ICC T20 World Cup 2026 Full Schedule, Match Timing, Venues and Squad: भारत और श्रीलंका की मेजबानी में शनिवार (7 फरवरी) से रविवार (8 फरवरी) तक खेला जाने वाला टी20 वर्ल्ड कप 2026 को विवाद और अनिश्चितता के लिए जाना जाएगा। यह बात टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही तय है। विवाद इसलिए क्योंकि इंडियन प्रीमियर लीग 2026 से मुस्तफिजुर रहमान के बाहर होने के बाद बांग्लादेश ने भारत में खेलने से मना कर दिया। आईसीसी टूर्नामेंट के इतिहास में दुर्लभ ही ऐसा हुआ है जब किसी टीम की जगह किसी अन्य टीम को शामिल किया गया है।

पाकिस्तान ने बांग्लादेश के समर्थन में 14 फरवरी को भारत के खिलाफ खेलने से मना करके अनिश्चितता की स्थिति पैदा कर दी है। अगर वह यह मैच नहीं खेलता है तो आईसीसी टूर्नामेंट के इतिहास में पहली बार होगा कि कोई टीम टूर्नामेंट खेलेगी, लेकिन किसी मैच का बहिष्कार करेगी। विवाद और अनिश्चितता के इतर टी20 वर्ल्ड कप 2026 रोमांचक होने की उम्मीद है। अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड और इशान किशन जैसे बल्लेबाज विस्फोटक बल्लेबाजी से धूम मचा सकते हैं।

आइए जानते हैं टी20 वर्ल्ड कप 2026 के शेड्यूल स्क्वाड, ग्रुप, फॉर्मेट, स्टेडियम, लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग समेत पूरी जानकारी

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मेजबान

भारत और श्रीलंका टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मेजबान हैं। 32 दिन के टूर्नामेंट में मैच आठ जगहों पर खेले जाएंगे। पांच अलग-अलग भारतीय शहरों में पांच स्टेडियम और कोलंबो की दो अलग-अलग जगहों सहित श्रीलंका के तीन मैदान में मैच खेले जाएंगे।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 स्टेडियम

भारत के वेन्यू

अहमदाबाद (नरेंद्र मोदी स्टेडियम), कोलकाता (ईडन गार्डन), दिल्ली (अरुण जेटली स्टेडियम), मुंबई (वानखेड़े स्टेडियम) और चेन्नई (एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम)हैं।

श्रीलंका के वेन्यू

आर. प्रेमदासा स्टेडियम और एसएससी क्रिकेट ग्राउंड कोलंबो के दो वेन्यू पर मैच होंगे। साथ ही कैंडी में पल्लेकेले क्रिकेट स्टेडियम में भी मैच होंगे।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फॉर्मेट

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 20 टीमें हिस्सा हैं। इन्हें 4 ग्रुप में बांटा गया है। हर ग्रुप की शीर्ष दो टीमें सुपर-8 स्टेज में पहुंचेंगी। 8 टीमों को दो ग्रुप में बांटा जाएगा। दोनों ग्रुप की शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। दोनों सेमीफाइनल के विजेताओं के बीच फाइनल होगा।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कितने मैच होंगे

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कुल 55 मैच होंगे।

टी20 वर्ल्ड कप ग्रुप

ग्रुप ए: भारत, पाकिस्तान, यूनाइटेड स्टेट्स, नीदरलैंड्स, नामीबिया।

ग्रुप बी: ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, आयरलैंड, जिम्बाब्वे, ओमान।

ग्रुप सी: इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, स्कॉटलैंड, नेपाल, इटली।

ग्रुप डी: न्यूजीलैंड, साउथ अफ्रीका, अफगानिस्तान, कनाडा, यूनाइटेड अरब अमीरात।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में एक दिन में तीन मैच

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप स्टेज में एक दिन में तीन मैच होंगे। पहला मैच भारतीय समयानुसार सुबह 11 बजे से होगा। दूसरा मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे से होगा। तीसरा मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से होगा।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 की मुख्य तारीखें

7 फरवरी: टूर्नामेंट का पहला मैच।
22 फरवरी: सुपर 8 स्टेज शुरू।
4 मार्च: सेमीफाइनल 1।
5 मार्च: सेमीफाइनल 2।
8 मार्च: फाइनल।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान कहां खेलेगा?

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में हाईब्रिड मॉडल के तहत पाकिस्तान के मैच श्रीलंका में होंगे।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल कहां होगा?

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल 8 मार्च अहमदाबाद या कोलंबो में होगा। पाकिस्तान खिताबी मुकाबले में पहुंचा तो मैच कोलंबो में होगा।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग डिटेल

भारत में टी20 वर्ल्ड कप 2026 का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार पर देख सकते हैं।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के स्क्वाड

ग्रुप ए

भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, इशान किशन, हार्दिक पंड्या, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रिंकू सिंह।

अमेरिका: मोनांक पटेल (कप्तान), जेसी सिंह, एंड्रीज गौस, शेहान जयसूर्या, मिलिंद कुमार, शयान जहांगीर, सैतेजा मुक्कामाला, संजय कृष्णमूर्ति, हरमीत सिंह, नोस्टुश केनजिगे, शैडली वान शल्कविक, सौरभ नेत्रावलकर, अली खान, मोहम्मद मोहसिन, शुभम रंजने।

पाकिस्तान: सलमान अली आगा (कप्तान), अबरार अहमद, बाबर आजम, फहीम अशरफ, फखर जमान, ख्वाजा नफे, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद सलमान मिर्जा, नसीम शाह, साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, शाहीन शाह अफरीदी, शादाब खान, उस्मान खान, उस्मान तारिक।

नामीबिया: गेरहार्ड इरास्मस (कप्तान), ज़ेन ग्रीन, बर्नार्ड शोल्ट्ज़, रूबेन ट्रम्पेलमैन, जे जे स्मिट, जान फ्राइलिनक, लॉरेन स्टीनकैंप, मालन क्रूगर, निकोल लोफ्टी-ईटन, जैक ब्रासेल, बेन शिकोंगो, जेसी बाल्ट, डायलन लीचर, डब्ल्यूपी मायबर्ग, मैक्स हेंगो। रिजर्व: अलेक्जेंडर वोल्शेंक।

ग्रुप बी

ऑस्ट्रेलिया: मिचेल मार्श (कप्तान), जेवियर बार्टलेट, कूपर कोनोली, टिम डेविड, बेन ड्वार्सुइस, कैमरन ग्रीन, नाथन एलिस, ट्रैविस हेड्स, जोश इंग्लिस, मैथ्यू कुह्नमैन, ग्लेन मैक्सवेल, मैथ्यू रेनशॉ, मार्कस स्टोइनिस, एडम जम्पा।

श्रीलंका: दासुन शनाका (कप्तान), पथुम निसांका, कामिल मिश्रारा, कुसल मेंडिस, कामिंदु मेंडिस, कुसल जेनिथ परेरा, चरित असलांका, जेनिथ लियानागे, पवन रथनायके, वानिन्दु हसरंगा, डुनिथ वेललागे, महेश तीक्ष्णा, दुष्मंथा चमीरा, मथिषा पथिराना, प्रमोद मदुशन।

जिम्बाब्वे: अलेक्जेंडर राजा (कप्तान), ब्रायन बेनेट, रयान बर्ल, ग्रीम क्रेमर, ब्रैडली इवांस, क्लाइव मडांडे, टिनोटेंडा मापोसा, तादिवानाशे मारुमनी, वेलिंगटन मसाकाद्जा, टोनी मुनयोंगा, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्लेसिंग मुजाराबानी, डायोन मायर्स, रिचर्ड नागरावा, ब्रेंडन टेलर।

आयरलैंड: पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), मार्क अडायर, रॉस अडायर, बेन कैलिट्ज़, कर्टिस कैंपर, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, मैथ्यू हम्फ्रीज, जोश लिल, बैरी मैक्कार्थी, हैरी टेक्टर, टिम टेक्टर, लोरकन टाकर, बेन व्हाइट, क्रेग यंग।

ग्रुप सी

इंग्लैंड: हैरी ब्रूक (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, टॉम बैंटन, जैकब बेथेल, जोस बटलर, सैम करन, लियाम डॉसन, बेन डकेट, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, आदिल राशिद, फिल साल्ट, जोश टोंग, ल्यूक वुड।

वेस्टइंडीज: शाई होप (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, जॉनसन चार्ल्स, रोस्टन चेज, मैथ्यू फोर्डे, जेसन होल्डर, अकील हुसैन, शमर जोसेफ, ब्रैंडन किंग, गुडाकेश मोती, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, क्विंटन सैम्पसन, जेडन सील्स, रोमारियो शेफर्ड।

