भारत वार्षिक अपडेट के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) की पुरुषों की एकदिवसीय टीम रैंकिंग में शीर्ष पर बना हुआ है, लेकिन न्यूजीलैंड पर उसकी बढ़त आठ अंक से घटकर सिर्फ पांच अंक की रह गई है। अपडेट के बाद भारत के अंक 119 से घटकर 118 हो गए हैं। न्यूजीलैंड को दो अंकों का फायदा हुआ है। अब उसके 113 अंक हैं।
मौजूदा विश्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया 109 अंक के साथ तीसरे स्थान पर है। शीर्ष 10 टीमों में एकमात्र बदलाव में दक्षिण अफ्रीका (102) ने पाकिस्तान (98) को पछाड़कर चौथा स्थान हासिल कर लिया है। नौवें स्थान पर मौजूद बांग्लादेश और वेस्टइंडीज के बीच अंतर अब बढ़कर 10 अंक का हो गया है।
आयरलैंड ने जिम्बाब्वे को पीछे छोड़कर 11वां स्थान हासिल किया है, जबकि अमेरिका भी स्कॉटलैंड से आगे निकल गया है। अमेरिका अब 13वें स्थान पर है। संयुक्त अरब अमीरात अब कनाडा से आगे 19वें स्थान पर है।
पिछले सप्ताह किये गए सालाना अपडेट के बाद भारत आईसीसी की पुरुषों की टी20 अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में भी शीर्ष पर है, जबकि ऑस्ट्रेलिया टेस्ट रैंकिंग में नंबर एक है। ऑस्ट्रेलिया महिलाओं की एकदिवसीय और टी20 अंतरराष्ट्रीय दोनों रैंकिंग में शीर्ष पर है।
तिलक, ऋतुराज, प्रभसिमरन के पचासे, वैभव के बल्ले से निकले 44 रन; इंडिया ए ने अफगानिस्तान को दिया 350 का लक्ष्य
इंडिया ए को बड़े स्कोर तक पहुंचाने में टीम के तीन बल्लेबाजों का विशेष योगदान रहा जिन्होंने अर्धशतकीय पारी खेली तो वहीं वैभव सूर्यवंशी और सूर्यांश शेडगे ने भी टीम के लिए तेज पारी खेली। (पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें)
