आईपीएल 2026 के पहले मैच में हैदराबाद को बेशक आरसीबी से हार मिली, लेकिन इस टीम के कप्तान इशान किशन ने कप्तानी पारी खेलते हुए 80 रन बनाए। इशान अपनी इस 80 रन की पारी के दम पर आईपीएल में बतौर कप्तान डेब्यू करते हुए सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले टॉप-10 प्लेयर्स की लिस्ट में शामिल हो गए।
कप्तानी डेब्यू पर सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड संजू के नाम
आईपीएल में बतौर कप्तान डेब्यू करते हुए सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड संजू सैमसन के नाम पर दर्ज है। संजू इस लीग में बतौर कप्तान डेब्यू करते हुए शतक लगाने वाले फिलहाल तो इकलौते बैटर भी हैं। संजू ने पंजाब किंग्स के खिलाफ आईपीएल में कप्तानी डेब्यू किया था और उन्होंने 119 रन की पारी खेली थी। वहीं इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर मयंक अग्रवाल हैं जिन्होंने कप्तानी डेब्यू करते हुए दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ नाबाद 99 रन की पारी खेली थी।
तीसरे नंबर पर हैं श्रेयस अय्यर
आईपीएल में कप्तानी डेब्यू पर सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले बैटर्स की लिस्ट में तीसरे नंबर पर श्रेयस अय्यर हैं जिन्होंने केकेआर के खिलाफ नाबाद 93 रन की पारी खेली थी जबकि चौथे स्थान पर फॉफ डुप्लेसिस हैं जिन्होंने पंजाब किंग्स के खिलाफ 88 रन की पारी खेली थी। वहीं किरोन पोलार्ड ने भी पंजाब किंग्स के खिलाफ ही 83 रन की पारी खेली थी और वो इस लिस्ट में 5वें स्थान पर हैं। जबकि इशान किशन ने आईपीएल 2026 में आरसीबी के खिलाफ 80 रन की पारी खेली थी और वो छठे स्थान पर पहुंच गए।
10वें स्थान पर हैं एडम गिलक्रिस्ट
इस सूची में 7वें नंबर पर मनीष पांडे हैं जिन्होंने अपनी कप्तानी डेब्यू में मुंबई इंडियंस के खिलाफ नाबाद 69 रन की पारी खेली थी जबकि इसके बाद एरोन फिंच हैं जिन्होंने पंजाब किंग्स के खिलाफ ही 64 रन की पारी खेली थी। लिस्ट में 9वें नंबर पर मुरली विजय हैं जिन्होंने गुजरात लायंस के खिलाफ 55 रन बनाए थे जबकि 10वें स्थान पर मौजूद एडम गिलक्रिस्ट में सीएसके के खिलाफ अपनी कप्तानी डेब्यू में 54 रन की पारी खेली थी।
IPL में कप्तानी डेब्यू पर सबसे बड़ा स्कोर
119 रन – संजू सैमसन बनाम पंजाब किंग्स
99* रन – मयंक अग्रवाल बनाम दिल्ली कैपिटल्स
93* रन – श्रेयस अय्यर बनाम केकेआर
88 रन – फॉफ डुप्लेसिस बनाम पंजाब किंग्स
83 रन – किरोन पोलार्ड बनाम पंजाब किंग्स
80 रन – इशान किशन बनाम आरसीबी
69* रन – मनीष पांडे बनाम मुंबई इंडियंस
64 रन – एरोन फिंच बनाम पंजाब किंग्स
55 रन – मुरली विजय बनाम गुजरात लायंस
54 रन – एडम गिलक्रिस्ट बनाम सीएसके
ये खबरें भी पढ़ें
इशान किशन ने अपने नाम कर लिया बड़ा रिकॉर्ड, 27 साल 253 दिन की उम्र में ऐसा करने वाले पहले भारतीय बने
इशान किशन ने लगाया IPL 2026 का पहला अर्धशतक, 2180 गेंदें खेलकर तोड़ा केएल राहुल का रिकॉर्ड
