आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस ने क्या शुरुआत की और इस टीम ने आईपीएल इतिहास का अपने सबसे बड़ा स्कोर भी चेज किया। मुंबई की टीम में रोहित शर्मा, रयान रिकेल्टन की बैटिंग साथ ही शार्दुल ठाकुर की शानदार गेंदबाजी का बड़ा योगदान रहा। केकेआर के खिलाफ 221 रन के टारगेट को हासिल करना आसान तो नहीं था, लेकिन मुंबई ने इस मुश्किल काम को करके दिखा दिया और इससे कप्तान हार्दिक पंड्या काफी खुश नजर आए।

टीम के लिए तोहफा हैं रोहित

केकेआर के खिलाफ मिली जीत के बाद हार्दिक पंड्या ने पूर्व कप्तान वो ओपनर बैटर रोहित शर्मा की जमकर तारीफ की और कहा कि वो टीम के लिए अपने आप में एक तोहफा हैं। मैंने कई बैटर्स को जबरदस्त शॉट्स खेलते देखा है, लेकिन जब भी मैं ‘रो’ (रोहित शर्मा) को शॉट्स खेलते देखता हूं, तो मुझे लगता है कि हर कोई हैरान रह जाता है। उन्होंने जिस तरह से बल्लेबाजी की वो असाधारण से कम नहीं था और मुझे खुशी है कि उन्होंने टीम के लिए इस तरह की पारी (38 गेंदों पर 78 रन) खेली।

पूरे करियर के लिए मुंबई के लिए खेलो

इस मैच में केकेआर के खिलाफ शार्दुल ठाकुर ने 3 विकेट लिए और प्लेयर ऑफ द मैच बने। हार्दिक पंड्या ने शार्दुल ठाकुर के बारे में बात करते हुए कहा कि मैंने उनसे इस सीजन में कहा था कि अब बहुत हो गया आप अलग-अलग फ्रेंचाइजी में घूमना बंद करो। मैं चाहता हूं कि आप अपने पूरे करयिर के लिए यहीं रहो। वो एक अनोखे खिलाड़ी हैं और उनका दिल बहुत बड़ा है। वो जिस तरह से मैदान पर उतरते हैं और हमेशा बैट्समैन को अपनी चाल से मात देने की करते हैं। वो बेहतरीन हैं और मुझे उनके लिए काफी खुशी है।

रोहित-रयान ने की शानदार बैटिंग

हार्दिक ने कहा कि मुझे लगता है कि टी20 क्रिकेट में ऐसे स्कोर का पीछा करना मुश्किल होता है, लेकिन अगर शुरुआत अच्छी हो, तो 220 का स्कोर हमेशा हासिल किया जा सकता है। मुझे लगता है कि टॉप के दो बल्लेबाज रोहित और रयान जबरदस्त थे। जिस तरह से रोहित ने कुछ शानदार शॉट्स खेले और उसी समय रयान भी कमाल के थे और यह देखना बहुत अच्छा लगा। क्विंटन डिकॉक को नहीं खिलाने पर बात करते हुए हार्दिक ने कहा कि वो हमारे साथ पिछले साल भी थे और वो इस बात को समझते हैं। उन्हें पता है कि हम खिलाड़ी को लगातार मौके देकर उनका साथ दे रहे हैं। वो बेहतरीन इंसान हैं और उन्होंने भी हमारे लिए अच्छा प्रदर्शन किया है।

ये खबरें भी पढ़ सकते हैं

रोहित ने पहले मैच में 205 की स्ट्राइक रेट से बनाए रन, अपने नाम किए 4 बड़े रिकॉर्ड्स; संजू, विराट, जयसूर्या को छोड़ा पीछे

रोहित शर्मा आउट, IE Top 100 में जय शाह 22वें नंबर पर; विराट कोहली-जसप्रीत बुमराह से आगे गौतम गंभीर