भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने आईसीसी की ताजा वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में तीन स्थान की छलांग लगाकर दूसरा स्थान हासिल कर लिया है। इसके साथ ही शुभमन गिल ने विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया है। वहीं, न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में शानदार प्रदर्शन के दम पर टेस्ट गेंदबाजी रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है।

शुभमन गिल ICC की वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में अब न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल से सिर्फ 24 रेटिंग पॉइंट पीछे हैं। भारतीय कप्तान को हाल ही में हुई अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में बड़े स्कोर बनाने का फायदा मिला है। हालांकि, शुभमन गिल ने उस आखिरी वनडे में बल्लेबाजी नहीं की थी। आखिरी वनडे में भारत ने नौ विकेट से जीत हासिल की थी। शुभमन गिल ने सीरीज के पहले दो मैचों में 84 और 154 रन बनाए थे।

इशान किशन बल्लेबाजों की रैंकिंग में 21 स्थान ऊपर चढ़कर 43वें नंबर पर पहुंच गए, जबकि तीन भारतीय गेंदबाजों को भी ताजा रैंकिंग में काफी फायदा हुआ। अर्शदीप सिंह 16 स्थान ऊपर चढ़कर 22वें नंबर पर पहुंच गए। प्रसिद्ध कृष्णा 34 स्थान ऊपर चढ़कर 58वें नंबर पर आ गए, जबकि ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर 17 स्थान ऊपर चढ़कर संयुक्त रूप से 71वें नंबर पर पहुंच गए।

हैमस्ट्रिंग चोट के कारण अफगानिस्तान सीरीज में न खेल पाने की वजह से विराट कोहली तीसरे स्थान पर खिसक गए, जबकि रोहित शर्मा चौथे स्थान पर ही बरकरार हैं। श्रेयस अय्यर एक स्थान ऊपर चढ़कर 14वें नंबर पर आ गए, लेकिन केएल राहुल कुछ स्थान नीचे खिसककर 11वें नंबर पर पहुंच गए।

आईसीसी वनडे रैंकिंग: शीर्ष-10 बल्लेबाजों की सूची

रैंकदेशखिलाड़ीरेटिंग
1न्यूजीलैंडडेरिल मिचेल815
2भारतशुभमन गिल791
3भारतविराट कोहली768
4भारतरोहित शर्मा754
5अफगानिस्तानइब्राहिम जादरान712
6पाकिस्तानबाबर आजम689
7वेस्टइंडीजशाई होप683
8आयरलैंडहैरी टेक्टर679
9श्रीलंकाचरित असालंका659
10इंग्लैंडहैरी ब्रूक656

आईसीसी वनडे रैंकिंग: शीर्ष-10 गेंदबाजों की सूची

रैंकदेशखिलाड़ीरेटिंग
1अफगानिस्तानराशिद खान682
2पाकिस्तानअबरार अहमद675
3इंग्लैंडजोफ्रा आर्चर649
4साउथ अफ्रीकाकेशव महाराज645
5श्रीलंकामहेश तीक्षणा641
6इंग्लैंडआदिल रशीद629
7भारतकुलदीप यादव614
8बांग्लादेशमेहदी हसन मिराज604
8पाकिस्तानशाहीन अफरीदी604
9न्यूजीलैंडमिचेल सैंटनर599
10नामीबियाबर्नार्ड शोल्ट्ज595

टेस्ट गेंदबाजी रैंकिंग में इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में न्यूजीलैंड की 253 रनों की बड़ी जीत में 5-5 विकेट लेने वाले मैट हेनरी, जसप्रीत बुमराह के साथ संयुक्त रूप से नंबर एक स्थान पर पहुंच गए। जैक कोवी और रिचर्ड हैडली के बाद 36 साल बाद न्यूजीलैंड का कोई तेज गेंदबाज टॉप रैंकिंग पर पहुंचा है। इंग्लैंड के कार्यवाहक कप्तान जो रूट दो स्थान ऊपर चढ़कर टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग में फिर से नंबर 1 बन गए हैं।

आईसीसी टेस्ट रैंकिंग: शीर्ष-10 बल्लेबाजों की सूची

रैंकदेशखिलाड़ीरेटिंग
1इंग्लैंडजो रूट871
2इंग्लैंडहैरी ब्रूक866
3ऑस्ट्रेलियाट्रैविस हेड853
4ऑस्ट्रेलियास्टीव स्मिथ831
5श्रीलंकाकामिंदु मेंडिस781
6साउथ अफ्रीकाटेम्बा बावुमा775
7भारतशुभमन गिल743
8भारतयशस्वी जायसवाल733
9श्रीलंकादिनेश चांदीमल717
10न्यूजीलैंडरचिन रविंद्र715

आईसीसी टेस्ट रैंकिंग: शीर्ष-10 गेंदबाजों की सूची

रैंकदेशखिलाड़ीरेटिंग
1भारतजसप्रीत बुमराह870
1न्यूजीलैंडमैट हेनरी870
2ऑस्ट्रेलियामिचेल स्टार्क838
3ऑस्ट्रेलियापैट कमिंस832
4साउथ अफ्रीकामार्को यानसेन825
5ऑस्ट्रेलियास्कॉट बोलैंड820
6पाकिस्ताननोमान अली817
7साउथ अफ्रीकाकगिसो रबाडा807
8ऑस्ट्रेलियाजोश हेजलवुड775
9ऑस्ट्रेलियानाथन लियोन753
10इंग्लैंडगस एटकिंसन746

शीर्ष पर पहुंचने वाले मैट हेनरी तीसरे कीवी गेंदबाज

ICC की ओर से जारी बयान में कहा गया है, ‘‘तेज गेंदबाज मैट हेनरी टॉप रैंकिंग वाले टेस्ट गेंदबाज बनने वाले न्यूजीलैंड के तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में 11 विकेट लेने के बाद 34 साल के मैट हेनरी भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के साथ गेंदबाजों की रैंकिंग में संयुक्त रूप से शीर्ष पर पहुंच गए हैं।’’

बयान में कहा गया, ‘‘नवंबर 2024 में कगिसो रबाडा को पीछे छोड़ने के बाद जसप्रीत बुमराह अकेले टॉप पर थे, लेकिन मैट हेनरी ने न्यूजीलैंड को इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप सीरीज 1-1 से बराबर करने में अहम भूमिका निभाई और टॉप पर पहुंच गए।’’

36 साल बाद न्यूजीलैंड का कोई गेंदबाज शीर्ष पर पहुंचा

ICC के बयान के अनुसार, ‘‘मैट हेनरी टेस्ट क्रिकेट में गेंदबाजों की शीर्ष रैंकिंग हासिल करने वाले न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों की सूची में जैक कोवी (1947) और रिचर्ड हैडली (1984-1990) के साथ शामिल हो गए हैं। इस दाएं हाथ के गेंदबाज ने इस श्रेणी में न्यूजीलैंड के लिए 36 साल के सूखे को खत्म किया है।’’