T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत को अपना दूसरा लीग मैच नामीबिया के खिलाफ दिल्ली के अरुण जेटली मैदान पर खेलना है। दोनों टीमें 12 जनवरी को इस मुकाबले में एक-दूसरे के आमने-सामने होंगे। इसमें कोई शक नहीं है कि ये मुकाबला एकतरफा हो सकता है क्योंकि भारतीय टीम काफी मजबूत दिख रही है।
हार्दिक पंड्या के पास मिस्बा-उल-हक को पीछे छोड़ने का मौका
वैसे भारत को पहले मैच में यूएसए ने एक समय पर मुश्किल में डाल दिया था और टीम इंडिया की बैटिंग बुरी तरह से लड़खड़ा गई थी। भारत इस बात को ध्यान में रखकर मैदान पर उतरेगा और टीम इंडिया के बल्लेबाजों को ये सुनिश्चित करना होगा कि वो रन बनाएं और टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाने का काम करें।
ये तो भारतीय टीम के बल्लेबाजों की बात हो गई, लेकिन जब भारतीय टीम नामीबिया के खिलाफ मैदान पर दिल्ली में उतरेगी उस दौरान इस टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या के पास पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान व बल्लेबाज मिस्बा-उल-हक का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने का शानदार मौका होगा।
दरअसल टी20 वर्ल्ड कप में मिस्बा ने कुल 20 मैचों में 368 रन बनाए थे और इस दौरान उनके बल्ले से 2 अर्धशतक निकले थे और उनका बेस्ट स्कोर टी20 वर्ल्ड कप में नाबाद 66 रन रहा था। वहीं हार्दिक पंड्या की बात करें तो उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप में अब तक 25 मैच खेले हैं और इन मैचों में उन्होंने 2 अर्धशतक के साथ 362 रन बनाए हैं। हार्दिक पंड्या दिल्ली में जैसे ही 7 रन बनाएंगे वो टी20 वर्ल्ड कप में मिस्बा को पीछे छोड़ते हुए उनसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर बन जाएंगे।
ये भी पढ़ें
‘उन्हें कभी लड़ते नहीं देखा’; बीसीसीआई सचिव ने गौतम गंभीर और विराट कोहली के रिश्तों पर तोड़ी चुप्पी
