विराट कोहली इस युग के बेस्ट क्रिकेटर हैं और ऐसा कई दिग्गज मान चुके हैं। विराट कोहली ने क्रिकेट के हर प्रारूप में खुद को साबित किया और वो आज उस स्थान पर खड़े हैं जहां पहुंचना हर क्रिकेटर के बस की बात नहीं होती है। कोहली से पहले भी कई दिग्गज क्रिकेटर हुए जिन्होंने अपना लोहा मनवाया और किसी दो क्रिकेटर की तुलना करना बेतुका लगता है।

आधुनिक पीढ़ी के दिग्गज क्रिकेटर और भारत के अब तक के महानतम क्रिकेटरों में से एक विराट कोहली के बारे में इयान बिशप ने बात की और जब उनसे विराट कोहली और पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज वसीम अकरम में से किसी एक को विजेता चुनने को कहा गया तब इयान ने वसीम अकरम को कोहली से ऊपर रखा।

अकरम बनाम विराट में किसकी होगी जीत

ईएसपीएन क्रिकइंफो पर एक शो के दौरान वेस्टइंडीज के पूर्व तेज गेंदबाज इयान बिशप (इंटरनेशनल क्रिकेट में उन्होंने 279 विकेट लिए थे) से पूछा गया कि अगर विराट कोहली और वसीम अकरम एक-दूसरे के खिलाफ सुपर ओवर में आमने-सामने हों तो कौन जीतेगा। इसका जवाब देते हुए इयान ने वसीम अकरम को चुना। हालांकि उन्होंने अपने इस चुनाव के पीछे की वजह साफ तौर पर नहीं बताई, लेकिन ऐसा लगा कि गेंदबाजी में अकरम की जिस तरह की महारत थी उसकी वजह से उन्होंने अकरम का चयन किया।

SRH vs PBKS: अभिषेक शर्मा ने 2 बड़े रिकॉर्ड किए अपने नाम, क्रिस गेल-केएल राहुल का कीर्तिमान किया ध्वस्त

अभिषेक शर्मा ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 35 रन की पारी खेली जिसमें 4 छक्के लगाए और इसके दम पर केएल राहुल का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा साथ ही साथ इस पारी के बाद क्रिस गेल के इस कीर्तिमान को भी ध्वस्त कर दिया। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)