T20 World Cup 2026: पाकिस्तान कब क्या कर दे, कब क्या कह दे ये किसी को नहीं पता। अब पाकिस्तान ने कहा है कि वो टी20 वर्ल्ड कप 2026 में हिस्सा तो लेगा, लेकिन भारत को खिलाफ मैच नहीं खेलेगा। पाकिस्तान के इस स्टैंड पर आईसीसी ने चेतावनी जारी की और उसे पीसीबी के जवाब का इंतजार है, लेकिन इस सारी बातों के बीच कई पूर्व भारतीय क्रिकेटर्स ने पाकिस्तान के इस गीदड़भभकी पर अपनी प्रतिक्रिया दी।

पाकिस्तान की हरकत पर भड़के हरभजन सिंह

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह ने आजतक पर बात करते हुए कहा कि पाकिस्तान के कुछ क्रिकेटर जो अभी कह रहे हैं कि भारत के खिलाफ मत खेलो तो उनका माइंडसेट उनके खेलने के वक्त भी ऐसा ही था। आप अगर पाकिस्तान के आवाम से पूछोगे तो वो भी इन कुछ क्रिकेटर्स के बारे में कहेंगे कि वो पगले हैं। वहां के लोग चाहते हैं कि भारत-पाकिस्तान मैच हो और वो क्या बातें करते हैं। वहां के लोग खुद ही कहेंगे कि जब आपकी भारत से लड़ाई हुई थी तब तो आप जाकर 3 मैच खेल आए थे साथ ही जब बड़ी-बड़ी चीजें हुई तब भी आपने भारत के साथ खेला।

अंडर 19 वर्ल्ड कप: वेदांत नहीं पाकिस्तान के खिलाफ ये भारतीय ऑलराउंडर बना ‘प्लेयर ऑफ द मैच’, गेंद-बल्ले दोनों से चमका

भज्जी ने आगे बांग्लादेश के बारे में बात करते हुए कहा कि किसी के घर में आग लगी है और आप (पाकिस्तान) वहां भागीदार बनने चले आए हो। बांग्लादेश को भारत नहीं बल्कि आईसीसी ने कहा है कि आप ये टूर्नामेंट मत खेलो और इसमें पाकिस्तान का क्या लेना-देना है। वो बीच में बस बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाना बन रहा है। पाकिस्तान को इससे क्या लेना देना है कि बांग्लादेश खेलने आए या नहीं आए, बांग्लादेश कोई ऑस्ट्रेलिया है कि वो नहीं आएगी तो टूर्नामेंट रुक जाएगा।

पाकिस्तान के लिए भज्जी ने कहा कि अगर तुम अपनी टीम को फिर से वहां लाना चाहते हो जहां वो पहले थे तो बिना खेले ऐसा नहीं हो पाएगा। पाकिस्तान को श्रीलंका में कोई परेशानी नहीं है क्योंकि वो न्यूट्रल वेन्यू है। वो बस ऐसे ही परेशान हो रहा है। मुझे लगता है कि आईसीसी को कहना चाहिए कि बांग्लादेश और पाकिस्तान दोनों ही नहीं खेलो। पाकिस्तान ने जैसा कहा आईसीसी ने किया उसके बावजूद वो इस तरह की हरकत कर रहा है।

आकाश चोपड़ा ने पाकिस्तान को बताया पाखंडी

पाकिस्तान के बारे में बात करते हुए पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ खेलने से मना किया है वो भी तब जब आईसीसी ने उनकी बात मानते हुए उन्हें न्यूट्रल वेन्यू उपलब्ध करवाया। फिर भी पाकिस्तान कह रहा है नहीं खेलेंगे तो आप क्या करेंगे और कमाल की बात ये है कि ये फैसला उस दिन आया जिस दिन अंडर 19 वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान का मैच हुआ। तो क्या ये टीम आपकी नहीं है, ये कैसा पाखंड है कि एक टीम आपकी भारत के खिलाफ खेल रही है और एक टीम भारत के खिलाफ नहीं खेलेगी। आकाश ने कहा कि अब पाकिस्तान के इस पाखंड पर पूरी दुनिया को फैसला लेने की जरूरत है क्योंकि ये अब हजम नहीं हो रही है।

इशान, अभिषेक, सूर्यकुमार को पीछे छोड़ इस खिलाड़ी ने मारी बाजी; न्यूजीलैंड के खिलाफ बने ‘इम्पैक्ट प्लेयर ऑफ द सीरीज’