आईपीएल 2026 के फाइनल के बाद रविवार 31 मई की देर रात एक बड़ा हादसा अहमदाबाद में हुआ। मैच के बाद टीम होटल लौट रही गुजरात टाइटंस की बस में आग लग गई। पीटीआई की जानकारी के मुताबिक शॉर्ट सर्किट के कारण टीम बस में आग लगी। हालांकि, सभी खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ के सदस्यों को सुरक्षित बचाया गया और बाहर निकाला गया।

पीटीआई की जानकारी के अनुसार जब टीम बस में धुआं निकलने लगा तो हड़कंप मचा और आनन-फानन में सभी खिलाड़ियों और सदस्यों को बाहर निकाला गया। वह सभी बीच रोड पर कुछ देर खड़े रहे और दूसरी बस के आने तक वहीं इंतजार किया। इसके बाद दूसरे वाहन की व्यवस्था की गई और सभी खिलाड़ियों व टीम स्टाफ को होटल ले जाया गया।

पहले हार, फिर बस में लगी आग

फाइनल में 5 विकेट से मिली हार के बाद गुजरात की टीम बस में लगी आग ने 31 मई की रात को जीटी के लिए खौफनाक साबित किया। खिताबी मुकाबले में पहले खेलते हुए गुजरात की टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 155 रन बनाए। इसके जवाब में आरसीबी ने 18 ओवर में 5 विकेट गंवाकर 161 रन बनाए। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लगातार दूसरी बार आईपीएल का खिताब जीता।

क्या थकान के कारण हारी गुजरात की टीम?

इससे पहले गुजरात टाइटंस की टीम को क्वालिफायर 2 के बाद न्यू चंडीगढ़ से अहमदाबाद आने के बीच कम समय था। खराब मौसम के कारण टीम देरी से अहमदाबाद पहुंची थी। टीम को लगातार ट्रैवल करना पड़ा और तैयारी का कम समय मिला। क्वालिफायर 1 के बाद टीम धर्मशाला से न्यू चंडीगढ़ पहुंची और फिर अहमदाबाद आई। जीटी के डायरेक्टर विक्रम सोलंकी ने भी यह मुद्दा उठाया और कहा कि कम दिनों के अंतराल में हमे तीन मैच खेलने पड़े। इसके बाद यह सवाल उठ रहा है कि क्या टीम थकान के कारण फाइनल में अच्छा नहीं कर पाई।

15 साल के वैभव सूर्यवंशी का करोड़ों वाला IPL सीजन, एक रन की कीमत 38 हजार रुपये से ज्यादा

वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में 16 मैचों की 16 पारियों में 776 रन बनाए हैं। उन्होंने ऑरेंज कैप पर तो कब्जा जमाया, साथ ही चार अन्य पुरस्कार भी जीते। उनकी कमाई इस सीजन कुल 3 करोड़ रुपये की रही और उनका प्रत्येक रन 38 हजार रुपये से ज्यादा का रहा। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर