भारतीय महिला क्रिकेट टीम के हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप 2026 में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद कई सवाल उठ रहे थे। कई ऐसी चर्चाएं भी थीं जहां नई सोच, नई रणनीति और नई कप्तान के सुझाव सामने आए थे। इसी बीच टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होने के दो दिन बाद ही भारतीय टीम के एशियन गेम्स के स्क्वाड का ऐलान हो गया है। हरमनप्रीत कौर को एक और मौका मिला है और इस स्क्वाड की कमान भी उन्हें सौंपी गई है।

वहीं अगर टी20 वर्ल्ड कप 2026 के स्क्वाड से इसकी तुलना करें तो यास्तिका भाटिया को बाहर कर दिया गया है। उनकी जगह जी. कमालिनी टीम में आई हैं। साथ ही प्रेमा रावन जिन्हें श्रेयंका पाटिल के रिप्लेसमेंट के रूप में लाया गया था, वह भी बाहर हो गई हैं। श्रेयंका को एशियन गेम्स के स्क्वाड में सब्जेक्ट टू फिटनेस जगह मिली है। टी20 वर्ल्ड कप के बाद एशियन गेम्स के लिए भी प्रतिका रावल और हरलीन देओल भारतीय स्क्वाड में नहीं चुनी गई हैं।

पुरानी गलतियों से नहीं ली सीख

भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में जो प्रदर्शन किया था, उसके बाद कई खामियां उजागर हुई थीं। टीम के अंदर टी20 क्रिकेट के लिए प्रॉपर हिटर्स की कमी दिखी थी। मगर टी20 वर्ल्ड कप के स्क्वाड को ज्यादा बदला नहीं गया है और लगभग वही टीम एशियन गेम्स के लिए घोषित कर दी गई है। इस टीम से बस यास्तिका भाटिया को बाहर किया गया है। वहीं ऋचा घोष के अलावा टीम के पास कोई फिनिशर, हिटर का नाम इस स्क्वाड में नहीं दिखा।

एशियन गेम्स 2026 के लिए भरतीय महिला टीम

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), जी कमालिनी (विकेटकीपर), भारती फूलमाली, श्री चरणी, रेणुका सिंह ठाकुर, क्रांति गौड़, अरुंधति रेड्डी, श्रेयंका पाटिल (सब्जेक्ट टू फिटनेस), राधा यादव, नंदनी शर्मा।

एशियन गेम्स 2026 में महिला क्रिकेट का शेड्यूल

तारीखमैचसमय
17 सितंबरक्वार्टर फाइनल 1सुबह 5:30 बजे
17 सितंबरक्वार्टर फाइनल 2सुबह 10:30 बजे
18 सितंबरक्वार्टर फाइनल 3सुबह 5:30 बजे
18 सितंबरक्वार्टर फाइनल 4सुबह 10:30 बजे
20 सितंबरसेमीफाइनल 1सुबह 5:30 बजे
20 सितंबरसेमीफाइनल 2सुबह 10:30 बजे
22 सितंबरब्रॉन्ज मेडल मैचसुबह 5:30 बजे
22 सितंबरगोल्ड मेडल मैच (फाइनल)सुबह 10:30 बजे

WPL की चमक, टीम इंडिया बेरंग: महिला टी20 वर्ल्ड कप से बाहर भारत, क्या अब बदलाव का वक्त आ गया है?

भारतीय महिला टीम वनडे वाला जादू टी20 वर्ल्ड कप में नहीं दोहरा पाई। वनडे की विश्व विजेता टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में नहीं पहुंच पाई और ग्रुप स्टेज से बाहर हो गई। इस हार ने कई बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर