़ें

Opinion: दो साल बाहर, फिर 7 मैच में 373 रन, इशान किशन को टीम से निकालने वालों की जिम्मेदारी तय होनी चाहिए

Ishan Kishan Opinion News
सवाल यह है कि क्या इशान किशन को अच्छे प्रदर्शन के बाद ड्रॉप करना टीम मैनेजमेंट का फैसला सही था। दो साल तक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मौका नहीं देना क्या इशान किशन के साथ अन्याय हुआ।

इशान किशन की दमदार वापसी ने चयन प्रक्रिया पर बहस छेड़ दी है। दो साल बाहर रहने के बाद 7 मैचों में 373 रन बनाने वाले इस सलामी बल्लेबाज को ड्रॉप करना क्या सही फैसला था? पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें।