इंग्लैंड की मेजबानी में 12 जून से शुरू होने वाले महिला टी20 वर्ल्ड कप के लिए शनिवार (2 मई 2026) को टीम इंडिया का स्क्वाड घोषित किया गया है। वनडे विश्व कप की चैंपियन कप्तान हरमनप्रीत कौर को इस टीम की कमान मिली है। वहीं स्मृति मंधाना टीम की उपकप्तान होंगी। महिला प्रीमियर लीग के कई युवा टैलेंट को भी इस टीम में जगह मिली है।

भारत के इस स्क्वाड में महिला प्रीमियर लीग (WPL 2026) की कई स्टार खिलाड़ी शामिल हैं। भारती फुलमाली और नंदनी शर्मा को वर्ल्ड कप के लिए चुना गया है। इसके अलावा यास्तिका भाटिया की लंबे समय बाद भारतीय टीम में वापसी हो गई है। वनडे वर्ल्ड कप विनर हरलीन देओल, स्नेह राणा, अमनजोत कौर और प्रतिका रावल को टीम में नहीं चुना गया है।

महिला टी20 वर्ल्ड कप के लिए चुना गया भारतीय स्क्वाड

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष, श्री चरणी, यास्तिका भाटिया, नंदनी शर्मा, अरुंधति रेड्डी, रेणुका ठाकुर, क्रांति गौड़, श्रेयांका पाटिल, राधा यादव।

पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया शुरू करेगी अभियान

टीम इंडिया 14 जून को अपना अभियान इस टूर्नामेंट में शुरू करेगी। भारतीय टीम का पहला मुकाबला पाकिस्तान के साथ होगा। टीम इंडिया के ग्रुप में पाकिस्तान के अलावा ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका भी मौजूद हैं। वहीं क्वालिफायर के बाद बांग्लादेश और नीदरलैंड्स इस ग्रुप का हिस्सा बनीं। अब इस टूर्नामेंट के लिए सभी 12 टीमों के नाम तय हैं।

