आईपीएल 2026 के 7वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के युवा बैटर आयुष म्हात्रे ने पंजाब किंग्स के खिलाफ शानदार पारी खेली और टीम के लिए अहम 73 रन बनाए। आयुष ने अपनी इस पारी के दौरान 5 छक्के और 6 चौके भी लगाए। आयुष म्हात्रे अभी 18 साल के हैं और उन्होंने इस लीग की तीसरी सबसे बड़ी पारी 18 साल की उम्र में खेलने का कमाल किया।
18 साल की उम्र तक आईपीएल में सबसे बड़ी पारी वैभव के नाम
इंडियन प्रीमियर लीग में 18 साल की उम्र तक सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड वैभव सूर्यवंशी के नाम पर दर्ज है। वैभव ने ये कमाल आईपीएल 2025 के दौरान गुजराज टाइटंस के खिलाफ किया था और उन्होंने 101 रन की पारी खेलकर इस लीग में सबसे कम उम्र में शतक लगाने का रिकॉर्ड भी बनाया था।
आईपीएल में 18 साल की उम्र तक दूसरी सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड आयुष म्हात्रे के नाम पर ही दर्ज है और उन्होंने भी ये कमाल आईपीएल 2015 में आरसीबी के खिलाफ किया था और 94 रन बनाए थे तो वहीं आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स के खिलाफ 73 रन की पारी खेलकर वो लिस्ट में तीसरे नंबर पर भी आ गए। इस लिस्ट में चौथे नंबर पर ऋषभ पंत हैं जिन्होंने गुजरात लायंस (अब टाइटंस) के विरुद्ध 69 रन की पारी खेली थी।
इस लीग में 18 साल की उम्र तक सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में 5वें नंबर पर पृथ्वी शॉ हैं जिन्होंने हैदराबाद के खिलाफ 65 रन बनाए थे तो वहीं छठे स्थान पर संजू सैमसन हैं जिन्होंने आरसीबी के खिलाफ 63 रन की पारी खेली थी। संजू सैमसन के बाद यानी 7वें स्थान पर फिर से पृथ्वी शॉ हैं जिन्होंने केकेआर के खिलाफ 62 रन बनाए थे तो वहीं इशान किशन लिस्ट में 8वें स्थान पर हैं जिन्होंने हैदराबाद के खिलाफ 61 रन की पारी खेली थी।
18 साल की उम्र तक आईपीएल में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले टॉप-8 बैटर्स
101 रन – वैभव सूर्यवंशी (बनाम गुजरात)
94 रन – आयुष म्हात्रे (बनाम आरसीबी)
73 रन – आयुष म्हात्रे (बनाम पंजाब किंग्स)
69 रन – ऋषभ पंत (बनाम गुजरात)
65 रन – पृथ्वी शॉ (बनाम हैदराबाद)
63 रन – संजू सैमसन (बनाम आरसीबी)
62 रन – पृथ्वी शॉ (बनाम केकेआर)
61 रन – इशान किशन ( बनाम हैदराबाद)
ये खबरें भी पढ़ें
अभिषेक शर्मा ने KKR के खिलाफ 4 छक्के लगा पूरी की खास सेंचुरी, डेविड वॉर्नर की लिस्ट में हुए शामिल