इटली: वेन मैडसेन (कप्तान), मार्कस कैंपोपियानो, जियान पिएरो मीडे, जैन अली, अली हसन, क्रिशन जॉर्ज कालूगामेज, हैरी मैनेंटी, एंथोनी मोस्का, जस्टिन मोस्का, सैयद नकवी, बेंजामिन मैनेंटी, जसप्रीत सिंह, जेजे स्मट्स, ग्रांट स्टीवर्ट, थॉमस ड्रेका।

नेपाल: रोहित पौडेल (कप्तान), दीपेंद्र सिंह ऐरी, संदीप लामिछाने, कुशल भुर्तेल, आसिफ शेख, संदीप जोरा, आरिफ शेख, बसीर अहमद, सोमपाल कामी, करण केसी, नंदन यादव, गुलशन झा, ललित राजबंशी, शेर मल्ला, लोकेश बम।

स्कॉटलैंड: रिची बेरिंगटन (कप्तान), टॉम ब्रूस, मैथ्यू क्रॉस, ब्रैडली करी, ओलिवर डेविडसन, क्रिस ग्रीव्स, ज़ैनुल्लाह एहसान, माइकल जोन्स, माइकल लीस्क, फिनले मैकक्रीथ, ब्रैंडन मैकमुलेन, जॉर्ज मुन्से, सफयान शरीफ, मार्क वाट, ब्रैडली व्हील। ट्रैवलिंग रिजर्व: जैस्पर डेविडसन, जैक जार्विस, नॉन-ट्रैवलिंग रिज़र्व: मैकेंज़ी जोन्स, क्रिस मैकब्राइड, चार्ली टियर।

ग्रुप डी

साउथ अफ्रीका: एडेन मार्कराम (कप्तान), कॉर्बिन बॉश, डेवाल्ड ब्रेविस, क्विंटन डी कॉक, मार्को जानसन, जॉर्ज लिंडे, केशव महाराज, क्वेना मफाका, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, एनरिक नॉर्टजे, कैगिसो रबाडा, रयान रिकेल्टन, जेसन स्मिथ, ट्रिस्टन स्टब्स।

न्यूजीलैंड: मिचेल सेंटनर (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, डेरिल मिशेल, जेम्स नीशम, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रविंद्र, टिम सीफर्ट, ईश सोढ़ी।

अफगानिस्तान: राशिद खान (कप्तान), नूर अहमद, अब्दुल्ला अहमदजई, सेदिकुल्लाह अटल, फजलहक फारूकी, रहमानुल्लाह गुरबाज, मोहम्मद इशाक रहीमी, शाहिदुल्लाह कमाल, मोहम्मद नबी, गुलबदीन नायब, अजमतुल्लाह उमरजई, मुजीब उर रहमान, दरविश रसूली, इब्राहिम जादरान, जिया उर रहमान शरीफी। रिजर्व: एएम गजनफर, इजाज अहमदजई, फरीद अहमद मलिक।

कनाडा: दिलप्रीत बाजवा (कप्तान), अजयवीर हुंदल, अंश पटेल, दिलन हेलाइगर, हर्ष ठाकेर, जसकरनदीप सिंह, कलीम सना, कंवरपाल ताथगुर, नवनीत धालीवाल, निकोलस किरटन, रविंदरपाल सिंह, साद बिन जफर, शिवम शर्मा, श्रेयस मोव्वा, युवराज समरा।

यूएई: मुहम्मद वसीम (कप्तान), अलीशान शराफू, अर्यांश शर्मा, ध्रुव पाराशर, हैदर अली, हर्षित कौशिक, जुनैद सिद्दीकी, मयंक कुमार, मुहम्मद अरफान, मुहम्मद फारूक, मुहम्मद जवादुल्लाह, मुहम्मद जोहैब, रोहिद खान, सोहैब खान, सिमरनजीत सिंह।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल

तारीखमैचस्थान
शनिवार, 7 फरवरीपाकिस्तान v नीदरलैंडSSC, कोलंबो
शनिवार, 7 फरवरीवेस्टइंडीज v स्कॉटलैंडकोलकाता
शनिवार, 7 फरवरीभारत v USAचेन्नई
रविवार, 8 फरवरीन्यूजीलैंड v अफगानिस्तानचेन्नई
रविवार, 8 फरवरीइंग्लैंड v नेपालमुंबई
रविवार, 8 फरवरीश्रीलंका v आयरलैंडप्रेमदासा, कोलंबो
सोमवार, 9 फरवरीस्कॉटलैंड v इटलीकोलकाता
सोमवार, 9 फरवरीजिम्बाब्वे v ओमानSSC, कोलंबो
सोमवार, 9 फरवरीदक्षिण अफ्रीका v कनाडाअहमदाबाद
मंगलवार, 10 फरवरीनीदरलैंड v नामीबियादिल्ली
मंगलवार, 10 फरवरीन्यूजीलैंड v UAEचेन्नई
मंगलवार, 10 फरवरीपाकिस्तान v USASSC, कोलंबो
बुधवार, 11 फरवरीदक्षिण अफ्रीका v अफगानिस्तानअहमदाबाद
बुधवार, 11 फरवरीऑस्ट्रेलिया v आयरलैंडप्रेमदासा, कोलंबो
बुधवार, 11 फरवरीइंग्लैंड v वेस्टइंडीजमुंबई
गुरुवार, 12 फरवरीश्रीलंका v ओमानकैंडी
गुरुवार, 12 फरवरीनेपाल v इटलीमुंबई
गुरुवार, 12 फरवरीभारत v नामीबियादिल्ली
शुक्रवार, 13 फरवरीऑस्ट्रेलिया v जिम्बाब्वेप्रेमदासा, कोलंबो
शुक्रवार, 13 फरवरीकनाडा v UAEदिल्ली
शुक्रवार, 13 फरवरीUSA v नीदरलैंडचेन्नई
शनिवार, 14 फरवरीआयरलैंड v ओमानSSC, कोलंबो
शनिवार, 14 फरवरीइंग्लैंड v स्कॉटलैंडकोलकाता
शनिवार, 14 फरवरीन्यूजीलैंड v दक्षिण अफ्रीकाअहमदाबाद
रविवार, 15 फरवरीवेस्टइंडीज v नेपालमुंबई
रविवार, 15 फरवरीUSA v नामीबियाचेन्नई
रविवार, 15 फरवरीभारत v पाकिस्तानप्रेमदासा, कोलंबो
सोमवार, 16 फरवरीअफगानिस्तान v UAEदिल्ली
सोमवार, 16 फरवरीइंग्लैंड v इटलीकोलकाता
सोमवार, 16 फरवरीऑस्ट्रेलिया v श्रीलंकाकैंडी
मंगलवार, 17 फरवरीन्यूजीलैंड v कनाडाचेन्नई
मंगलवार, 17 फरवरीआयरलैंड v जिम्बाब्वेकैंडी
मंगलवार, 17 फरवरीस्कॉटलैंड v नेपालमुंबई
बुधवार, 18 फरवरीदक्षिण अफ्रीका v UAEदिल्ली
बुधवार, 18 फरवरीपाकिस्तान v नामीबियाSSC, कोलंबो
बुधवार, 18 फरवरीभारत v नीदरलैंडअहमदाबाद
गुरुवार, 19 फरवरीवेस्टइंडीज v इटलीकोलकाता
गुरुवार, 19 फरवरीश्रीलंका v जिम्बाब्वेप्रेमदासा, कोलंबो
गुरुवार, 19 फरवरीअफगानिस्तान v कनाडाचेन्नई
शुक्रवार, 20 फरवरीऑस्ट्रेलिया v ओमानकैंडी
शनिवार, 21 फरवरीY2 v Y3प्रेमदासा, कोलंबो
रविवार, 22 फरवरीY1 v Y4कैंडी
रविवार, 22 फरवरीX1 v X4अहमदाबाद
सोमवार, 23 फरवरीX2 v X3मुंबई
मंगलवार, 24 फरवरीY1 v Y3कैंडी
बुधवार, 25 फरवरीY2 v Y4प्रेमदासा, कोलंबो
गुरुवार, 26 फरवरीX3 v X4अहमदाबाद
गुरुवार, 26 फरवरीX1 v X2चेन्नई
शुक्रवार, 27 फरवरीY1 v Y2प्रेमदासा, कोलंबो
शनिवार, 28 फरवरीY3 v Y4कैंडी
रविवार, 1 मार्चX2 v X4दिल्ली
रविवार, 1 मार्चX1 v X3कोलकाता
बुधवार, 4 मार्चसेमीफाइनल 1अहमदाबाद
गुरुवार, 5 मार्चसेमीफाइनल 2मुंबई
रविवार, 8 मार्चफाइनलअहमदाबाद/कोलंबो

यह भी पढ़ें: अंडर-19 वर्ल्ड कप: वैभव सूर्यवंशी दोहरा शतक से चूके, लेकिन रचा इतिहास, 175 में से 150 चौके-छक्कों से जड़े