अमेरिका, नामीबिया और पाकिस्तान को धूल चटाकर भारतीय टीम ने सुपर 8 के लिए क्वालिफाई कर लिया है। अब भारत को ग्रुप ए में अपनी टॉप पोजीशन पक्की करने के लिए आखिरी ग्रुप मैच भी जीतना होगा। टीम इंडिया का अगला ग्रुप मैच अब 18 फरवरी को होगा। टीम इंडिया इस मुकाबले में नीदरलैंड्स का सामना करेगी। यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके बाद सुपर 8 का अपना पहला मैच भी भारत यहीं खेलेगा।

भारतीय टीम सुपर 8 से पहले अपने आखिरी ग्रुप मैच में अपनी गलतियों को सुधारते हुए नई रणनीतियों के साथ उतर सकती है। अभिषेक शर्मा के पास सुपर 8 से पहले फॉर्म में वापसी का मौका होगा। वहीं अहमदाबाद में एक बार फिर से अर्शदीप, बुमराह और हार्दिक की पेस बैट्री नजर आ सकती है। इसके बाद भारत को 22 फरवरी को साउथ अफ्रीका, 26 फरवरी को जिम्बाब्वे या ऑस्ट्रेलिया और 1 मार्च को वेस्टइंडीज के खिलाफ सुपर 8 में उतरना है

वहीं भारतीय टीम नीदरलैंड्स को हल्के में लेने की गलती नहीं करेगी। टीम इंडिया ने अभी तक अपने तीनों मैच जीते हैं और इस विनिंग मोमेंटम और कॉन्फिडेंस के साथ ही भारत सुपर 8 में उतरना चाहेगी। इसी नीदरलैंड्स की टीम ने पहले मैच में पाकिस्तान के पसीने छुड़ा दिए थे। अब भारतीय टीम डच टीम को कितनी आसानी से हराती है यह देखने वाली बात होगी।

ICC T20 World Cup 2026: India vs Netherlands Match Date, Timing, Venue, LIVE Streaming Details

भारत-नीदरलैंड्स ग्रुप A का मैच बुधवार, 18 फरवरी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा। मैच भारतीय समयानुसार शाम 07:00 बजे से शुरू होगा। भारत बनाम नीदरलैंड्स मैच को टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्न चैनलों पर देख पाएंगे, जबकि लाइव स्ट्रीमिंग Jio Hotstar ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।

ये हैं भारत और नीदरलैंड्स की टीमें

भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), इशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, संजू सैमसन, वाशिंगटन सुंदर।

नीदरलैंड्स: स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान), कॉलिन एकरमैन, नोआ क्रोज, बास डी लीडे, आर्यन दत्त, फ्रेड क्लासेन, काइल क्लेन, माइकल लेविट, ज़ैक लायन-कैशेट, मैक्स ओ’डोड, लोगान वैन बीक, टिम वैन डेर गुगटेन, रूलोफ वैन डेर मेरवे, पॉल वैन मीकेरेन, साकिब जुल्फिकार।

यह भी पढ़ें: ब्रॉक लैसनर को कौन देगा चुनौती, द रॉक के रिंग में उतरने पर सस्पेंस; WrestleMania 42 के चार संभावित मुकाबले
यह भी पढ़ें: T20 World Cup: अफगान जीते, प्रोटियाज सुपर 8 में पहुंचे; अब भारत से होगा साउथ अफ्रीका का मुकाबला

यह भी पढ़ें: टी20 वर्ल्ड कप: दोबारा हो सकता है IND vs PAK मैच, पाकिस्तान को सुपर 8 में करनी होगी एंट्री; समझें पूरा गणित