Team India Super 8 1st Match Date, Time, Venue: भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप स्टेज में अपने सभी चारों मैच जीते और सुपर 8 में जगह बनाई। टीम इंडिया अजेय रहते हुए अगले राउंड में उतरेगी। सुपर-8 में भारत का पहला मुकाबला टी20 विश्व कप 2026 की दूसरी अजेय टीम साउथ अफ्रीका से होगा। यह मुकाबला बेहद रोमांचक और कांटे का हो सकता है।

भारत और साउथ अफ्रीका दोनों टीमें पिछले वर्ल्ड कप की फाइनलिस्ट हैं। भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में साउथ अफ्रीका को हराकर ही खिताब जीता था। इस बार सुपर-8 में दोनों टीमें आमने-सामने होंगी। दोनों टीमें एक दूसरे के लिए कठिन चुनौतियों पेश कर सकती हैं।

भारत ने ग्रुप ए में यूएसए, नामीबिया, पाकिस्तान और नीदरलैंड्स को हराकर सुपर 8 में एंट्री की। साउथ अफ्रीका ने ग्रुप डी से कनाडा, अफगानिस्तान, न्यूजीलैंड और यूएई को हराते हुए अंतिम 8 में जगह बनाई थी।

T20 World Cup 2026: India vs South Africa Super 8 Match Date, Timing, Venue, LIVE Streaming Details

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर 8 की शुरुआत 21 फरवरी से होगी। टीम इंडिया अपना पहला मैच इस राउंड में 22 फरवरी (रविवार) को साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलेगी। दोनों टीमें सुपर 8 के लिए ग्रुप 1 में रखी गई हैं। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच सुपर 8 का मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।

सुपर 8 का यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 07:00 बजे से शुरू होगा। इसका टॉस शाम 6.30 बजे होगा। भारत बनाम साउथ अफ्रीका सुपर 8 के मैच को टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्न चैनलों पर देख पाएंगे, जबकि लाइव स्ट्रीमिंग Jio Hotstar ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।

ये हैं भारत और साउथ अफ्रीका की टीमें

भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), इशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, संजू सैमसन, वाशिंगटन सुंदर।

साउथ अफ्रीका: ऐडेन मार्कराम (कप्तान), कॉर्बिन बॉश, डेवाल्ड ब्रेविस, क्विंटन डी कॉक, डेविड मिलर, मार्को यान्सन, जॉर्ज लिंडे, केशव महाराज, क्वेना मफाका, लुंगी एनगिडी, एनरिक नॉर्खिया, कगिसो रबाडा, रियान रिकल्टन, जेसन स्मिथ, ट्रिस्टन स्टब्स।

यह भी पढ़ें- सूर्यकुमार यादव ने तोड़ दिया रोहित शर्मा का रिकॉर्ड, T20I में बने भारत के नंबर 1 कप्तान
यह भी पढ़ें- T20 World Cup: सुपर 8 की टीमें पक्की, टीम इंडिया कब-कब उतरेगी मैदान पर; ये है पूरा शेड्यूल