टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए आईसीसी ने अपनी प्राइज मनी में इजाफा किया है। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल द्वारा इस टूर्नामेंट की प्राइज मनी के विभाजन की विस्तृत जानकारी शेयर की गई है। इस जानकारी के मुताबिक तकरीबन 103.8 करोड़ रुपये (11.25 मिलियन यूएस डॉलर) की इनामी राशि को बांटा गया है। आईसीसी ने सभी 20 टीमों को कितनी-कितनी राशि मिली उसकी जानकारी दी है।
विजेता भारतीय टीम को सबसे ज्यादा तकरीबन 2.6 मिलियन यूएस डॉलर (तकरीबन 24.3 करोड़ रुपये) मिले हैं। वहीं भारत के अलावा रनर अप न्यूजीलैंड, सेमीफाइनल में हारने वाली साउथ अफ्रीका की टीम को भी 1 मिलियन यूएस डॉलर से अधिक राशि मिली है। दरअसल यह राशि प्रत्येक टीम के राउंड वाइज जगह बनाने और प्रत्येक मैच जीतने के हिसाब से बांटी गई है।
प्रत्येक मैच जीतने के लिए एक टीम को 26 लाख रुपये मिले हैं। वहीं जो टीम एक भी मैच नहीं जीत पाईं और उन्होंने टूर्नामेंट में हिस्सा लिया, जैसे कनाडा, नामीबिया और ओमान, उन्हें भी 2.25 लाख यूएस डॉलर यानी तकरीबन 2 करोड़ से ज्यादा रुपये मिले हैं। इसका मतलब यह है कि कोई भी टीम टी20 विश्व कप से खाली हाथ नहीं लौटी है।
ये है सभी 20 टीमों को मिली धनराशि की लिस्ट
- भारत: 24,35,91,556.84 करोड़ रुपये
- न्यूजीलैंड: 13,12,99,817.87 करोड़ रुपये
- साउथ अफ्रीका: 9,28,04,399.66 करोड़ रुपये
- इंग्लैंड: 8,99,29,206.34 करोड़ रुपये
- वेस्टइंडीज: 4,96,76,684.53 करोड़ रुपये
- पाकिस्तान: 4,82,39,087.87 करोड़ रुपये
- जिम्बाब्वे: 45363894.56 करोड़ रुपये
- श्रीलंका: 4,39,26,390.19 करोड़ रुपये
- यूएसए: 2,85,92,087.38 करोड़ रुपये
- ऑस्ट्रेलिया: 2,85,92,087.38 करोड़ रुपये
- अफगानिस्तान: 2,85,92,087.38 करोड़ रुपये
- स्कॉटलैंड: 2,57,16,894.06 करोड़ रुपये
- आयरलैंड: 2,50,77,972.47 करोड़ रुपये
- इटली: 2,36,40,375.81 करोड़ रुपये
- नीदरलैंड्स: 2,36,40,375.81 करोड़ रुपये
- यूएई: 2,36,40,375.81 करोड़ रुपये
- नेपाल: 2,36,40,375.81 करोड़ रुपये
- कनाडा: 2,07,65,182.50 करोड़ रुपये
- नामीबिया: 2,07,65,182.50 करोड़ रुपये
- ओमान: 2,07,65,182.50 करोड़ रुपये
यह भी पढ़ें- “गोली मार दो उस आदमी को”: पाकिस्तान की बांग्लादेश के खिलाफ हार से भड़के बासित अली, पीसीबी पर उठाए सवाल
यह भी पढ़ें- इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल से पहले जीत के लिए भारतीय टीम ने किया था ये टोटका, कप्तान के खुलासे ने चौंकाया
