भारतीय टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से मिशन टू वर्ल्ड कप 2027 की तैयारी शुरू कर दी है। अफगान टीम के खिलाफ सीरीज के पहले मुकाबले में दो खिलाड़ियों को टीम इंडिया की डेब्यू कैप मिली। कुलदीप यादव को बाहर रखते हुए हर्ष दुबे को डेब्यू का मौका मिला। वहीं प्रिंस यादव से पहले गुरनूर बराड़ को टीम इंडिया की इंटरनेशनल कैप मिली। दोनों ही खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से सभी का ध्यान खींचा।

गुरनूर बराड़ ने अपनी गति, लंबाई और उछाल से सभी को प्रभावित किया। उन्होंने 4.5 ओवर में 27 रन देकर तीन विकेट अपने नाम किए। वहीं 25-25 ओवर के इस मुकाबले में स्पिनर हर्ष दुबे ने 5 ओवर में 47 रन जरूर दिए लेकिन 3 विकेट उन्होंने भी झटके। इसी के साथ दोनों ने भारत के लिए वनडे डेब्यू में संयुक्त रूप से दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने का शानदार प्रदर्शन किया है। इस लिस्ट में प्रसिद्ध कृष्णा नंबर 1 पर हैं।

मैच से पहले केएल राहुल ने हर्ष दुबे को उनकी डेब्यू कैप सौंपी थी। वहीं गुरनूर बराड़ को टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने उनकी मेडेन इंटरनेशनल कैप दी। इस मैच में इन दोनों खिलाड़ियों ने ही अपनी विकेट टेकिंग एबिलिटी को दुनिया के सामने दिखाया। गुरनूर ने इस मुकाबले में इब्राहिम जादरान, राशिद खान (क्लीन बोल्ड) और जिया उर रहमान का विकेट लिया। जबकि हर्ष ने कप्तान हशमातुल्लाह शाहिदी, अजमतुल्लाह ओमरजई और अल्लाह गजनफर को पवेलियन भेजा।

ODI डेब्यू में भारत के लिए सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन

खिलाड़ी मैच पारी गेंदें रन विकेट गेंदबाजी आंकड़ेऔसत इकॉनमी स्ट्राइक रेट
प्रसिद्ध कृष्णा11495444/5413.56.6112.2
वरुण एरोन11372433/2483.8912.3
खलील अहमद11604833/48164.820
सुब्रतो
बनर्जी
11603033/3010320
भूपिंदर सिंह सीनियर11603433/3411.333.420
राहुल चाहर11605433/54185.420
बीएस चंद्रशेखर11563633/36123.8518.6
पीयूष चावला11603733/3712.333.720
नोएल डेविड11482133/2172.6216
दिलीप दोषी11603233/3210.663.220
हर्ष दुबे11304733/4715.669.410
गुरनूर बराड़11292733/2795.589.6
हर्षित राणा11425333/5317.667.5714

शुभमन गिल नंबर 1, धवन-कोहली को छोड़ा पीछे; -ODI में सबसे तेज 3000 रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज

भारतीय कप्तान और स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल ने वनडे इंटरनेशनल में 3000 रन पूरे कर लिए हैं। वह भारत के लिए सबसे तेज यह मुकाम हासिल करने वाले भारतीय बने हैं। इस मामले में उन्होंने शिखर धवन और विराट कोहली को पीछे छोड़ा। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर