सुपर 8 में जिम्बाब्वे के खिलाफ मिली जीत के बाद भारतीय टीम का आत्मविश्वास जरूर बढ़ेगा जो शायद साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच के बाद जरूर कम हो गया था। इस मैच में भारतीय बल्लेबाजों का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा और सभी खिलाड़ियों का बल्ला चला। अभिषेक का फॉर्म में आना टीम के लिए काफी अच्छा रहा तो वहीं तिलक का भी बल्ला इस मैच में चला।

जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत के लिए अभिषेक शर्मा ने सबसे बड़ी 55 रन की पारी 30 गेंदों पर खेली जबकि अर्शदीप सिंह ने भी 3 विकेट लिए। ये दोनों खिलाड़ी इस मैच में प्लेयर ऑफ द मैच के बड़े दावेदार जरूर थे, लेकिन हार्दिक पंड्या ने बाजी मारते हुए ये खिताब अपने नाम किया। यही नहीं प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीतकर हार्दिक ने आर अश्विन, युवराज सिंह और रोहित शर्मा को पीछे छोड़ दिया।

हार्दिक ने युवराज, अश्विन, रोहित को छोड़ा पीछे

हार्दिक पंड्या ने इस मैच में 23 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया और वो 50 रन बनाकर नाबाद रहे। हार्दिक इस पारी के दम पर प्लेयर ऑफ द मैच बने और वो अब टी20 वर्ल्ड कप में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच खिताब जीतने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में आर अश्विन, युवराज सिंह और रोहित शर्मा के साथ संयुक्त रूप से तीसरे नंबर पर आ गए। हार्दिक ने टी20 वर्ल्ड कप में तीसरी बार ये खिताब जीता और इससे पहले अश्विन, युवराज और रोहित भी 3-3 बार ये कमाल कर चुके थे।

टी20 वर्ल्ड कप में भारत के लिए सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच खिताब जीतने वाले खिलाड़ी

8 – विराट कोहली (35 मैच)
4 – सूर्यकुमार यादव (24 मैच)
3 – रविचंद्रन अश्विन (24 मैच)
3 – हार्दिक पांड्या (30 मैच)
3 – युवराज सिंह (31 मैच)
3 – रोहित शर्मा (47 मैच)

हार्दिक ने कर ली सूर्यकुमार की बराबरी

हार्दिक ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 23 गेंदों पर अर्धशतक लगाया और टी20 वर्ल्ड कप में वो भारत की तरफ से सबसे कम गेंदों पर अर्दशतक लगाने वाले बैटर की लिस्ट में सूर्यकुमार यादव के साथ संयुक्त रूप से पांचवें नंबर पर आ गए। सूर्यकुमार यादव ने साल 2022 में जिम्बाब्वे के खिलाफ 23 गेंदों पर ही अर्धशतक लगाया था।

T20WC में भारत के लिए सबसे तेज अर्धशतक

12 गेंद – युवराज सिंह बनाम इंग्लैंड (2007)
18 गेंद – केएल राहुल बनाम स्कॉटलैंड (2021)
19 गेंद – रोहित शर्मा बनाम ऑस्ट्रेलिया (2024)
20 गेंद – युवराज सिंह बनाम ऑस्ट्रेलिया (2007)
20 गेंद – इशान किशन बनाम नामीबिया (2026)
23 गेंद – सूर्यकुमार बनाम जिम्बाब्वे (2022)
23 गेंद – हार्दिक पंड्या बनाम जिम्बाब्वे (2026)

ये खबर भी पढ़ें

संजू सैमसन T20 वर्ल्ड कप के पहले ओवर में इतने 6 लगाने वाले पहले बैटर बने; तोड़ा रोहित, इशान, यूसुफ, मुरली का रिकॉर्ड

हार्दिक ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, पाकिस्तानी खिलाड़ी शोएब मलिक को छोड़ा पीछे; अभिषेक ने की धवन के कीर्तिमान की बराबरी