GT vs RR IPL 2022 Live Match Cricket Score: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 के पहले क्वालिफायर में 24 मई को गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हराया। इसके साथ ही वह आईपीएल 2022 के फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई। राजस्थान रॉयल्स को अभी एक और मौका मिलेगा। इसके लिए उसे 25 मई 2022 को लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच होने वाले एलिमिनेटर मैच के नतीजे का इंतजार करना होगा। अब उसकी भिड़ंत 27 मई 2022 को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में एलिमिनेटर के विजेता से होगी।
ईडन गार्डन में खेले गए इस मैच में गुजरात टाइटंस ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 188 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस ने 19.3 ओवर में 191 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। गुजरात टाइटंस को आखिरी ओवर में 16 रन की जरूरत थी।
संजू सैमसन ने प्रसिद्ध कृष्णा को गेंद थमाई। डेविड मिलर ने उनकी शुरुआती 3 गेंद में 3 छक्के जड़कर मैच गुजरात टाइटंस की झोली में डाल दिया। आईपीएल के इतिहास में यह पहला मौका है, जब किसी टीम ने प्लेऑफ का मैच जीतने के लिए आखिरी ओवर में 13 से ज्यादा रन बनाए हैं।
डेविड मिलर 3 चौके और 5 छक्के की मदद से 38 गेंद में नाबाद 68 और हार्दिक पंड्या ने 5 चौके की मदद से 27 गेंद में नाबाद 40 रन बनाए। दोनों के बीच 60 गेंद में 106 रन की साझेदारी की। मिलर ने शुरुआती 14 गेंद में 10 रन बनाए थे। इसके बाद अगली 24 गेंद में 58 रन ठोक दिए।
IPL 2022 GT vs RR: गेंद दर गेंद स्कोरकार्ड देखने के लिए यहां क्लिक करें
इससे पहले राजस्थान रॉयल्स की ओर से जोस बटलर हाइएस्ट स्कोरर रहे। उन्होंने 56 गेंद में 89 रन बनाए। वह नोबॉल पर रन आउट हुए। रियान पराग वाइड गेंद पर रन आउट हुए। संजू सैमसन ने 47 रन बनाकर आउट हुए। देवदत्त पडिक्कल 28 रन बनाकर पवेलियन लौटे। गुजरात टाइटंस की ओर से मोहम्मद शमी, यश दयाल, आर साई किशोर और हार्दिक पंड्या एक-एक विकेट लेने में सफल रहे।
इस मैच में दोनों टीमें इन खिलाड़ियों के साथ उतरी।
गुजरात टाइटंस की प्लेइंग इलेवन: ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), शुभमन गिल, मैथ्यू वेड, हार्दिक पंड्या (कप्तान), डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, यश दयाल, अल्जारी जोसेफ, मोहम्मद शमी।
राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग इलेवन: यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (कप्तान/विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, रविचंद्रन अश्विन, शिमरोन हेटमायर, रियान पराग, ट्रेंट बोल्ट, प्रसिद्ध कृष्णा, युजवेंद्र चहल, ओबेद मैककॉय।
यहां क्लिक कर आप गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के मैच के लिए सुझाई गई ड्रीम 11 देख सकते हैं।
इस मैच के लिए गुजरात टाइटंस ने अपनी प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया। लॉकी फर्ग्यूसन की जगह अलजारी जोसेफ की वापसी हुई। राजस्थान रॉयल्स बिना बदलवा के साथ मैदान पर उतरी। गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स ने शीर्ष-2 टीमों के रूप में आईपीएल 2022 के राउंड-रॉबिन चरण में अपना अभियान खत्म किया था। गुजरात टाइटंस ने 14 में से 10 मैच जीतकर 20 अंक हासिल किए। राजस्थान रॉयल्स 14 में से 9 मुकाबले अपने नाम करने में सफल रही। वह 18 अंक के साथ दूसरे नंबर पर रही थी।
Indian Premier League, 2022Eden Gardens, Kolkata 29 June 2022
Gujarat Titans 191/3 (19.3)
Rajasthan Royals 188/6 (20.0)
Match Ended ( Day – Qualifier 1 ) Gujarat Titans beat Rajasthan Royals by 7 wickets
IPL 2022, GT vs RR Live Score (आईपीएल लाइव क्रिकेट टुडे मैच स्कोर): गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स दोनों के ही पास बेहतरीन तेज गेदबाज हैं।
प्रसिद्ध कृष्णा 20वां ओवर लेकर आए। डेविड मिलर ने उनकी पहली ही गेंद पर छक्का जड़ दिया। उन्होंने दूसरी गेंद पर भी छक्का जड़ दिया। इसके बाद तीसरी गेंद पर छक्का जड़कर गुजरात टाइटंस को आईपीएल 2022 के फाइनल में पहुंचा दिया।
ओबेद मैककॉय 19वां ओवर लेकर आए। मिलर ने उनकी तीसरी गेंद पर चौका लगाया। पांचवीं गेंद पर एक रन लेकर मिलर ने अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 35 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। इस ओवर से गुजरात टाइटंस के खाते में 7 रन आए। उन्नीस ओवर के बाद गुजरात टाइटंस का स्कोर 3 विकेट पर 173 रन है। हार्दिक पंड्या के 27 गेंद में 40 रन हैं। डेविड मिलर के 35 गेंद में 50 रन हैं। गुजरात को जीत के लिए अब एक ओवर में 16 रन की आवश्यकता है।
युजवेंद्र चहल 18वां ओवर लेकर आए। उनकी पांचवीं गेंद पर डेविड मिलर ने छक्का लगाया। इस ओवर से गुजरात टाइटंस के खाते में 11 रन आए। इस ओवर के साथ ही युजवेंद्र चहल का 4 ओवर का स्पेल पूरा हुआ। उन्होंने 32 रन दिए, लेकिन एक भी विकेट नहीं ले पाए। अठारह ओवर के बाद गुजरात टाइटंस का स्कोर 3 विकेट पर 166 रन है। हार्दिक पंड्या के 25 गेंद में 39 रन हैं। डेविड मिलर के 31 गेंद में 44 रन हैं। गुजरात को जीत के लिए अब 2 ओवर में 23 रन की आवश्यकता है।
सत्रह ओवर का खेल हो चुका है। सत्रह ओवर के बाद गुजरात टाइटंस का स्कोर 3 विकेट पर 155 रन है। हार्दिक पंड्या के 23 गेंद में 37 रन हैं। डेविड मिलर के 27 गेंद में 35 रन हैं। गुजरात को जीत के लिए अब 3 ओवर में 34 रन की आवश्यकता है।
युजवेंद्र चहल 15वां ओवर लेकर आए। डेविड मिलर ने उनकी चौथी गेंद पर छक्का लगाया। इस ओवर से गुजरात टाइटंस के खाते में 10 रन आए। पंद्रह ओवर के बाद गुजरात टाइटंस का स्कोर 3 विकेट पर 139 रन है। हार्दिक पंड्या के 20 गेंद में 34 रन हैं। डेविड मिलर के 18 गेंद में 23 रन हैं। गुजरात को जीत के लिए अब 5 ओवर में 50 रन की आवश्यकता है।
रविचंद्रन अश्विन अपना चौथा और ओवरऑल 14वां ओवर लेकर आए। हार्दिक ने उनकी चौथी गेंद पर चौका लगाया। 17 गेंद बाद गुजरात के खाते में बाउंड्री आई है। अश्विन की आखिरी गेंद पर मिलर ने चौका लगाया। इस ओवर से गुजरात टाइटंस के खाते में 14 रन आए। चौदह ओवर के बाद गुजरात टाइटंस का स्कोर 3 विकेट पर 129 रन है। हार्दिक पंड्या के 17 गेंद में 32 रन हैं। डेविड मिलर के 15 गेंद में 15 रन हैं। गुजरात को जीत के लिए अब 6 ओवर में 60 रन की आवश्यकता है।
तेरह ओवर का खेल हो चुका है। तेरह ओवर के बाद गुजरात टाइटंस का स्कोर 3 विकेट पर 115 रन है। हार्दिक पंड्या के 13 गेंद में 24 रन हैं। डेविड मिलर के 13 गेंद में 10 रन हैं। गुजरात को जीत के लिए अभी 7 ओवर में 74 रन की आवश्यकता है।
प्रसिद्ध कृष्णा 11वां ओवर लेकर आए। हार्दिक ने उनकी चौथी गेंद पर चौका लगाया। इस ओवर से गुजरात के खाते में 7 रन आए। ग्यारह ओवर के बाद गुजरात टाइटंस का स्कोर 3 विकेट पर 104 रन है। हार्दिक पंड्या के 9 गेंद में 20 रन हैं। डेविड मिलर के 5 गेंद में 3 रन हैं।
ओबैद मैककॉय 10वां ओवर लेकर आए। हार्दिक ने उनकी दूसरी गेंद पर चौका लगाया। हालांकि, तीसरी गेंद पर मैथ्यू वेड अपना विकेट गंवा बैठे। उन्हें डीप मिडविकेट पर जोस बटलर ने कैच किया। वेड 30 गेंद में 35 रन बनाकर आउट हुए। वेड की जगह डेविड मिलर क्रीज पर आए। मिलर ने चौथी गेंद पर एक रन लेकर अपना खाता खोला। पांचवीं गेंद पर हार्दिक ने चौका जड़ दिया। छठी गेंद वाइड रही। हार्दिक ने आखिरी गेंद पर भी चौका लगाया। दस ओवर के बाद गुजरात टाइटंस का स्कोर 3 विकेट पर 97 रन है। हार्दिक पंड्या के 6 गेंद में 15 रन हैं। डेविड मिलर के 2 गेंद में एक रन हैं।
युजवेंद्र चहल 9वां ओवर लेकर आए। उनकी आखिरी गेंद पर मैथ्यू वेड ने चौका लगाया। इस ओवर से गुजरात के खाते में 7 रन आए। नौ ओवर के बाद गुजरात टाइटंस का स्कोर 2 विकेट पर 79 रन है। मैथ्यू वेड के 29 गेंद में 35 रन हैं। हार्दिक पंड्या के 2 गेंद में 2 रन हैं।
अश्विन 8वां ओवर लेकर आए। उनकी चौथी गेंद पर राजस्थान को दूसरी सफलता मिली। दो रन लेने के चक्कर में शुभमन गिल रन आउट हो गए। गिल 21 गेंद में 35 रन बनाकर आउट हुए। गिल की जगह हार्दिक पंड्या क्रीज पर आए। आठ ओवर के बाद गुजरात टाइटंस का स्कोर दो विकेट पर 72 रन है। मैथ्यू वेड के 25 गेंद में 30 रन हैं।
युजवेंद्र चहल 7वां ओवर लेकर आए। इस ओवर से गुजरात के खाते में 4 रन आए। सात ओवर के बाद गुजरात टाइटंस का स्कोर एक विकेट पर 68 रन है। मैथ्यू वेड के 21 गेंद में 29 रन हैं। शुभमन गिल के 19 गेंद में 33 रन हैं।
आर अश्विन छठा ओवर लेकर आए। गिल ने उनकी पहली गेंद पर छक्का, दूसरी गेंद पर चौका और तीसरी गेंद पर भी चौका लगाया। इस ओवर से गुजरात के खाते में 17 रन आए। छह ओवर के बाद गुजरात टाइटंस का स्कोर एक विकेट पर 64 रन है। मैथ्यू वेड के 18 गेंद में 27 रन हैं। शुभमन गिल के 18 गेंद में 27 रन हैं।
ट्रेंट बोल्ट पांचवां ओवर लेकर आए। मैथ्यू वेड ने उनकी पहली ही गेंद पर चौका जड़ दिया। मैथ्यू वेड ने उनकी पहली गेंद पर चौका लगाया। शुभमन गिल ने उनकी चौथी और पांचवीं गेंद पर चौके लगाए। इस ओवर से गुजरात के खाते में 16 रन आए। पांच ओवर के बाद गुजरात टाइटंस का स्कोर एक विकेट पर 47 रन है। मैथ्यू वेड के 16 गेंद में 26 रन हैं। शुभमन गिल के 12 गेंद में 16 रन हैं।
प्रसिद्ध कृष्णा चौथा ओवर लेकर आए। उनके इस ओवर से गुजरात के खाते में सिर्फ 2 रन आए। कृष्णा के पहले ओवर में 14 रन पड़े थे। चार ओवर के बाद गुजरात टाइटंस का स्कोर एक विकेट पर 31 रन है। मैथ्यू वेड के 13 गेंद में 19 रन हैं। शुभमन गिल के 9 गेंद में 7 रन हैं।
ट्रेंट बोल्ट तीसरा ओवर लेकर आए। मैथ्यू वेड ने उनकी आखिरी दो गेंद पर दो चौके लगाए। इस ओवर से गुजरात के खाते में 11 रन आए। तीन ओवर के बाद गुजरात टाइटंस का स्कोर एक विकेट पर 29 रन है। मैथ्यू वेड के 12 गेंद में 18 रन हैं। शुभमन गिल के 4 गेंद में 6 रन हैं।
प्रसिद्ध कृष्णा दूसरा ओवर लेकर आए। शुभमन गिल ने उनकी दूसरी गेंद पर चौका लगाया। पी कृष्णा की छठी गेंद वाइड रही। यह गेंद संजू को धोखा देते हुए बाउंड्री के पार चली गई। मैथ्यू वेड ने आखिरी गेंद पर चौका लगाया। दूसरे ओवर से गुजरात के खाते में 14 रन आए। दो ओवर के बाद गुजरात टाइटंस का स्कोर एक विकेट पर 18 रन है। मैथ्यू वेड के 7 गेंद में 8 रन हैं। शुभमन गिल के 3 गेंद में 5 रन हैं।
ऋद्धिमान साहा की जगह मैथ्यू वेड क्रीज पर आए। वेड ने बोल्ट की चौथी गेंद पर चौका जड़कर अपना और गुजरात टाइटंस का खाता खोला। पहले ओवर के बाद गुजरात टाइटंस का स्कोर एक विकेट पर 4 रन है।
गुजरात टाइंटस की ओर से शुभमन गिल और ऋद्धिमान साहा ने पारी की शुरुआत की। राजस्थान रॉयल्स के लिए पहला ओवर ट्रेंट बोल्ट लेकर आए। उनकी पहली गेंद पर साहा खाता नहीं खोल पाए। अगली गेंद पर साहा विकेट के पीछे संजू सैमनस को अपना कैच थमा बैठे। साहा बिना खाता खोले पवेलियन लौटे।
यश दयाल 20वां ओवर लेकर आए। उनकी पहली गेंद पर रियान पराग ने दौड़ कर 2 रन लिए। जोस बटलर ने उनकी तीसरी गेंद पर छक्का लगाया। आखिरी गेंद नोबॉल रही। हालांकि, इस गेंद पर बटलर रन आउट हुए। वह 56 गेंद में 89 रन बनाकर पवेलियन लौटे। फ्री हिट खेलने के लिए रविचंद्रन अश्विन क्रीज पर आए। अगली गेंद वाइड रही, लेकिन इस गेंद पर रियान पराग रन आउट हो गए। रियान पराग 3 गेंद में 4 रन बनाकर आउट हुए। अब ट्रेंट बोल्ट आए। हालांकि, उन्हें कोई गेंद खेलने को नहीं मिलेगी। अश्विन ने आखिरी गेंद पर 2 रन लिए। इसके साथ ही राजस्थान रॉयल्स ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 188 रन का स्कोर किया।
मोहम्मद शमी 19वां ओवर लेकर आए। हेटमायर ने उनकी पहली गेंद पर एक रन लेकर जोस बटलर को स्ट्राइक दी। दूसरी गेंद पर राशिद खान का बटलर से कैच छूट गया। हालांकि, तीसरी गेंद पर राहुल तेवतिया ने हेटमायर का कैच लपक लिया। हेटमायर 7 गेंद में 4 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उनकी जगह रियान पराग क्रीज पर आए।
अलजारी जोसेफ 18वां ओवर लेकर आए। बटलर ने उनकी पहली गेंद पर चौका लगाया। अगली गेंद पर एक रन लेकर राजस्थान का स्कोर 150 रन पहुंचाया। बटलर ने उनकी चौथी और पांचवीं गेंद पर भी चौके लगाए। इस ओवर से राजस्थान के खाते में 14 रन आए। अठारह ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर 3 विकेट पर 159 रन है। जोस बटलर के 49 गेंद में 69 रन हैं। शिमरान हेटमायर के 5 गेंद में 3 रन हैं।
यश दयाल 17वां ओवर लेकर आए। बटलर ने उनकी पहली गेंद पर चौका लगाया। अगली गेंद पर हार्दिक से मिसफील्ड हुई और गेंद बाउंड्री के पार चली गई। बटलर ने चौथी गेंद पर भी चौका लगाया। इसके साथ ही उन्होंने अपना अर्धशतक पूरा किया। पांचवीं गेंद वाइड रही। बटलर ने अगली गेंद पर फिर चौका जड़ दिया। इस ओवर से राजस्थान के खाते में 18 रन आए। सत्रह ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर 3 विकेट पर 145 रन है। जोस बटलर के 44 गेंद में 56 रन हैं। शिमरान हेटमायर के 4 गेंद में 2 रन हैं।
हार्दिक पंड्या 15वां ओवर लेकर आए। उन्होंने पहली ही गेंद पर देवदत्त पडिक्कल को बोल्ड कर दिया। पडिक्कल 20 गेंद में 28 रन बनाकर आउट हुए। देवदत्त पडिक्कल की जगह शिमरान हेटमायर क्रीज पर आए।
आर साई किशोर 14वां ओवर लेकर आए। देवदत्त पडिक्कल ने उनकी तीसरी गेंद पर छक्का लगाया। अगली गेंद पर उन्होंने चौका जड़ दिया। पडिक्कल ने पांचवीं गेंद पर चौका लगाया। इस ओवर से राजस्थान के खाते में 18 रन आए। चौदह ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर दो विकेट पर 116 रन है। देवदत्त पडिक्कल के 19 गेंद में 28 रन हैं। जोस बटलर के 31 गेंद में 30 रन हैं।
हार्दिक पंड्या 13वां ओवर लेकर आए। उनकी तीसरी गेंद पर जोस बटलर को जीवनदान मिला। शमी ने फाइन लेग से दौड़ लगाई, लेकिन वह कैच पकड़ने में सफल नहीं रहे। इस ओवर से राजस्थान के खाते में 6 रन आए। तेरह ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर दो विकेट पर 98 रन है। देवदत्त पडिक्कल के 14 गेंद में 12 रन हैं। जोस बटलर के 30 गेंद में 29 रन हैं।
12वां ओवर भी आर साई किशोर लेकर आए। देवदत्त पडिक्कल ने उनकी पहली गेंद पर छक्का लगाया। इस ओवर से राजस्थान के खाते में 9 रन आए। बारह ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर दो विकेट पर 92 रन है। देवदत्त पडिक्कल के 10 गेंद में 10 रन हैं। जोस बटलर के 28 गेंद में 26 रन हैं।
आर साई किशोर 10वां ओवर लेकर आए। उन्होंने अपनी पांचवीं गेंद पर संजू सैमसन को अपना शिकार बनाया। संजू 3 रन से अपना पचासा पूरा करने से चूक गए। संजू 26 गेंद में 47 रन बनाकर अलजारी जोसेफ के हाथों कैच आउट हुए। संजू की जगह देवदत्त पडिक्कल क्रीज पर आए। दस ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर 2 विकेट पर 79 रन है। जोस बटलर के 25 गेंद में 23 रन हैं।
राशिद खान 9वां ओवर लेकर आए। इस ओवर से राजस्थान के खाते में सिर्फ 2 रन आए। नौ ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर एक विकेट पर 75 रन है। संजू सैमसन के 23 गेंद में 45 रन हैं। जोस बटलर के 23 गेंद में 21 रन हैं।
आर साई किशोर 8वां ओवर लेकर आए। संजू ने उनकी तीसरी और आखिरी गेंद पर चौके लगाए। इस ओवर से राजस्थान के खाते में 12 रन आए। आठ ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर एक विकेट पर 73 रन है। संजू सैमसन के 20 गेंद में 44 रन हैं। जोस बटलर के 20 गेंद में 20 रन हैं।
GT vs RR IPL 2022 Live Match Cricket Score: नमस्कार। गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल क्वालिफायर 1 के हमारे लाइव कवरेज में आपका स्वागत है। दोनों टीमों के पास बेहतरीन तेज गेंदबाज हैं। टाइटंस के पास मोहम्मद शमी, अल्जारी जोसेफ और लॉकी फर्ग्यूसन हैं। ईडन गार्डन की पिच से वह मदद लेने के लिए बेकरार होंगे। दूसरी ओर राजस्थान रॉयल्स के पास ट्रेंट बोल्ट, प्रसिद्ध कृष्णा और कुलदीप सेन (यदि वह खेलते हैं) हैं। बल्लेबाजी के लिए, गुजरात टाइटंस शुभमन गिल से निरंतरता देखना चाहेगी। ऋद्धिमान साहा घरेलू मैदान पर उतरे हैं। गुजरात टाइटंस को उनसे भी काफी उम्मीदें होंगी। वहीं, 14 मैच में 629 रन बनाने वाले जोस बटलर राजस्थान रॉयल्स के मैच जिताऊ खिलाड़ी हैं। हालांकि, पिछले तीन मैच में वह दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाएं हैं। स्पिनर्स की बात करें तो राजस्थान रॉयल्स युजवेंद्र चहल-रविचंद्रन अश्विन की जोड़ी राशिद खान के खिलाफ थोड़ी बढ़त रखती है।