टेस्ट क्रिकेट 147 वर्षों के इतिहास में 48 गेंदबाजों ने हैट्रिक ली हैं। 1878 में पहली बार किसी गेंदबाज ने हैट्रिक ली थी। ऑस्ट्रेलिया के फ्रेडरिक स्पोफोर्थ ने इंग्लैंड को यह उपलब्धि हासिल की थी। ऑस्ट्रेलिया के थॉम्स मैथ्यूज ने एक ही मैच में 2 हैट्रिक लिए हैं। उन्होंने 1912 में मैनचेस्टर में साउथ अफ्रीका के खिलाफ यह कमाल किया था।
पाकिस्तान के स्टार तेज गेंदबाज वसीम अकरम और इंग्लैंड के स्टार खिलाड़ी स्टुअर्ट ब्रॉड के नाम एक सीरीज में 2 हैट्रिक लेने का रिकॉर्ड है। भारत के तीन गेंदबाजों हरभजन सिंह, इरफान पठान और जसप्रीत बुमराह ने हैट्रिक लिए हैं। इरफान पठान ने मैच के पहले ही ओवर में हैट्रिक ली थी। पाकिस्तान के खिलाफ 2006 में ऐसा किया था।
इंग्लैंड के सबसे ज्यादा गेंदबाजों ने ली है हैट्रिक
इंग्लैंड के सबसे ज्यादा 10 गेंदबाजों ने हैट्रिक ली है। ऑस्ट्रेलिया के 9, पाकिस्तान के 7,वेस्टइंडीज और श्रीलंका के 4-4 गेंदबाजों ने हैट्रिक ली है। भारत-न्यूजीलैंड के 3-3, दक्षिण अफ्रीका,बांग्लादेश और जिम्बाब्वे के 2-2 गेंदबाजों ने हैट्रिक ली है।
इंटरनेशनल क्रिकेट में हैट्रिक लेने वाले भारतीय गेंदबाज
इंटरनेशनल क्रिकेट में हैट्रिक लेना किसी भी गेंदबाज के लिए बड़ी उपलब्धि होती है। भारत के लिए अब तक कुछ चुनिंदा गेंदबाजों ने टेस्ट, वनडे और टी20 क्रिकेट में यह रिकॉर्ड बनाया है। जानिए सभी भारतीय गेंदबाजों की पूरी हैट्रिक लिस्ट। पूरी खबर पढ़ें।
