आईसीसी ने 2027 में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए फॉर्मेट में बदलाव कर दिया है। अब वनडे वर्ल्ड कप में सुपर 6 राउंड को हटाकर सुपर 7 राउंड को जोड़ा गया है। यह फैसला आईसीसी बोर्ड की सालाना मीटिंग में लिया गया जो एडिनबर्ग में आयोजित हुई। इसके साथ-साथ 2028 टी20 वर्ल्ड कप के क्वालिफिकेशन राउंड के स्ट्रक्चर में भी थोड़ा बदलाव किया गया।
50 ओवर वर्ल्ड कप के पुराने फॉर्मेट में मेन राउंड में 14 टीमों को 7-7 के ग्रुप में बांटा जाता था और फिर सुपर 6 और सेमीफाइनल उसके बाद फाइनल होता था। अब नए फॉर्मेट में थोड़ा निचले क्रम की टीमों के लिए सफर मुश्किल कर दिया गया है। अब राउंड 1 में क्वालिफाई करने वाली 12वीं, 13वीं और 14वें नंबर की टीम के बीच राउंड रॉबिन आधार पर मुकाबले होंगे और इसकी टॉप टीम बने टूर्नामेंट के मेन राउंड की 12वीं टीम।
50 ओवर वर्ल्ड कप में होंगे ये बदलाव
- राउंड 1: 12वें, 13वें और 14वें नंबर पर क्वालिफाई करने वाली टीमों के बीच राउंड रॉबिन फॉर्मेट में होंगे मैच। इसके बाद तीनों में से टॉप टीम राउंड 2 में टॉप 11 टीमों को ज्वॉइन करेगी।
- राउंड 2: इस राउंड में टॉप 11 और राउंड 1 की टॉप टीम समेत 12 टीमों को 6-6 के दो ग्रुप में बांटा जाएगा। इस राउंड में कुल 30 मुकाबले खेले जाएंगे।
- राउंड 3 (सुपर 7): इस राउंड में राउंड 2 के दोनों ग्रुप की टॉप 3-3 टीमें क्वालिफाई करेंगी। इसके अलावा सातवीं टीम वह होगी जो राउंड 2 की बची हुई छह टीमों में सबसे अच्छे अंक और नेट रनरेट के साथ बेस्ट होगी। इसके बाद सुपर 7 में सभी मैच राउंड रॉबिन फॉर्मेट में खेले जाएंगे।
- राउंड 4 (सेमीफाइनल): सेमीफाइनल में सुपर 7 यानी राउंड 3 की टॉप 4 टीमें जगह बनाएंगी। इसके बाद नंबर 1 का मुकाबला नंबर 4 और नंबर 2 का मुकाबला नंबर 3 से होगा।
- फाइनल: सेमीफाइनल की दो विजेता टीमें फाइनल में आपस में भिड़ेंगी।
| पुराना फॉर्मेट | नया फॉर्मेट |
|---|---|
| दो ग्रुप, प्रत्येक में 7 टीमें (कुल 42 मैच) | राउंड 1: 12वें, 13वें और 14वें स्थान की टीमें राउंड-रॉबिन ‘सुपर सीरीज’ खेलेंगी। विजेता टीम अगले दौर में पहुंचेगी। |
| प्रत्येक ग्रुप की शीर्ष 3 टीमें सुपर सिक्स में पहुंचती थीं। | राउंड 2: 6-6 टीमों के दो ग्रुप (कुल 30 मैच)। प्रत्येक ग्रुप की शीर्ष 3 टीमें और दोनों ग्रुपों में बची हुई टीमों में सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाली 1 टीम सुपर-7 के लिए क्वालिफाई करेगी। |
| सुपर 6: 3-3 टीमों के दो ग्रुप (कुल 9 मैच) | राउंड 3 (सुपर-7): सभी 7 टीमों के बीच राउंड-रॉबिन लीग (कुल 21 मैच)। |
| प्रत्येक ग्रुप की शीर्ष 2 टीमें सेमीफाइनल में पहुंचती थीं। | सुपर-7 की शीर्ष 4 टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। |
| सेमीफाइनल: 2 मैच | सेमीफाइनल: 2 मैच (पहला बनाम चौथा, दूसरा बनाम तीसरा) |
| फाइनल | फाइनल |
सुपर 7 में 7वीं टीम कैसे होगी तय?
इस फॉर्मेट में राउंड 3 यानी सुपर 7 में 7वीं टीम कैसे मिलेगी इसमें थोड़ा कंफ्यूजन हो सकता है। तो इसको उदाहरण के साथ समझते हैं, मान लीजिए दूसरे चरण (Round 2) में दो ग्रुप हैं।
ग्रुप A
A1 – 10 अंक
A2 – 8 अंक
A3 – 6 अंक
A4 – 5 अंक
A5 – 4 अंक
A6 – 1 अंक
ग्रुप B
B1 – 9 अंक
B2 – 8 अंक
B3 – 7 अंक
B4 – 6 अंक
B5 – 2 अंक
B6 – 0 अंक
ग्रुप A की टॉप-3 टीमें (A1, A2, A3) क्वालिफाई करेंगी।
ग्रुप B की टॉप-3 टीमें (B1, B2, B3) क्वालिफाई करेंगी।
इस तरह सुपर 7 की टॉप 6 टीमें तो मिल गईं। अब 7वीं टीम होगी दोनों ग्रुपों में बची हुई सभी टीमों (A4, A5, A6, B4, B5, B6) में से सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाली टीम।
यह होगा टी20 वर्ल्ड कप का नया फॉर्मेट
| पुराना फॉर्मेट | नया फॉर्मेट |
|---|---|
| ग्रुप स्टेज: 4 ग्रुप, प्रत्येक में 5 टीमें (कुल 40 मैच) | ग्रुप स्टेज: 5 ग्रुप, प्रत्येक में 4 टीमें (कुल 30 मैच) |
| प्रत्येक ग्रुप से शीर्ष 2 टीमें अगले दौर में पहुंचती थीं। | प्रत्येक ग्रुप से शीर्ष 2 टीमें अगले दौर में पहुंचेंगी। |
| सुपर-8: 4-4 टीमों के 2 ग्रुप (कुल 12 मैच) | सुपर-10: 5-5 टीमों के 2 ग्रुप (कुल 20 मैच) |
| प्रत्येक ग्रुप की शीर्ष 2 टीमें सेमीफाइनल में पहुंचती थीं। | प्रत्येक ग्रुप की शीर्ष टीम सीधे सेमीफाइनल में पहुंचेगी। |
| — | प्रत्येक ग्रुप में दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम दूसरे ग्रुप की तीसरे स्थान वाली टीम से एलिमिनेटर खेलेगी। |
| — | एलिमिनेटर: 2 मैच |
| सेमीफाइनल: 2 मैच | सेमीफाइनल: 2 मैच |
| फाइनल | फाइनल |
गिल नंबर 1, अक्षर-सुंदर भी टॉप 5 में; भारत-इंग्लैंड सीरीज के पहले ODI के बाद ये हैं शीर्ष 5 बल्लेबाज और गेंदबाज
भारत और इंग्लैंड के बीच बर्मिंघम में खेले गए पहले वनडे मैच में टीम इंडिया ने 6 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। इस जीत में हीरो रहे अक्षर पटेल जिन्होंने अर्धशतक लगाया और 4 विकेट लिए। इस मैच के बाद टॉप 5 बल्लेबाजों और गेंदबाजों की लिस्ट इस खबर में उपलब्ध है। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर
