आईपीएल 2026 में शुभमन गिल का बेहतरीन फॉर्म जारी है। गुजरात टाइटंस के कप्तान ने इस सीजन लगातार अपना तीसरा फिफ्टी प्लस स्कोर बनाया है। उन्होंने पचासे की हैट्रिक पूरी की और कोलकाता नाइट राइडर्स को बैकफुट पर ला दिया। इससे पहले पिछले मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 56 और दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 70 रन की पारी उन्होंने खेली थी।
केकेआर के खिलाफ बेहतरीन अर्धशतकीय पारी खेलते हुए गिल ने इस सीजन विराट कोहली को भी पीछे छोड़ दिया। उन्होंने 50 गेंद पर 86 रन की बेहतरीन पारी खेली और इस सीजन 250 प्लस रनों का आंकड़ा छुआ। उन्होंने 86 रन की पारी में केकेआर के खिलाफ 8 चौके और चार छक्के लगाए। साथ ही विराट कोहली को पीछे छोड़ते हुए उन्होंने ऑरेंज कैप पर भी कब्जा किया।
शुभमन गिल का इस सीजन प्रदर्शन
शुभमन गिल ने इस सीजन 4 पारियों में ही 250 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है। उन्होंने इस दौरान 39, 56, 70 और 86 रन की पारियां खेली हैं। उनका इस दौरान स्ट्राइक रेट 154.94 और औसत 62.75 का रहा है। इस सीजन गिल के बल्ले से 24 चौके और 10 छक्के लगे हैं। ऑरेंज कैप लीडरबोर्ड में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल अब नंबर 1 पर पहुंच गए हैं।
गुजरात टाइटंस का बेहतरीन प्रदर्शन
गुजरात टाइटंस ने इस सीजन बेहतरीन प्रदर्शन अभी तक किया है। केकेआर को गुजरात ने 5 विकेट से हराया। पहले 2 मैचों में हार के बाद टीम ने अच्छी वापसी की है। इसमें कप्तान शुभमन गिल का बहुत बड़ा योगदान रहा है। पिछले तीनों मैच गुजरात ने जीते हैं और तीनों मैच में कप्तान गिल का बल्ला चला है। इस जीत के साथ टीम ने अपनी आगे की राह को भी मजबूत कर लिया है।
गुजरात टाइटंस का इस सीजन पिछले 5 मैचों का परिणाम
- बनाम पंजाब किंग्स: 3 विकेट से हार
- बनाम राजस्थान रॉयल्स: 6 रन से हार
- बनाम दिल्ली कैपिटल्स: 1 रन से जीत
- बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स: 7 विकेट से जीत
- बनाम केकेआर: 5 विकेट से जीत
कैमरन ग्रीन ने लगाया ‘5 लाख’ का एक छक्का, 55 गेंद पर खेली 79 रन की पारी; अंत में कर दिया निराश
कैमरन ग्रीन ने केकेआर के लिए इस सीजन आखिरकार पहला अर्धशतक लगाया। गुजरात टाइटंस के खिलाफ उन्होंने 55 गेंद पर 79 रन की पारी खेली और इस दौरान एक ऐसा छक्का लगाया जिसकी कीमत 5 लाख रुपये स्पॉन्सर कार कंपनी को पड़ी। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर
