आईपीएल में कई ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने अपने बल्ले का जोर दिखाया और इस लीग में कमाल की पारियां खेली हैं। विदेशी खिलाड़ी हों या फिर भारतीय खिलाड़ी सबने अपनी पारियों के जरिए खूब प्रभावित किया और उनकी पारियों की वजह से उन्हें याद किया जाता है। आईपीएल 2026 की शुरुआत होने वाली है और हमें एक बार फिर से कई शानदार पारियां देखने को मिल सकते हैं, लेकिन इससे पहले बात करते हैं इस लीग में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले भारतीय बल्लेबाजों की।

अभिषेक शर्मा के नाम सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर

आईपीएल के पिछले 18 सीजन में भारत की तरफ से सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड इस वक्त तूफानी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के नाम पर दर्ज है जिन्होंने 12 अप्रैल 2025 को पंजाब किंग्स के खिलाफ 55 गेंदों पर 141 रन की पारी खेली थी और इसमें उन्होंने 10 छक्के और 14 चौके भी लगाए थे। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर केएल राहुल हैं जिन्होंने 24 सितंबर 2020 को आरसीबी के खिलाफ 69 गेंदों पर नाबाद 132 रन की पारी खेली थी।

शुभमन गिल तीसरे नंबर पर

इस सूची में तीसरे नंबर पर शुभमन गिल हैं जिन्होंने 26 मई मुंबई इंडियंस के खिलाफ गुजरात के लिए 60 गेंदों पर 129 रन की पारी खेली थी जबकि ऋषभ पंत ने 10 मई 2018 के हैदराबाद के खिलाफ दिल्ली के लिए 63 गेंदों पर नाबाद 128 रन बनाए थे। मुरली विजय इस लिस्ट में 5वें नंबर पर मौजूद हैं और उन्होंने आईपीएल में 3 अप्रैल 2010 को राजस्थान के खिलाफ चेन्नई के लिए 56 गेंदों पर 127 रन की शानदार पारी खेली थी।

यशस्वी जायसवाल छठे नंबर पर मौजूद

आईपीएल में सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले टॉप 10 भारतीय बैटर्स में यशस्वी जायसवाल छठे नंबर पर हैं जिन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलफ राजस्थान के लिए 62 गेंदों पर 124 रन की पारी खेली थी। इस सूची में सातवें पर वीरेंद्र सहवाग मौजूद हैं। सहवाग ने चेन्नई के खिलाफ पंजाब के लिए 62 गेंदों पर 124 रन की पारी खेली थी तो वहीं 8वें स्थान पर पॉल वालथाटी हैं जिन्होंने भी पंजाब के लिए चेन्नई के खिलाफ 63 गेंदों पर नाबाद 120 रन बनाए थे। नौवें नंबर पर सहवाग और संजू सैमसन संयुक्त रूप से मौजूद हैं जबकि दसवें स्थान पर फिर से ऋषभ पंत ही हैं।

आईपीएल में सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले टॉप 10 भारतीय

अभिषेक शर्मा- 141 रन
केएल राहुल- 132* रन
शुभमन गिल- 129 रन
ऋषभ पंत- 128* रन
मुरली विजय- 127 रन
यशस्वी जायसवाल- 124 रन
वीरेंद्र सहवाग- 122* रन
पॉल वालथाटी- 120* रन
वीरेंद्र सहवाग- 119 रन
संजू सैमसन- 119 रन
ऋषभ पंत- 118* रन

ये खबरें भी पढ़ें

गिल-साई सुदर्शन ओपनर, बटलर नंबर 3, सिराज भी शामिल; IPL 2026 के लिए पुजारा-कैफ ने चुनी गुजरात की प्लेइंग 11

IPL 2026 RCB Team Analysis: आरसीबी की ताकत और कमजोरी, खिताब डिफेंड करने उतरेगी रजत पाटीदार की टीम