भारत और अफगानिस्तान के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत 13 जून से होगी, लेकिन उससे पहले टीम इंडिया के लिए एक निराश करने वाली खबर सामने आई है। टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या भारत बनाम अफगानिस्तान वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं।

पहले यह माना जा रहा था कि हार्दिक पंड्या बेंगलुरु में बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) में अपनी फिटनेस साबित करने के बाद नेशनल टीम के लिए मैदान पर वापसी करेंगे। हालांकि ये खबरें गलत साबित हुईं क्योंकि हार्दिक पांड्या अब अफगानिस्तान के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं बन पाएंगे।

हार्दिक पंड्या हुए टीम से बाहर

आईपीएल 2026 के दौरान मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए सीम-बॉलिंग ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या सीजन के बीच से ही पीठ में ऐंठन की समस्या से जूझ रहे थे। इस इंजरी के बाद वो सेंटर ऑफ एक्सीलेंस गए थे, लेकिन टीओआई की रिपोर्ट के मुताबिक अब उन्हें एक नई चोट की समस्या हो गई है जिसकी वजह से उन्हें मैदान से दूर रहना पड़ रहा है। हार्दिक सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में अच्छी रिकवरी कर रहे थे और अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए धर्मशाला में वनडे टीम से जुड़ने के लिए पूरी तरह तैयार थे, लेकिन उनके पैर में मोच आ गया और वो टीम से बाहर हो गए।

बीसीसीआई के एक सूत्र ने 10 जून को बताया कि आखिरी समय में एक छोटी सी दिक्कत आ गई है। अब हार्दिक के पैर में हल्की मोच आई है जिससे थोड़ी तकलीफ हो रही है। यह कोई गंभीर या लंबी चलने वाली समस्या नहीं है, लेकिन मेडिकल स्टाफ ने उन्हें सलाह दी है कि अगले कुछ दिनों तक पैर पर ज्यादा जोर न डालें या वजन ना उठाएं।

ठीक होने के दौरान हार्दिक बेंगलुरु में ही रहेंगे और सीईओ के फिजियो और ट्रेनर से सलाह लेते रहेंगे। टीम मैनेजमेंट को 32 साल के इस ऑलराउंडर की नई चोट के बारे में भी जानकारी दे दी गई है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या टीम मैनेजमेंट चोटिल हार्दिक पांड्या की जगह किसी और खिलाड़ी को टीम में शामिल करने का ऐलान करता है या नहीं। विराट कोहली पहले ही इस वनडे सीरीज से बाहर हो चुके हैं।

साहिबजादा फरहान कप्तान, बाबर-शाहीन को जगह नहीं; एशियन गेम्स 2026 के लिए पाकिस्तान की टीम का हुआ ऐलान

एशियन गेम्स 2026 के लिए पीसीबी ने पाकिस्तान की 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया जिसमें बाबर आजम और शाहीन अफरीदी जैसे स्टार खिलाड़ियों को जगह नहीं दी गई। इस टीम की कप्तानी साहिबजादा फरहान को सौंपी गई है। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)