Highest Score In IPL Playoffs: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के क्वालिफायर 1 में 26 मई की रात रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने धर्मशाला में गुजरात टाइटंस के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट पर 254 रन का स्कोर खड़ा किया। यह आईपीएल के इतिहास में प्लेऑफ (या नॉकआउट) मैच में किसी भी टीम द्वारा बनाया गया अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है।

इससे पहले का सबसे बड़ा स्कोर ठीक तीन साल पहले गुजरात टाइटंस ने ही बनाया था। गुजरात टाइटंस ने आईपीएल 2023 में क्वालिफायर 2 में मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ तीन विकेट पर 233 रन बनाए थे। आईपीएल प्लेऑफ में अब तक तीन टीमों ने तीन बार 200 या उससे ज्यादा रन का स्कोर बनाया है। ये टीमें चेन्नई सुपर किंग्स, मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस हैं।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स दो-दो बार ऐसी उपलब्धि अपने नाम करने वाली टीमें हैं। सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स आईपीएल प्लेऑफ में अब तक एक-एक बार ही 200 या उससे ज्यादा रन का आंकड़ा छू पाईं हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स, राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल प्लेऑफ में एक बार भी 200 रन का आंकड़ा पार नहीं कर पाईं हैं।

IPL Playoffs के शीर्ष-15 उच्चतम टीम कुल स्कोर

टीमेंस्कोरविपक्षी टीमतारीखमैदान/शहर
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु254/5गुजरात टाइटंस26 मई 2026हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, धर्मशाला
गुजरात टाइटंस233/3मुंबई इंडियंस26 मई 2023नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद
मुंबई इंडियंस228/5गुजरात टाइटंस30 मई 2025महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, न्यू चंडीगढ़
पंजाब किंग्स226/6चेन्नई सुपर किंग्स30 मई 2014वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई
चेन्नई सुपर किंग्स222/5दिल्ली डेयरडेविल्स
(अब दिल्ली कैपिटल्स)
25 मई 2012एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई
गुजरात टाइटंस214/4चेन्नई सुपर किंग्स28 मई 2023नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद
सनराइजर्स हैदराबाद208/7रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु29 मई 2016एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु
गुजरात टाइटंस208/6मुंबई इंडियंस30 मई 2025न्यू चंडीगढ़
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु207/4लखनऊ सुपर जायंट्स25 मई 2022ईडन गार्डन, कोलकाता
पंजाब किंग्स207/5मुंबई इंडियंस01 जून 2025नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद
चेन्नई सुपर किंग्स205/5रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु28 मई 2011एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई
मुंबई इंडियंस203/6पंजाब किंग्स01 जून 2025नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद
चेन्नई सुपर किंग्स202/7किंग्स XI पंजाब
(अब पंजाब किंग्स)
30 मई 2014वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई
मुंबई इंडियंस202/5चेन्नई सुपर किंग्स24 मई 2015ईडन गार्डन, कोलकाता
कोलकाता नाइट राइडर्स200/7किंग्स XI पंजाब
(अब पंजाब किंग्स)
01 जून 2014एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु

RCB का 254/5 स्कोर T20 क्रिकेट के किसी प्लेऑफ या नॉकआउट मैच में किसी टीम द्वारा 250 या उससे ज्यादा रन बनाने का पांचवां मौका है। इनमें से चार मौके पिछले छह महीनों में भारत में ही आए हैं। IPL में RCB ने 4 बार 250 या उससे ज्यादा रन बनाए हैं, जो किसी भी टीम द्वारा बनाया गया दूसरा उच्चतम स्कोर है।

इस मामले में सिर्फ सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ही उससे आगे है। सनराइजर्स हैदराबाद ने यह कारनामा छह बार किया है। दूसरी ओर, गुजरात टाइटंस ने पहली बार किसी एक पारी में 250 से ज्यादा रन दिए हैं। इससे पहले उसने दस दिन पहले कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ सबसे ज्यादा 247 रन (2 विकेट के नुकसान पर) दिए थे।

IPL 2026 Eliminator: मुल्लांपुर में 40 डिग्री में चौके-छक्कों की बारिश! ये है SRH-RR की संभावित प्लेइंग 11, लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स

SRH vs RR IPL 2026 Eliminator Date and Time: मुल्लांपुर की हाई-स्कोरिंग पिच पर सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल 2026 का एलिमिनेटर खेला जाएगा। राजस्थान रॉयल्स की चोटें, जोफ्रा आर्चर- ट्रैविस हेड मुकाबला और वैभव सूर्यवंशी पर सबकी नजरें रहेंगी। (पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें)