जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 मुकाबले में हार्दिक पंड्या ने भारत के लिए क्या कमाल की पारी खेली और टीम के स्कोर पर 256 तक पहुंचाने में शानदार भूमिका निभाई। हार्दिक ने अपनी पारी के दम पर पाकिस्तानी खिलाड़ी शोएब मलिक समेत 3 खिलाड़ियों का रिकॉर्ड तोड़ा जबकि इस मैच में बेहतरीन अर्धशतक लगाने वाले अभिषेक शर्मा ने शिखर धवन के रिकॉर्ड की बराबरी की।

हार्दिक पंड्या ने तोड़ा शोएब मलिक, डेविड मिलर और मार्कस स्टोइनिस का रिकॉर्ड

हार्दिक पंड्या ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 23 गेंदों पर नाबाद 50 रन की पारी खेली और उनका स्ट्राइक रेट इस दौरान 217.39 का रहा। हार्दिक ने इस दौरान 4 छक्के और 2 चौके भी लगाए। इस पारी के बाद हार्दिक ने पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी शोएब मलिक, डेविड वार्नर और मार्कस स्टोइनिस का रिकॉर्ड तोड़ दिया। दरअसल टी20 वर्ल्ड कप में नंबर 5 या उससे नीचे बैटिंग करते हुए ये हार्दिक का चौथा 50 प्लस स्कोर था। वहीं मिलर, शोएब मलिक और स्टोइनिस ने वर्ल्ड कप में ऐसा 3-3 बार किया है।

टी20 वर्ल्ड कप में नंबर 5 या उससे नीचे सबसे ज्यादा 50 प्लस पारी खेलने वाले बैटर

4 – हार्दिक पांड्या
3 – डेविड मिलर
3 – शोएब मलिक
3 – मार्कस स्टोइनिस

अभिषेक शर्मा ने की धवन की बराबरी

अभिषेक शर्मा ने जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत के लिए 30 गेंदों पर 55 रन 4 छक्के और 4 चौकों की मदद से लगाए। उनका स्ट्राइक रेट इस दौारन 183.33 का रहा। अभिषेक का ये टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 11वीं बार 50 प्लस स्कोर रहा। इस तरह से उन्होंने शिखर धवन की बराबरी भी कर ली जिन्होंने भारत के लिए टी20आई में 11 बार 50 प्लस की पारी खेली थी। इस लिस्ट में रोहित शर्मा पहले स्थान पर हैं।

T20I में भारत के लिए सबसे ज्यादा 50 प्लस की पारी खेलने वाले बैटर

32 – रोहित शर्मा
21 – केएल राहुल
11 – अभिषेक शर्मा
11 – शिखर धवन
7 – गौतम गंभीर

ये खबर भी पढ़ें

संजू सैमसन T20 वर्ल्ड कप के पहले ओवर में इतने 6 लगाने वाले पहले बैटर बने; तोड़ा रोहित, इशान, यूसुफ, मुरली का रिकॉर्ड