भारत के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ रविवार को होने वाले मैच के लिए भारतीय टीम की प्लेइंग 11 का चयन किया। भज्जी का मानना है कि टीम इंडिया को अपनी उसी प्लेइंग इलेवन के साथ मैदान पर उतरना चाहिए जो पहले मैच में यूएसए के खिलाफ खेली थी।

भारत अपने पहले सुपर 8 मुकाबले में साउथ अफ्रीका के खिलाफ नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में उतरेगा। हालांकि जसप्रीत बुमराह बीमार होने की वजह से यूएसए के खिलाफ मैदान पर नहीं उतरे थे, लेकिन बाद में उन्होंने तीनों लीग मैच में हिस्सा लिया था। हरभजन सिंह ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपनी प्लेइंग इलेवन में एकमात्र बदलाव अक्षर पटेल के रूप में किया।

भारतीय टीम में एक बदलाव संभव

हरभजन सिंह ने स्टार स्पोर्ट्स पर कहा कि मुझे नहीं लगता है कि कोई ज्यादा बदलाव होगा, हां अक्षर पटेल जरूर खेलेंगे और उनकी वापसी होगी। आप वही टीम देखेंगे जो आपने यूएसए के खिलाफ पहले मैच में खेलते हुए देखी थी और वो बिल्कुल सही टीम थी। अक्षर आपकी टीम के उप-कप्तान हैं और वो एक प्रॉपर बॉलर हैं चाहते सामने कोई भी लेफ्ट हैंडर हो या फिर राइट हैंडर उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता।

हरभजन सिंह ने यह भी कहा कि अर्शदीप सिंह नई गेंद से विकेट लेने की अपनी क्षमता की वजह से अहमदाबाद की पिच पर भारत के लिए अहम भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि अर्शदीप सिंह नई गेंद को स्विंग कराते हैं और विकेट लेते हैं। आपको यहां उतने स्पिनरों की जरूरत नहीं है जितनी कोलंबो में थी। भज्जी ने ओपन करने के लिए अभिषेक शर्मा को सपोर्ट किया और कहा कि उन्हें इशान के साथ ओपन करना चाहिए।

साउथ अफ्रीका के खिलाफ हरभजन सिंह द्वारा चुनी गई भारतीय प्लेइंग 11

ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती।

ये खबरें भी पढ़ें

T20 World Cup 2026 Points Table: पाकिस्तान-न्यूजीलैंड मुकाबले के बाद अंकतालिका, सुपर 8 में दोनों टीमों का खुला खाता

टी20 वर्ल्ड कप; संडे को भारत के सामने साउथ अफ्रीका तो इंग्लैंड को मिलेगी श्रीलंका की चुनौती, जानिए मैच की टाइमिंग