भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह टीम इंडिया के मुख्य कोच बनने के बाद से गौतम गंभीर की लगातार हो रही आलोचनाओं से हैरान हैं, लेकिन वह यह भी मानते हैं कि उनके पूर्व साथी खिलाड़ी की कड़वी सच्चाई बताने की शैली सभी को पसंद नहीं आती है। भारत और श्रीलंका के बीच शुरू होने वाले दो मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले भज्जी ने गंभीर का समर्थन किया और उन्हें एक बेहतरीन कोच व इंसान करार दिया।
गंभीर हैं भावुक इंसान
पीटीआई से पॉडकास्ट साक्षात्कार में, हरभजन ने कहा कि वह जिस गंभीर को जानते हैं, वह एक भावुक इंसान है जो अपने दिल की बात खुलकर कहता है और उनका यह अंदाज कुछ लोगों को असहज कर सकता है। गंभीर के कोच रहते हुए भारत ने टी20 विश्व कप, चैंपियंस ट्रॉफी और एशिया कप जीता, लेकिन टेस्ट क्रिकेट में टीम का प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा और उसे ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ करारी हार का सामना करना पड़ा। इनमें से आखिरी दो हार घरेलू मैदान पर क्लीन स्वीप के रूप में मिलीं। इसके बाद विशेषकर टेस्ट टीम के प्रदर्शन को लेकर प्रशंसकों और विशेषज्ञों ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की।
टीम को प्राथमिकता देते हैं गंभीर
हरभजन से जब गंभीर की आक्रामक छवि के पीछे के असली इंसान के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि गौतम को इतनी आलोचना क्यों झेलनी पड़ रही हैं। मुझे यह बात कभी समझ में नहीं आई कि जब कोई टीम अच्छा प्रदर्शन नहीं करती, तो लोग हमेशा कोच को ही क्यों दोषी ठहराते हैं। गौतम को मैं जितना जानता हूं, वह अपने समय का जोश और जुनून से ओतप्रोत खिलाड़ी था, जो हमेशा टीम को ही प्राथमिकता देता था। हरभजन ने याद किया कि जब गंभीर पहली बार टीम में शामिल हुए थे तो वे अंतर्मुखी थे और ड्रेसिंग रूम में सहज होने के बाद ही उन्होंने दोस्तों का एक करीबी ग्रुप बनाया था।
साफ बातें करते हैं गंभीर
भज्जी ने कहा कि जब गंभीर युवा खिलाड़ी के रूप में टीम में आए थे, तब वह कुछ चुनिंदा खिलाड़ियों से ही बात करते थे और उनके साथ समय बिताते थे। उन दिनों उनके दोस्त वीरू (वीरेंद्र सहवाग), अमित मिश्रा और मुनाफ पटेल हुआ करते थे। मुझे नहीं पता कि वे अब भी उनके दोस्त हैं या नहीं, लेकिन मुझे लगता है कि वे अब भी दोस्त हैं। हरभजन ने गंभीर के व्यवहार का बचाव करने की कोशिश करते हुए कहा कि गौतम बहुत बढ़िया बंदा है। वह बहुत स्पष्टवादी है। कई लोगों को लग सकता है कि गौतम कड़वी बातें कहते हैं, लेकिन वह जो कहते हैं वह कड़वा सच होता है। कई लोग सच को पचा नहीं पाते और शायद उनकी बातों का लहजे से लोगों को लगता है कि वह थोड़ा कठोर इंसान हैं।
बेहद प्रतिभाशाली हैं गंभीर
हरभजन ने कहा कि गंभीर को उसके बाहरी रूप से मत आंकिए। वह एक प्रतिभाशाली इंसान हैं और उन्हें खेल खेलने का सही तरीका पता है। मुझे एक बात पक्के तौर पर पता है। अब जब वह कोच हैं तो वह चाहेंगे कि उनकी टीम सिर्फ एक ही सिद्धांत अपनाए और वह है जीतने के लिए खेलो। हरभजन ने कहा कि वह ऐसे इंसान हैं जिन्हें हार से कोई दिक्कत नहीं होगी, बशर्ते मकसद मैच जीतना हो। अगर कोई टीम ड्रॉ के लिए खेलती है तो शायद उन्हें यह मंजूर नहीं होगा।
शुभमन गिल तीसरे स्थान पर, वार्नर नंबर 1; वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की एक पारी में सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले टॉप-10 बैटर
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की एक पारी में सबसे बड़ा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड डेविड वॉर्नर के नाम पर दर्ज है। शुभमन गिल भी इस लिस्ट में तीसरे नंबर र मौजूद हैं। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