ICC · इंग्लैंड 2026
महिला T20 विश्व कप 2026 — पूरा शेड्यूल
12 जून – 5 जुलाई · इंग्लैंड और वेल्स · सभी समय IST
कुल मैच
33
ग्रुप A मैच
15
ग्रुप B मैच
15
नॉकआउट
3
शुक्रवार, 12 जून
12 जून
इंग्लैंड बनाम श्रीलंका
एजबेस्टन · रात 11:00
ग्रुप B
शनिवार, 13 जून
13 जून
स्कॉटलैंड बनाम आयरलैंड
ओल्ड ट्रैफर्ड · दोपहर 3:00
ग्रुप B
13 जून
ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका
ओल्ड ट्रैफर्ड · शाम 7:00
ग्रुप A
13 जून
वेस्टइंडीज बनाम न्यूजीलैंड
हैम्पशायर बाउल · रात 11:00
ग्रुप B
रविवार, 14 जून
14 जून
बांग्लादेश बनाम नीदरलैंड्स
एजबेस्टन · दोपहर 3:00
ग्रुप A
14 जून
भारत बनाम पाकिस्तान
एजबेस्टन · शाम 7:00
ग्रुप A
मंगलवार, 16 जून
16 जून
न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका
हैम्पशायर बाउल · शाम 7:00
ग्रुप B
16 जून
इंग्लैंड बनाम आयरलैंड
हैम्पशायर बाउल · रात 11:00
ग्रुप B
बुधवार, 17 जून
17 जून
ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश
हेडिंग्ले · दोपहर 3:00
ग्रुप A
17 जून
भारत बनाम नीदरलैंड्स
हेडिंग्ले · शाम 7:00
ग्रुप A
17 जून
दक्षिण अफ्रीका बनाम पाकिस्तान
एजबेस्टन · रात 11:00
ग्रुप A
गुरुवार, 18 जून
18 जून
वेस्टइंडीज बनाम स्कॉटलैंड
हेडिंग्ले · रात 11:00
ग्रुप B
शुक्रवार, 19 जून
19 जून
न्यूजीलैंड बनाम आयरलैंड
हैम्पशायर बाउल · रात 11:00
ग्रुप B
शनिवार, 20 जून
20 जून
ऑस्ट्रेलिया बनाम नीदरलैंड्स
हैम्पशायर बाउल · दोपहर 3:00
ग्रुप A
20 जून
पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश
हैम्पशायर बाउल · शाम 7:00
ग्रुप A
20 जून
इंग्लैंड बनाम स्कॉटलैंड
हेडिंग्ले · रात 11:00
ग्रुप B
रविवार, 21 जून
21 जून
वेस्टइंडीज बनाम श्रीलंका
ब्रिस्टल काउंटी ग्राउंड · दोपहर 3:00
ग्रुप B
21 जून
दक्षिण अफ्रीका बनाम भारत
ओल्ड ट्रैफर्ड · शाम 7:00
ग्रुप A
मंगलवार, 23 जून
23 जून
न्यूजीलैंड बनाम स्कॉटलैंड
ब्रिस्टल काउंटी ग्राउंड · दोपहर 3:00
ग्रुप B
23 जून
श्रीलंका बनाम आयरलैंड
ब्रिस्टल काउंटी ग्राउंड · शाम 7:00
ग्रुप B
23 जून
ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान
हेडिंग्ले · रात 11:00
ग्रुप A
बुधवार, 24 जून
24 जून
इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज
लॉर्ड्स · रात 11:00
ग्रुप B
गुरुवार, 25 जून
25 जून
भारत बनाम बांग्लादेश
ओल्ड ट्रैफर्ड · शाम 7:00
ग्रुप A
25 जून
दक्षिण अफ्रीका बनाम नीदरलैंड्स
ब्रिस्टल काउंटी ग्राउंड · रात 11:00
ग्रुप A
शुक्रवार, 26 जून
26 जून
श्रीलंका बनाम स्कॉटलैंड
ओल्ड ट्रैफर्ड · रात 11:00
ग्रुप B
शनिवार, 27 जून
27 जून
पाकिस्तान बनाम नीदरलैंड्स
ब्रिस्टल काउंटी ग्राउंड · दोपहर 3:00
ग्रुप A
27 जून
वेस्टइंडीज बनाम आयरलैंड
ब्रिस्टल काउंटी ग्राउंड · शाम 7:00
ग्रुप B
27 जून
इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड
द ओवल · रात 11:00
ग्रुप B
रविवार, 28 जून
28 जून
दक्षिण अफ्रीका बनाम बांग्लादेश
लॉर्ड्स · दोपहर 3:00
ग्रुप A
28 जून
ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत
लॉर्ड्स · शाम 7:00
ग्रुप A
नॉकआउट स्टेज
30 जून
पहला सेमीफाइनल
द ओवल · शाम 7:00
SF 1
2 जुलाई
दूसरा सेमीफाइनल
द ओवल · रात 11:00
SF 2
5 जुलाई
फाइनल
लॉर्ड्स · शाम 7:00
FINAL
ग्रुप A — टीमें
भारत · पाकिस्तान · दक्षिण अफ्रीका · ऑस्ट्रेलिया · बांग्लादेश · नीदरलैंड्स
दिनांक मुकाबला मैदान समय (IST)
13 जून, शनिऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीकाओल्ड ट्रैफर्डशाम 7:00
14 जून, रविबांग्लादेश बनाम नीदरलैंड्सएजबेस्टनदोपहर 3:00
14 जून, रविभारत बनाम पाकिस्तानएजबेस्टनशाम 7:00
17 जून, बुधऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेशहेडिंग्लेदोपहर 3:00
17 जून, बुधभारत बनाम नीदरलैंड्सहेडिंग्लेशाम 7:00
17 जून, बुधदक्षिण अफ्रीका बनाम पाकिस्तानएजबेस्टनरात 11:00
20 जून, शनिऑस्ट्रेलिया बनाम नीदरलैंड्सहैम्पशायर बाउलदोपहर 3:00
20 जून, शनिपाकिस्तान बनाम बांग्लादेशहैम्पशायर बाउलशाम 7:00
21 जून, रविदक्षिण अफ्रीका बनाम भारतओल्ड ट्रैफर्डशाम 7:00
23 जून, मंगलऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तानहेडिंग्लेरात 11:00
25 जून, गुरुभारत बनाम बांग्लादेशओल्ड ट्रैफर्डशाम 7:00
25 जून, गुरुदक्षिण अफ्रीका बनाम नीदरलैंड्सब्रिस्टलरात 11:00
27 जून, शनिपाकिस्तान बनाम नीदरलैंड्सब्रिस्टलदोपहर 3:00
28 जून, रविदक्षिण अफ्रीका बनाम बांग्लादेशलॉर्ड्सदोपहर 3:00
28 जून, रविऑस्ट्रेलिया बनाम भारतलॉर्ड्सशाम 7:00
ग्रुप B — टीमें
इंग्लैंड · न्यूजीलैंड · श्रीलंका · वेस्टइंडीज · स्कॉटलैंड · आयरलैंड
दिनांक मुकाबला मैदान समय (IST)
12 जून, शुक्रइंग्लैंड बनाम श्रीलंकाएजबेस्टनरात 11:00
13 जून, शनिस्कॉटलैंड बनाम आयरलैंडओल्ड ट्रैफर्डदोपहर 3:00
13 जून, शनिवेस्टइंडीज बनाम न्यूजीलैंडहैम्पशायर बाउलरात 11:00
16 जून, मंगलन्यूजीलैंड बनाम श्रीलंकाहैम्पशायर बाउलशाम 7:00
16 जून, मंगलइंग्लैंड बनाम आयरलैंडहैम्पशायर बाउलरात 11:00
18 जून, गुरुवेस्टइंडीज बनाम स्कॉटलैंडहेडिंग्लेरात 11:00
19 जून, शुक्रन्यूजीलैंड बनाम आयरलैंडहैम्पशायर बाउलरात 11:00
20 जून, शनिइंग्लैंड बनाम स्कॉटलैंडहेडिंग्लेरात 11:00
21 जून, रविवेस्टइंडीज बनाम श्रीलंकाब्रिस्टलदोपहर 3:00
23 जून, मंगलन्यूजीलैंड बनाम स्कॉटलैंडब्रिस्टलदोपहर 3:00
23 जून, मंगलश्रीलंका बनाम आयरलैंडब्रिस्टलशाम 7:00
24 जून, बुधइंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीजलॉर्ड्सरात 11:00
26 जून, शुक्रश्रीलंका बनाम स्कॉटलैंडओल्ड ट्रैफर्डरात 11:00
27 जून, शनिवेस्टइंडीज बनाम आयरलैंडब्रिस्टलशाम 7:00
27 जून, शनिइंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंडद ओवलरात 11:00
स्रोत: ICC · डेटा अप्रैल 2026 तक · सभी समय IST में
HTML + CSS Copied to Clipboard

साथ ही भारतीय टीम को इस साल लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ एक टेस्ट मैच भी खेलना है। उसके लिए भी टीम इंडिया का रेड बॉल स्क्वॉड चुना गया है। इस टीम की कप्तानी भी हरमनप्रीत कौर करेंगी। इस टीम में प्रतिका रावल को चुना गया है।

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट के लिए भारतीय महिला टीम का स्क्वाड

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, प्रतिका रावल, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), श्री चरणी, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), नंदनी शर्मा, हरलीन देओल, रेणुका ठाकुर, क्रांति गौड़, सयाली सतघरे, स्नेह राणा।

महिला टी20 वर्ल्ड कप की प्राइज मनी का ऐलान, 2024 के मुकाबले 10 प्रतिशत इजाफा; पुरुषों से फिर भी कम

महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 12 जून से होगी। इस टूर्नामेंट के लिए आईसीसी ने प्राइज मनी की घोषणा की है। इस बार की प्राइज मनी में 10 प्रतिशत इजाफा हुआ है। वहीं विजेता टीम को इस बार 21 करोड़ से अधिक की प्राइज मनी मिलेगी। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर