पत्नी गीता बसरा के सामने हरभजन सिंह ने कबूली थी श्रीलंकाई गर्लफ्रेंड की बात, कपिल शर्मा के शो पर सुनाया था रोचक किस्सा
हरभजन से रिलेशनशिप के बारे में गीता ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वो तुरंत किसी रिश्ते में नहीं बंधना चाहती थी। उन्हें अपने करियर पर ध्यान था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। हरभजन और गीता के दोस्तों के बीच काफी गुफ्तगू होती थी।

भारत के दिग्गज गेंदबाज हरभजन सिंह की शादी 15 अक्टूबर 2015 को गीता बसरा से हुई थी। 11-12 महीने के मेहनत के बाद गीता भज्जी की गर्लफ्रेंड बनी थी। इसके बाद करीब 7-8 साल तक दोनों ने एक-दूसरे को डेट किया और फिर शादी की थी। गीता से पहले हरभजन की एक गर्लफ्रेंड थी। इसका खुलासा उन्होंने खुद कपिल शर्मा के शो पर किया था। इस दौरान गीता भी वहां मौजूद थीं। उस गर्लफ्रेंड ने भज्जी को अंग्रेजी सीखने में मदद की थी।
रभजन की बात सुनकर गीता बसरा सन्न रह गईं थीं। उस समय उनका रिएक्शन देखना लायक था। हालांकि, शो के एंकर कपिल शर्मा ने उनसे रिक्वेस्ट की भज्जी को कुछ नहीं कहिए, क्योंकि ईमानदारी से वह अफेयर की बात स्वीकार रहे हैं। इसी गर्लफ्रेंड ने उन्हें अंग्रेजी भाषा सीखने में मदद की। हरभजन ने कहा, ‘‘वास्तव में यहां मैं मान ही लेता हूं कि गलती से मेरे साथ श्रीलंका की एक लड़की सेट हो गई थी।’’ उनकी इस बात कपिल और शो में बैठे सभी लोग जोर से हंसने लगे। कपिल ने गीता से कहा, ‘‘कुछ कहना मत प्लीज, बोलने दो, बंदा ईमानदार है। हां, जी।’’
हरभजन ने बताया, ‘‘ वह (श्रीलंकाई गर्लफ्रेंड) जैसे-जैसे अंग्रेजी में बोलती थी, तो उसकी बात सुन-सुनकर सीखता था। उसने मेरी अंग्रेजी बल्कि यूं कहूं कि थोड़ा सा खोल दिया। मैं कोशिश करने लग गया, कि हाऊ आर यू और ऐसे ही छोटे-मोटे वाक्य। तो वहां से थोड़ा बहुत सीखना शुरू हो गया था। वैसे अब मैं पिछले साल स्काई स्पोर्ट्स के लिए कॉमेंट्री करके आया हूं, इंग्लिश में।’’
हरभजन से रिलेशनशिप के बारे में गीता ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वो तुरंत किसी रिश्ते में नहीं बंधना चाहती थी। उन्हें अपने करियर पर ध्यान था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। हरभजन और गीता के दोस्तों के बीच काफी गुफ्तगू होती थी। गीता के दोस्त भी उन्हें सलाह देने लगे कि हरभजन अच्छे इंसान हैं वे उनके साथ रिलेशनशिप में जाएं। फिर गाता भी सीरियसली लेने लगीं। 11-12 महीने के बाद वे दोस्त से हरभजन की गर्लफ्रेंड बन गईं।