हार्दिक पंड्या ने इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में भारत के लिए अच्छा प्रदर्शन किया और उन्होंने तेज बल्लेबाजी करते हुए विकेट भी निकाले। हार्दिक ने इस मैच में 12 गेंदों पर 2 छक्के और 3 चौकों के साथ 225.00 की स्ट्राइक रेट से 27 रन बनाए और आउट हो गए। इसके बाद जब वो पवेलियन लौट रहे थे उस दौरान उनका बेटा अगस्त्य काफी गुस्से में नजर आया और उसे हार्दिक की गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा संभालती हुई नजर आईं।
पिता के जल्दी आउट होने से गुस्से में नजर आए अगस्त्य
हार्दिक ने इंग्लैंड के खिलाफ 4 ओवर में 34 रन देकर 2 विकेट लिए और इस दौरान फिल साल्ट और सैम करन को आउट भी किया। हालांकि उनकी बैटिंग भी शानदार रही, लेकिन वो बड़ा स्कोर नहीं कर पाए और शायद उनके जल्दी आउट होने की वजह से उनका बेटा अगस्त्य उन पर गुस्सा करने लगा। हार्दिक के बेटे के पास उनकी गर्लफ्रेंड माहिका भी बैठी थीं जो मैच का लुत्फ ले रही थीं। हार्दिक के बेटे का वीडियो काफी तेजी से वायरल हुए जिसमें वो गुस्से में नजर आ रहे हैं और माहिका उन्हें संभाल रही हैं।
हार्दिक की गर्लफ्रेंड माहिका ने अगस्त्य को किया शांत
इस वीडियो में दिख रहा है कि जब हार्दिक आउट होने के बाद पवेलियन लौट रहे थे तब अगस्त्य गुस्से में दिखे और वो पापा कहकर उन्हें पुकार भी रहे थे। हालांकि माहिका शर्मा इस दौरान उन्हें शांत करती हुई नजर आईं। हार्दिक अपनी अपनी पूर्व पत्नी नताशा स्टेनकोविक से तलाक के बाद अभी मॉडल माहिका को डेट कर रहे हैं। हार्दिक और माहिका ने अक्टूबर 2025 में अपने रिश्ते को पब्लिक किया और तब से उन्हें अक्सर साथ देखा जाता है। अगस्त्य अपनी मां नताशा के साथ रहते हैं लेकिन वो अपने पिता को सपोर्ट करने के लिए मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आए थे।
आपको बता दें कि भारत-इंग्लैंड मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीता था और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। इसके बाद भारत ने संजू सैमसन के 89 रन की पारी के दम पर 20 ओवर में 7 विकेट पर 253 रन बनाए थे और इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम ने जैकब बेथल के 105 रन की शतकीय पारी के दम पर 20 ओवर में 7 विकेट पर 246 रन बनाए और टीम इंडिया को 7 विकेट से करीबी जीत मिली। भारत इस जीत के साथ फाइनल में पहुंच गया और अब उसका सामना 8 मार्च को अहमदाबाद में न्यूजीलैंड के साथ होगा।
ये खबरें भी पढ़ें
फाइनल के लिए कैसी होनी चाहिए भारत की प्लेइंग 11, वीरेंद्र सहवाग ने बताया; वरुण को किया सपोर्ट
