अमेरिका के खिलाफ झटका लगने से बचने के बाद भारतीय टीम अब आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 में गुरुवार 12 फरवरी को अपना अगला मैच खेलेगी। सूर्यकुमार यादव की अगुआई वाली टीम ग्रुप ए में अपने अगले मैच में नामीबिया का सामना करेगी। यह मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा।
भारत ने यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका (USA) वाले मैच से सबक लिया होगा और वह नामीबिया को हल्के में नहीं लेना चाहेगा। गत चैंपियन को अपने कमजोर विरोधी (यूएसए) ने मुश्किल में डाल दिया था। अमेरिकी गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी का मुजाहिरा पेश किया था।
वानखेड़े स्टेडियम की पिच पर जहां गेंदबाजों को असमान उछाल और टर्न मिल रहा था, यूएसए ने एक समय भारत का स्कोर 77 रन पर 6 विकेट कर दिया था। हालांकि, जब लग रहा था कि भारत मुश्किल में है, तब कप्तान सूर्यकुमार ने शानदार पारी खेली। दाएं हाथ के बेहतरीन बल्लेबाज ने 49 गेंदों में नाबाद 84 रन बनाए। इसमें 10 चौके और चार छक्के शामिल थे।
सूर्यकुमार यादव ने अकेले दम पर बचाव करने लायक स्कोर दिया और मेजबान को 20 ओवर में 161/9 तक पहुंचाया। बाद में, मोहम्मद सिराज (3/29), अर्शदीप सिंह (2/18) और अक्षर पटेल (2/24) की तिकड़ी ने USA (यूएसए) को सिर्फ 132/8 पर रोककर भारत को जीत दिलाई।
अब भारतीय टीम नमीबिया से भिड़ेगी। यहां आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में भारत बनाम नामीबिया मैच की तारीख, समय और मैदान समेत अन्य सभी डिटेल्स दी गईं हैं।
ICC T20 World Cup 2026: India vs Namibia Match Date, Timing, Venue, LIVE Streaming Details
भारत-नामीबिया ग्रुप A का मैच गुरुवार, 12 फरवरी को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होगा। मैच भारतीय समयानुसार शाम 07:00 बजे से शुरू होगा। भारत बनाम नामीबिया मैच को टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्न चैनलों पर देख पाएंगे, जबकि लाइव स्ट्रीमिंग Jio Hotstar ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।
ये हैं भारत और नामीबिया की टीमें
भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), इशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, संजू सैमसन, वाशिंगटन सुंदर।
नामीबिया: गेरहार्ड इरास्मस (कप्तान), जेन ग्रीन, बर्नार्ड स्कोल्ट्ज, रूबेन ट्रम्पेलमैन, जेजे स्मिट, जान फ्रायलिंक, लॉरेन स्टीनकम्प, मालन क्रूगर, निकोल लॉफ्टी-ईटन, जैक ब्रासेल, बेन शिकोंगो, जेसी बाल्ट, डायलन लीचर, डब्ल्यूपी माईबर्ग, मैक्स हिंगो। रिजर्व: एलेक्जेंडर वोल्शेन्क।
नीचे दी गई खबरें भी पढ़ सकते हैं
IND vs NAM: अभिषेक की फिटनेस पर सस्पेंस, संजू की लग सकती है लॉटरी; AI ने चुनी भारत की संभावित प्लेइंग 11
ब्लैकमेलिंग पर उतरा PCB: बांग्लादेश की आड़ में भारत-पाकिस्तान मैच के बदले मुआवजे की मांग, ICC बैठक में खुली पोल
T20 World Cup 2026: इटली का वर्ल्ड कप डेब्यू, तीसरे दिन खेले जाएंगे ये 3 मुकाबले; ऐसे देखें लाइव स्ट्रीमिंग
