आईपीएल 2026 में टॉप 4 टीमों के नाम पक्के हो चुके हैं और कई टीमों के हाथ निराशा लगी है। इसमें से कुछ टीमें ऐसी हैं जो प्लेऑफ की रेस से बहुत पहले ही बाहर हो चुकी थीं। कई टीमों के कप्तानों पर उनकी कप्तानी और उनकी बल्लेबाजी परफॉर्मेंस पर भी सवाल उठे हैं। इस लिस्ट में हार्दिक पंड्या समेत कई खिलाड़ियों के नाम हैं। भारत के पूर्व बल्लेबाज और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने चार ऐसे कप्तानों की भविष्यवाणी कर दी है जिनकी अगले सीजन से कप्तानी छिन सकती है।

किन 4 कप्तानों से IPL 2026 के बाद छिन सकती है कप्तानी?

आकाश चोपड़ा ने जिन चार खिलाड़ियों के नाम बताए हैं उसमें सबसे पहला नाम उन्होंने हार्दिक पंड्या का बताया है। इसके अलावा उन्होंने चेन्नई के ऋतुराज गायकवाड़ का भी नाम लिया और साफतौर पर कहा कि रेडिमेड कप्तान संजू सैमसन हैं तो क्यों ऋतुराज पर प्रेशर बढ़ाना है। आइए जानते हैं किन 4 नामों की चोपड़ा ने भविष्यवाणी की:-

हार्दिक पंड्या

आकाश चोपड़ा ने कहा, “हार्दिक पंड्या बहुत बड़े खिलाड़ी हैं, गुजरात से आए सफल कप्तान थे लेकिन पिछले तीन साल में मुंबई के लिए कुछ खास नहीं कर पाए। दो बार तो टीम प्लेऑफ में भी नहीं पहुंच पाई और अंकतालिका के बॉटम के इर्द-गिर्द भी टीम रही। इसलिए अगले साल हार्दिक कप्तानी तो करते हुए शायद नजर नहीं आएंगे।”

ऋषभ पंत

ऋषभ पंत ने 14 मैचों में सिर्फ 312 रन बनाए और उनकी टीम अंकतालिका में 10वें स्थान पर रही। उनको लेकर आकाश चोपड़ा ने कहा,”ऋषभ पंत बहुत महंगे खिलाड़ी हैं, LSG उन्हें रिटेन भी कर लेगी लेकिन शायद कप्तानी किसी और को सौंप दी जाएगी। उनकी कप्तानी उनके प्रदर्शन के आड़े आ रही है। बहुत क्षमता है लेकिन परफॉर्म नहीं कर पा रहे हैं।”

अजिंक्य रहाणे

चोपड़ा ने कहा,”केकेआर की शुरुआत खराब रही और उसके बाद उन्होंने वापसी अच्छी की लेकिन अजिंक्य रहाणे से आगे अब केकेआर सोचेगी। दो सीजन हो चुके हैं और टीम का परफॉर्मेंस भी खास नहीं रहा है। बल्लेबाजी ठीकठाक की है लेकिन कप्तानी के लिए अब टीम आगे बढ़ना चाहेगी। इस टीम में क्षमता है, पेपर पर मजबूत है।”

ऋतुराज गायकवाड़

आकाश ने कहा,”चौथा नाम थोड़ा शॉकिंग होगा लेकिन ऋतुराज गायकवाड़, चेन्नई सुपर किंग्स…सीजन ओके ओके था। पिछले तीन सीजन आपने प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई नहीं किया। इसकी आदत नहीं है इस फ्रेंचाइजी को, ऋतुराज के बल्ले से रन नहीं आए हैं। ऋषभ पंत जैसा हाल है कि कप्तानी के प्रेशर में बल्लेबाजी का प्रदर्शन खराब हो रहा। ऐसे में रेडिमेड कप्तान हैं संजू सैमसन बल्लेबाजी अच्छी कर रहे हैं और कप्तानी कर चुके हैं। इसलिए इट्स टाइम फॉर चेट्टा सुपर किंग्स।”

IPL 2026 Playoffs: रिजर्व डे नहीं, बारिश बनी विलेन तो कैसे निकलेगा क्वालिफायर और एलिमिनेटर में नतीजा?

आईपीएल 2026 के प्लेऑफ की शुरुआत 26 मई से होगी। क्वालिफायर और एलिमिनेटर मुकाबलों के लिए रिजर्व डे भी नहीं हैं। अगर बारिश ने खलल डाली तो कैसे इन मैचों का नतीजा निकलेगा? लीग स्टेज के बाद आरसीबी टॉप पर, गुजरात दूसरे, हैदराबाद तीसरे और राजस्थान चौथे स्थान पर रही। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर