आईपीएल 2026 के 20वें मैच में मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की भिड़ंत हुई। इस मैच में मुंबई के कप्तान हार्दिक पंड्या को हार के बाद डबल झटका लगा। वहीं आरसीबी के खिलाड़ी टिम डेविड को भी इस मैच के बाद सजा सुनाई गई। यह मैच काफी देर तक भी चला। इसके बाद आईपीएल के नियम के तहत सोमवार को मुंबई के कप्तान हार्दिक पंड्या को स्लो ओवर रेट का दोषी पाया गया और उनके ऊपर जुर्माना लगा। इसके अलावा आरसीबी के बल्लेबाज टिम डेविड को भी सजा सुनाई गई है।
टिम डेविड को आचार संहिता के उल्लंघन का दोषी पाया गया है। उनके ऊपर मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगा है और एक डिमेरिट अंक भी मिला है। डेविड को आईपीएल के कोड ऑफ कंडक्ट (आचार संहिता) के अनुच्छेद 2.4 के तहत दोषी पाया गया। इसके अनुसार खिलाड़ी द्वारा अंपायर के फैसले का अनादर करने का मामला आता है। डेविड ने मुंबई के खिलाफ मैच में दो बार ऐसा किया।
क्या था पूरा मामला?
टिम डेविड ने दो बार मुंबई के खिलाफ मैच में अंपायर के फैसले का अनादर किया। उन्होंने पहले 18वें ओवर (17.2) के दौरान गेंद को अपने हाथ में लगातार चेक करने के लिए रखा। उन्होंने बार मांगने पर भी उसे अंपायर को नहीं दिया। फिर दूसरा मामला हुआ 20वें ओवर (19.2 ओवर) में जब फिर से उन्होंने गेंद को अंपायर को लगातार मांगने पर नहीं दिया।
इसके बाद उनको आचार संहिता के उल्लंघन का दोषी पाया गया। मैच रेफरी ने उन पर आरोप लगाए और डेविड ने इन्हें स्वीकार भी लिया। वहीं हार्दिक पंड्या (मुंबई इंडियंस के कप्तान) को स्लो ओवर रेट का दोषी पाया गया। यह मुंबई का इस सीजन पहला स्लो ओवर रेट का मामला है। आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के तहत कप्तान पंड्या के ऊपर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगा।
IPL 2026: मुंबई-RCB मैच के बाद अंकतालिका, वैभव टॉप पर, कृष्णा को मिली पर्पल कैप; ये हैं टॉप 5 बल्लेबाज-गेंदबाज
आईपीएल 2026 के 20वें मैच में आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को हराकार तीसरी जीत दर्ज की और अंकतालिका में तीसरे पर ही बरकरार रही। ऑरेंज कैप वैभव के पास ही रही और पर्पल कैप प्रसिद्ध कृष्णा को मिली। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर
