इंग्लैंड के धाकड़ विकेटकीपर बल्लेबाज और गुजरात टाइटंस के स्टार खिलाड़ी जोस बटलर के नाम एक बड़ा रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। उन्होंने आईपीएल 2026 के 25वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम दर्ज की है। बटलर ने आईपीएल नहीं बल्कि ओवरऑल टी20 क्रिकेट में एक खास तिहरा शतक पूरा किया। उनके नाम अब टी20 फॉर्मेट में कुल 300 कैच दर्ज हो गए हैं। ऐसी उपलब्धि हासिल करने वाले वह दुनिया के सिर्फ चौथे खिलाड़ी ही हैं।
वहीं खास बात यह है कि अगर टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले टॉप 5 खिलाड़ियों की बात करें तो इसमें कोई भी भारतीय नहीं है। जबकि दुनियाभर के सिर्फ चार खिलाड़ी ही ऐसे हैं जिन्होंने टी20 क्रिकेट में 300 या उससे अधिक कैच पकड़े हैं। इस मामले में कैरेबियाई दिग्गज कीरोन पोलार्ड टॉप पर हैं। जोस बटलर अब इस लिस्ट में चौथे स्थान पर आ गए हैं। बटलर ने अंगकृष रघुवंशी का कैच लेते हुए यह उपलब्धि अपने नाम दर्ज की।
टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले खिलाड़ी
- 405 कैच: कीरोन पोलार्ड
- 332 कैच: डेविड मिलर
- 316 कैच: क्विंटन डी कॉक
- 300 कैच: जोस बटलर*
- 275 कैच: ड्वेन ब्रावो
ग्रीन का पचासा, केकेआर की शुरुआत लड़खड़ाई
कोलकाता नाइट राइडर्स का प्रदर्शन इस सीजन कुछ खास नहीं रहा है। इस मैच में भी टॉस जीतकर पहले खेलने उतरी केकेआर के टॉप ऑर्डर को कगिसो रबाडा और मोहम्मद सिराज ने ध्वस्त कर दिया। गुजरात टाइटंस का गेंदबाजी में अच्छा प्रदर्शन रहा। 32 रन पर केकेआर के शुरुआती तीन विकेट गिर गए।
कप्तान अजिंक्य रहाणे खाता भी नहीं खोल पाए। वहीं फिन एलन की जगह आए टिम सीफर्ट भी फ्लाप रहे। सीफर्ट ने 19 रन बनाए। रोवमैन पॉवेल भी सिर्फ 27 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद कैमरन ग्रीन ने बेहतरीन बल्लेबाजी की और 34 गेंद पर शानदार अर्धशतक जड़ा।
अजिंक्य रहाणे 6 साल बाद जीरो पर आउट, धवन और गंभीर को भी छोड़ा पीछे; IPL में बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड
केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे गुजरात टाइटंस के खिलाफ अपना खाता भी नहीं खोल पाए। वह पहली गेंद पर ही मोहम्मद सिराज की गेंद पर आउट हुए। आईपीएल में छह साल बाद यह उनका शून्य पर विकेट था। वहीं बतौर ओपनर उनके नाम शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हुआ। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर
