सोशल मीडिया पर एक पोस्ट जमकर वायरल हो रहा है जिसमें एक यूजर ने दावा किया है कि हार्दिक पंड्या ने रोहित शर्मा को चेतावनी दी है कि इस सीजन में अगर वो रन नहीं बनाते हैं तो इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यानी इस सीजन में रोहित शर्मा की प्लेइंग 11 में जगह पर संकट मंडरा रहा है। हालांकि इस पोस्ट पर मुंबई इंडियंस ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए जवाब दिया।

क्या हार्दिक पंड्या ने रोहित शर्मा को दी चेतावनी

रोहित शर्मा और हार्दिक पंड्या से जुड़ी जो पोस्ट वायरल हो रही है उसमें लिखा है, खबरों के मुताबिक, हार्दिक पंड्या ने आईपीएल 2026 से पहले रोहित शर्मा को चेतावनी दी है। हार्दिक पांड्या ने मैनेजमेंट को बता दिया है कि अगर इस बार रोहित अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए तो उन्हें बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मुंबई टीम मैनेजमेंट पिछले 10-12 साल से रोहित के प्रदर्शन से निराश है क्योंकि टीम में सबसे ज्यादा पैसे पाने वाले खिलाड़ियों में से एक होने के बावजूद उन्होंने लगभग हर सीजन में 200-300रन बनाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट लगभग 120 रहा है।

इस पोस्ट के सामने आने के बाद मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी के आधिकारिक अकाउंट ने तुरंत इस दावे को सिरे से खारिज कर दिया। मुंबई इंडियंस की तरफ से इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा गया कि ‘कुछ भी।’ यानी मुंबई फ्रेंचाइजी ने साफ तौर पर इस तरह की खबरों का खंडन किया और इसे पूरी तरह से झूठी खबर बताई।

आपको बता दें कि रोहित की बैटिंग फॉर्म चिंता का विषय रही है क्योंकि 2013 के बाद से उन्होंने किसी भी सीजन में 500 रन नहीं बनाए हैं। हालांकि पिछले साल उन्होंने 15 मैचों में 29.86 की औसत से 418 रन बनाए थे जिसमें उनके नाम चार अर्धशतक शामिल थे। रोहित की कप्तानी में मुंबई ने 5 आईपीएल खिताब जीते हैं और पिछले दो सीजन से इस टीम की कप्तानी हार्दिक पंड्या कर रहे हैं, लेकिन वो टीम को चैंपियन बना पाने में सफल नहीं हो पाए।

ये खबरें भी पढ़ें

‘मगर बड़े मैचों में ‘रास्कल’ बन जाते हैं अभिषेक शर्मा’, भारतीय ओपनर को लेकर ब्रैड हैडिन का बड़ा बयान

गेल-डुप्लेसिस ओपनर, कोहली नंबर 3; दिनेश कार्तिक ने चुनी RCB की ऑल-टाइम प्लेइंग 11, एबी को भी दी जगह