टी20 वर्ल्ड कप 2026 में मंगलवार (24 फरवरी) को पाकिस्तान की सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा। इंग्लैंड से सुपर-8 मैच में हार के बाद उसकी राह कठिन हो गई है। वह अंक तालिका में तीसरे नंबर पर पहुंच गई। पाकिस्तान की टीम सेमीफाइनल में पहुंचने की रेस में हैं, लेकिन उसका भाग्य अन्य टीमों के मैचों के नतीजे पर निर्भर करेगा। उसे न्यूजीलैंड के खिलाफ श्रीलंका और इंग्लैंड की जीत की दुआ करेगा। सुपर-8 के ग्रुप-2 से इंग्लैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ कप्तान हैरी ब्रूक के शतक की मदद से जीत दर्ज की और सेमीफाइनल में जगह बनाने वाली टूर्नामेंट की पहली टीम बन गई। अब ग्रुप-2 से पाकिस्तान, श्रीलंका और न्यूजीलैंड सेमीफाइनल में पहुंचने की रेस में हैं।
आइए जानते हैं पाकिस्तान के सेमीफाइनल का समीकरण
- पाकिस्तान को सुपर-8 के अपने अंतिम मैच में श्रीलंका को हराना होगा। उसे उम्मीद करनी होगी कि न्यूजीलैंड अपने बाकी दोनों मैच हार जाए। न्यूजीलैंड को इंग्लैंड और श्रीलंका से भिड़ना है। न्यूजीलैंड दोनों मैच हारता है तो पाकिस्तान अंक के आधार पर सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा। ऐसे में पाकिस्तान अब श्रीलंका और इंग्लैंड की जीत की दुआ करेगा।
- अगर न्यूजीलैंड एक मैच जीतता है और एक हारता है तो मामला नेट रनरेट पर आ जाएगा। यानी पाकिस्तान को श्रीलंका के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज करनी होगी। श्रीलंका को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए दोनों मैच जीतने होंगे।
- न्यूजीलैंड एक जीत के साथ सेमीफाइनल में पहुंच सकता है। इसके लिए उसे उम्मीद करनी होगी कि वह श्रीलंका से जीते और पाकिस्तान अपना आखिरी मैच हार जाए।
- न्यूजीलैंड को श्रीलंका से हारने पर भी सेमीफाइनल में जगह मिल सकती है। उसे इंग्लैंड को हराना होगा। उम्मीद करनी होगी कि श्रीलंका से पाकिस्तान जीते, लेकिन उसका रनरेट बेहतर न हो।
यह भी पढ़ें: T20 World Cup: हैरी ब्रूक पहली बार नंबर-3 पर उतरे, शतक जड़ रचा इतिहास

