आईसीसी ने पुरुषों की सालाना वनडे टीम रैंकिंग का ऐलान किया जिसमें भारतीय टीम टॉप पर बनी हुई है। भारत के इस वक्त 118 अंक हैं जबकि इस रैंकिंग में दूसरे नंबर पर न्यूजीलैंड है जिसके भारत के सिर्फ 5 अंक ही कम है। न्यूजीलैंड के कुल 113 अंक हैं जबकि तीसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया की टीम 109 अंक के साथ मौजूद हैं। हालांकि इसमें भारत को एक रेटिंग अंक का नुकसान हुआ, लेकिन फिर भी टीम के 118 अंक हैं।

भारत नंबर 1, पाकिस्तान की टीम 5वें स्थान पर

सालाना रैंकिंग अपडेट में मई 2025 के बाद खेले गए मैचों को पूरा वेटेज (100 प्रतिशत) दिया जाता है, जबकि पिछले दो सालों के नतीजों को आधा वेटेज (50 प्रतिशत) दिया जाता है। प्रोटीयाज के 102 अंक ने उन्हें पाकिस्तान के 98 अंक से आगे निकलने और टॉप चार में जगह बनाने में मदद की है। यानी साउथ अफ्रीका का टीम चौथे स्थान पर है जबकि पाकिस्तान की टीम 98 अंक के साथ 5वें स्थान पर है।

टॉप 10 की बाकी टीमें वैसी ही बनी हुई हैं, जिसमें श्रीलंका (96), अफगानिस्तान (93) और इंग्लैंड (89) टॉप आठ में शामिल हैं।बांग्लादेश 84 अंक के साथ नौवें स्थान पर है, जबकि वेस्टइंडीज के अब 74 अंक है और पिछले अपडेट के मुकाबले अब टाइगर्स से 10 पॉइंट्स पीछे है (पहले यह अंतर छह अंक का था)। टीमों को इस रैंकिंग से आईसीसी मेन्स क्रिकेट वर्ल्ड कप 2027 के लिए सीधे क्वालिफाई करने में मदद मिलेगी।

31 मार्च, 2027 तक आईसीसी रैंकिंग में टॉप आठ टीमें, मेजबान दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे के साथ सीधे वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए क्वालिफाई कर लेंगी। मेजबान दोनों टीमें पहले ही क्वालिफाई कर चुकी हैं। अगर दक्षिण अफ्रीका टॉप आठ स्थानों में बनी रहती है तो यह देखते हुए कि वे टूर्नामेंट के लिए अपने-आप क्वालिफाई कर चुके हैं तो नौवां स्थान सीधे वर्ल्ड कप का टिकट पाने के लिए अहम हो जाएगा।

वहीं आईसीसी की इस रैंकिंग में आयरलैंड (54) ने जिम्बाब्वे (53) को पीछे छोड़ते हुए 11वां स्थान हासिल कर लिया है जबकि यूएसए 13वें स्थान पर पहुँच गया है। उसने स्कॉटलैंड (44 अंक) को पीछे छोड़ते हुए 46 अंक हासिल किए हैं। यूएई को भी फायदा हुआ है और वह कनाडा को पीछे छोड़ते हुए 16 अंकों के साथ 19वें स्थान पर पहुँच गया है।

वैभव ने IPL 2026 पावरप्ले में 148 गेंदों पर ठोके हैं 359 रन, पहले ओवर में 6 लगाने के मामले में गिल-राहुल की बराबरी पर आए

वैभव सूर्यवंशी का बल्ला इस आईपीएल सीजन में तो खूब चल रहा है, लेकिन उन्होंने इस सीजन में अपने स्कोर का ज्यादातर रन पावरप्ले के दौरान बनाए हैं। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)