इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने 12 अगस्त 2026, बुधवार को अपनी इस हफ्ते की ताजा रैंकिंग जारी की हैं। पाकिस्तान के टेस्ट कप्तान बाबर आजम को वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट में 88 और नाबाद 24 रन बनाने का फायदा मिला है और वह टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में टॉप 10 में वापस लौट चुके हैं। वहीं टी20 बल्लेबाजों की रैंकिंग में इशान किशन और वनडे बल्लेबाजों की रैंकिंग में शुभमन गिल टॉप पर बरकरार हैं।
अगर टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड नंबर 1 पर बरकरार हैं। वहीं बाबर आजम अब 5 स्थान की छलांग लगाते हुए 15 से 10वें स्थान पर आ गए हैं। अगर भारतीय बल्लेबाजों की बात करें तो टेस्ट बैटर्स की रैंकिंग में शुभमन गिल नंबर 7 और यशस्वी जायसवाल नंबर 9 पर बरकरार हैं। वहीं श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को नुकसान हुआ है। पंत अब 13वें से 14वें स्थान पर खिसक गए हैं।
रोहित-विराट टॉप 5 में बरकरार
वनडे बल्लेबाजों की रैंकिंग में शुभमन गिल की बादशाहत कायम है। रोहित शर्मा चौथे और विराट कोहली तीसरे स्थान पर बने हुए हैं। जो रूट एक स्थान के फायदे के साथ अब 7वें, शाय होप 8वें और चरित असालंका 9वें स्थान पर आ गए हैं। आयरलैंड के हैरी टेक्टर को तीन स्थान का नुकसान हुआ है और वह 10वें स्थान पर खिसक गए हैं। भारतीय वनडे टीम के उपकप्तान श्रेयस अय्यर को एक पोजिशन का नुकसान हुआ है और वह 13वें से 14वें स्थान पर आ गए हैं।
टी20 बल्लेबाजों की रैंकिंग में इशान किशन नंबर 1, अभिषेक शर्मा नंबर 3 और तिलक वर्मा छठे स्थान पर बरकरार हैं। 15 साल के वैभव सूर्यवंशी भी टॉप 50 में अपने 48वें स्थान पर मौजूद हैं। कप्तान श्रेयस अय्यर टी20 बल्लेबाजों की रैंकिंग में 24वें पर और पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव 19वें स्थान पर हैं।
गेंदबाजों की रैंकिंग का ताजा अपडेट
टेस्ट गेंदबाजों की रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह टॉप पर हैं, उनके अलावा कुलदीप यादव 14वें, मोहम्मद सिराज 15वें और रविंद्र जडेजा 16वें स्थान पर मौजूद हैं। वनडे गेंदबाजों के टॉप 10 में कोई भी भारतीय मौजूद नहीं है। कुलदीप यादव 11वें स्थान पर हैं। वहीं टी20 और वनडे दोनों रैंकिंग में राशिद खान टॉप पर मौजूद हैं। टी20 रैंकिंग में टॉप 10 में सिर्फ एक भारतीय गेंदबाज है और 9वें स्थान पर वरुण चक्रवर्ती मौजूद हैं।
डी सिल्वा कप्तान, मेंडिस उपकप्तान, 3 साल बाद लौटा एक खिलाड़ी; गॉल टेस्ट के लिए श्रीलंका ने घोषित की अपनी टीम
श्रीलंका ने 15 अगस्त से भारत के खिलाफ शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले के लिए अपना स्क्वाड घोषित कर दिया है। धनंजय डी सिल्वा को टीम की कमान सौंपी गई है। वहीं कमिंदु मेंडिस इस टीम के उपकप्तान हैं। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर
