पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खराब गेंदबाजी प्रदर्शन के लिए पाकिस्तान के स्टार पेसर और दामाद शाहीन अफरीदी पर भड़के हुए हैं। अफरीदी ने एक टीवी कार्यक्रम के दौरान शाहीन की जमकर कमी निकाली और कहा कि वो सीखने का नाम ही नहीं ले रहे।
सलमान अली आगा की कप्तानी में टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान टीम के ज्यादातर खिलाड़ियों का प्रदर्शन निराश करने वाला रहा और इसे देखकर शाहिद अफरीदी निराश नजर आए। सेमीफाइनल की रेस से बाहर होने के बाद इस टीम की जमकर आलोचना की जा रही है और पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर्स मौजूदा टीम को लेकर कई तरह की टिप्पणी कर रहे हैं।खे
शाहीन को नहीं पता कहां गेंदबाजी करनी है
शाहिद अफरीदी ने शाहिन के बारे में कहा कि वो इतने लंबे समय से खेल रहे हैं, फिर भी उन्हें नहीं पता कि आखिरी ओवरों में उन्हें कहां गेंदबाजी करनी है। मैंने शाहीन को कई बार कहा है, लेकिन वो बार-बार गलतियां कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि हमें नहीं पता कि हमारे गेंदबाज कब इन बातों को समझेंगे। ये लोग न तो सीख रहे हैं, न सीखना चाहते हैं और न ही रन बनाना चाहते हैं।
शादाब खान पर भी शाहिद ने किया प्रहार
शाहिद अफरीदी ने शादाब खान पर भी नाराजगी जाहिर की जिन्होंने 7 मैचों में कुल 118 रन दिए और सिर्फ 5 विकेट लिए। उन्होंने कहा कि हेड कोच बार-बार शादाब खान को मौका दे रहे हैं इसलिए मैंने कहा था कि शादाब पाकिस्तान के अगले कप्तान बन सकते हैं, लेकिन उनके हालिया प्रदर्शन को देखते हुए वो प्लेइंग 11 में जगह पाने के भी लायक नहीं हैं।
ये खबरें भी पढ़ें
