ICC Men’s T20 World Cup 2026 Group A, Match Schedule, Team Squad, Venue: आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 सात फरवरी से शुरू होगा। टूर्नामेंट में 20 टीमों को चार ग्रुपों (ग्रुप ए, बी, सी और डी) में बांटा गया है। सात से 19 फरवरी 2026 तक हर दिन तीन मैच खेले जाएंगे, जबकि 20 फरवरी को सिर्फ एक मैच खेला जाएगा। भारतीय टीम ग्रुप ए में हैं। टूर्नामेंट के पहले दिन ग्रुप ए के दो मैच खेले जाने हैं।

पहला मैच नीदरलैंड्स और पाकिस्तान तथा दूसरा मैच भारत और यूएसए के बीच खेला जाना है। नीदरलैंड्स बनाम पाकिस्तान मैच कोलंबो के SSC क्रिकेट ग्राउंड में सुबह शुरू होगा। एसएससी क्रिकेट ग्राउंड के लिए यह मौका बहुत खास होगा, क्योंकि इस मैदान पर 16 साल में पहली बार पुरुषों का टी20 इंटरनेशनल मैच खेला जाएगा। भारत बनाम यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम खेला जाएगा।

T20 World Cup: भारत की चिंता नहीं हो रही कम, अब वॉर्मअप मैच में हर्षित राणा चोटिल

ग्रुप ए की पांचवीं टीम नामीबिया है। दिलचस्प यह है कि पिछले संस्करण में भी भारत, पाकिस्तान और अमेरिका एक ही ग्रुप में थे। पिछले टी20 विश्व कप में यूएसए ने भविष्यवाणियों को गलत साबित करते हुए पाकिस्तान को हराकर भारत के साथ सुपर 8 में जगह बनाई थी।

ग्रुप स्टेज में भारत के खिलाफ बहिष्कार का फैसला करने के बाद, सभी की नजरें पाकिस्तान की टीम पर बनी रहेंगी। पिछले संस्करण में ग्रुप स्टेज से बाहर होने से निराश पाकिस्तान इस बार जोरदार वापसी करना चाहेगा और श्रीलंका की धीमी पिचों पर मुकाबले होने से सलमान आगा की टीम के पास अपनी कई कमजोरियों को छिपाने और टूर्नामेंट के डार्क हॉर्स के रूप में उभरने का मौका है।

छह मैदान पर खेले जाएंगे ग्रुप ए के मैच

मैदान: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में ग्रुप ए के मुकाबले भारत और श्रीलंका के छह मैदान पर खेले जाएंगे। भारत में मुंबई, दिल्ली और अहमदाबाद में एक-एक मैच खेलेगा। इसके अलावा चेन्नई में दो मुकाबले होंगे। वहीं, पाकिस्तान अपने मैच कोलंबो के दो मैदानों पर खेलेगा।

आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में ग्रुप ए की टीमों का शेड्यूल

तारीख और दिनमैच और मैदानटीमेंसमय (भारतीय समयानुसार)
07 फरवरी 2026, शनिवारपहला मैच ग्रुप ए कोलंबो (एसएससी)नीदरलैंड्स बनाम पाकिस्तानसुबह 11:00 बजे से
07 फरवरी 2026, शनिवारतीसरा मैच, ग्रुप ए (N) वानखेड़ेभारत बनाम यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिकाशाम 07:00 बजे से
तारीख और दिनमैच और मैदानटीमेंसमय
10 फरवरी 2026, मंगलवार10वां मैच, ग्रुप ए दिल्लीनामीबिया बनाम नीदरलैंड्ससुबह 11:00 बजे से
10 फरवरी 2026, मंगलवार12वां मैच, ग्रुप ए (N) कोलंबो (एसएससी)पाकिस्तान बनाम यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिकाशाम 07:00 बजे से
तारीख और दिनमैच और मैदानटीमेंसमय
12 फरवरी 2026, गुरुवार18वां मैच, ग्रुप ए (N) दिल्लीभारत बनाम नामीबियाशाम 07:00 बजे से
तारीख और दिनमैच और मैदानटीमेंसमय
13 फरवरी 2026, शुक्रवार21वां मैच, ग्रुप ए (N) चेन्नईनीदरलैंड्स बनाम यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिकाशाम 07:00 बजे से
तारीख और दिनमैच और मैदानटीमेंसमय
15 फरवरी 2026, रविवार26वां मैच, ग्रुप ए (D/N) चेन्नईनामीबिया बनाम यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिकादोपहर 03:00 बजे से
15 फरवरी 2026, रविवार27वां मैच, ग्रुप ए (N) कोलंबो (आरपीएस)भारत बनाम पाकिस्तानशाम 07:00 बजे से
तारीख और दिनमैच और मैदानटीमेंसमय
18 फरवरी 2026, बुधवार35वां मैच, ग्रुप ए (D/N) कोलंबो (एसएससी)नामीबिया बनाम पाकिस्तानदोपहर 03:00 बजे से
18 फरवरी 2026, बुधवार36वां मैच, ग्रुप ए (N) अहमदाबादभारत बनाम नीदरलैंड्सशाम 07:00 बजे से

T20 World Cup 2026 Group A Teams: टी20 विश्व कप 2026 में ग्रुप ए की टीमें

भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, इशान किशन, हार्दिक पंड्या, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रिंकू सिंह।

पाकिस्तान: सलमान अली आगा (कप्तान), अबरार अहमद, बाबर आजम, फहीम अशरफ, फखर जमान, ख्वाजा मोहम्मद नफे, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद सलमान मिर्जा, नसीम शाह, साहिबजादा फरहान, सैम अयूब, शाहीन शाह अफरीदी, शादाब खान, उस्मान खान, उस्मान तारिक।

यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका: मोनांक पटेल (कप्तान), जेसी सिंह, एंड्रीज़ गौस, शेहान जयसूर्या, मिलिंद कुमार, शयान जहांगीर, सैतेजा मुक्कमाला, संजय कृष्णमूर्ति, हरमीत सिंह, नोस्टुश केनजिगे, शैडली वान शल्कविक, सौरभ नेत्रवलकर, अली खान, मोहम्मद मोहसिन, शुभम रंजने।

नीदरलैंड्स: स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान), कॉलिन एकरमैन, नोआ क्रॉस, बास डी लीडे, आर्यन दत्त, फ्रेड क्लासेन, काइल क्लेन, माइकल लेविट, ज़ैक लायन-कैशेट, मैक्स ओ’डोड, लोगान वैन बीक, टिम वैन डेर गुगटेन, रूलोफ वैन डेर मेरवे, पॉल वैन मीकेरेन, साकिब जुल्फिकार।

नामीबिया: गेरहार्ड इरास्मस (कप्तान), जेन ग्रीन, बर्नार्ड शोल्ट्ज, रूबेन ट्रम्पेलमैन, जेजे स्मिट, जान फ्राइलिनक, लॉरेन स्टीनकैंप, मालन क्रूगर, निकोल लोफ्टी-ईटन, जैक ब्रासेल, बेन शिकोंगो, जेसी बाल्ट, डायलन लीचर, डब्ल्यूपी मायबर्ग, मैक्स हेंगो।