टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और यूएसए के बीच होने वाले पहले मैच से एक दिन पूर्व हर्षित राणा बाहर हो गए थे। उनकी जगह अचानक मोहम्मद सिराज की टीम इंडिया के स्क्वाड में एंट्री हुई। उसके बाद 9 फरवरी को उनकी सर्जरी मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में पूरी हुई। अब सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक हर्षित के आईपीएल खेलने पर भी सस्पेंस है।
केकेआर के साथ 2022 से लगातार जुड़े हर्षित राणा आगामी सीजन के कई मैचों से बाहर रहे सकते हैं। दरअसल 26 मार्च से आईपीएल 2026 की शुरुआत होगी। हर्षित की सर्जरी हो चुकी है लेकिन अभी उन्हें रिकवर करने में करीब 6 से 8 हफ्ते का समय लग सकता है। उसके बाद वह रिहैबिलिटेशन शुरू करेंगे, बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस जाएंगे। उनकी मैच फिटनेस चेक होगी।
आधे से ज्यादा सीजन के लिए बाहर हो सकते हैं हर्षित
इन सभी चीजों में करीब 10 से 11 हफ्ते का समय लग सकता है। यानी इस हिसाब से हर्षित अगर फिट होकर लौटते भी हैं तो वह अप्रैल के अंतिम हफ्ते तक फिट हो पाएंगे। बाकी उनकी रिकवरी कितनी जल्दी होती है इस पर निर्भर करेगा। आईपीएल 2026 का फाइनल 31 मई को होगा। यानी अप्रैल के अंतिम हफ्ते तक हर टीम अपने 7-7 मैच करीब खेल चुकी होगी। यानी करीब आधे आईपीएल से कम से कम हर्षित बाहर हो सकते हैं।
हर्षित राणा की सर्जरी मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में डॉ. डिनशॉ पार्दीवाला ने की। उनके मुताबिक उनके घुटने में लेटरल मेनिस्कस की सर्जरी हुई है। अब उनको रिकवरी के लिए पूरी तरह रेस्ट करने की सलाह दी गई है। वह सर्जरी के घाव से रिकवर होने और प्रॉपर रेस्ट के बाद ही रिहैबिलिटेश शुरू कर पाएंगे। बता दें कि हर्षित को केकेआर की टीम ने ऑक्शन से पहले रिटेन किया था।
केकेआर का आईपीएल 2026 के लिए पूरा स्क्वाड
रिंकू सिंह, अंगकृष रघुवंशी, अजिंक्य रहाणे, मनीष पांडे, रोवमैन पॉवेल, सुनील नरेन, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा, वैभव अरोड़ा, उमरान मलिक, कैमरन ग्रीन, फिन एलन, मथीशा पथिराना, तेजस्वी सिंह, कार्तिक त्यागी, प्रशांत सोलंकी, राहुल त्रिपाठी, टिम सीफर्ट, मुस्तफिजुर रहमान, सार्थक रंजन, दक्ष कामरा, रचिन रविंद्र, आकाश दीप।
नीचे दी गई खबरें भी पढ़ सकते हैं:-
एक मैच, 1578 करोड़ और पाकिस्तान का U-Turn: भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबले के पीछे की पूरी कहानी
T20 World Cup: पाकिस्तान बनाम USA मैच, 10 फरवरी को होंगे ये 3 मुकाबले; ऐसे देखें लाइव स्ट्रीमिंग
टी20 वर्ल्ड कप में होगा भारत-पाकिस्तान मैच, आठ दिन में ही PCB के होश आए ठिकाने
