पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के चेयरमैन मोहसिन नकवी 31 मई को इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) फाइनल के मौके पर होने वाली अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) की सालाना बोर्ड बैठक के लिए अहमदाबाद में नहीं जाएंगे। पर पता चला है कि नकवी आईसीसी निदेशक बोर्ड की बैठक में वीडियो कांफ्रेंस के जरिए शामिल होंगे। यह सुविधा उन सदस्य प्रतिनिधियों के लिए हमेशा से मौजूद रही है जो यात्रा करने में असमर्थ होते हैं।
आईसीसी की यह बैठक असल में पिछले महीने दोहा में होने वाली थी, लेकिन पश्चिम एशिया में चल रहे संकट की वजह से इसे टालना पड़ा था। घटनाक्रम की जानकारी रखने वाले सूत्रों ने बताया कि नकवी के बैठक में खुद शामिल होने की उम्मीद कभी नहीं थी और उनका वर्चुअल तरीके से शामिल होना आईसीसी के सामान्य चलन के मुताबिक ही है। नकवी उन तीन सदस्यों में से एक हैं जो इस बैठक में वर्चुअल तरीके से शामिल होंगे।
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप को लेकर चर्चा
यह कांफ्रेंस इसलिए भी अहम है क्योंकि यह अहमदाबाद में आईपीएल फाइनल के साथ ही होगी जिसमें अलग-अलग क्रिकेट बोर्ड के शीर्ष प्रशासकों के मौजूद रहने की उम्मीद है। आईसीसी की इस बैठक में कई मीटिंग होनी हैं। इस दौरान चीफ एग्जीक्यूटिव्स कमिटी (CEC) और बोर्ड की बैठक होगी। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC)के भविष्य के स्ट्रक्चर और दिशा पर चर्चा होनी है।
WTC Ranking: पाकिस्तान को झटका, 8 अंक कटे, यहां जानें भारत समेत अन्य टीमों की स्थिति
बांग्लादेश के खिलाफ पाकिस्तान के 8 अंक धीमी ओवर गति के कारण कट गए। इससे वह नंबर-8 पर पहुंच गया। इंग्लैंड को एक स्थान का फायदा हो गया। भारत पांचवें पर बरकरार है। पूरी खबर पढ़ें।
अफगानिस्तान सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन: टेस्ट डेब्यू कर सकते हैं आकिब नबी
अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे और टेस्ट सीरीज के लिए 19 मई को भारतीय टीम का ऐलान हो सकता है। छह से 10 जून तक न्यू चंडीगढ़ में खेले जाने वाला एकमात्र टेस्ट मैच विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा नहीं है। इसके बाद वनडे श्रृंखला के मुकाबले 14 जून (धर्मशाला), 17 जून (लखनऊ) और 20 जून (चेन्नई) में आयोजित होंगे। पूरी खबर पढ़ें।
