केकेआर के 25.20 करोड़ के सबसे महंगे खिलाड़ी कैमरन ग्रीन ने इस सीजन टीम को और केकेआर के सभी फैंस को रनों के लिए तरसा दिया था। गुजरात टाइटंस के खिलाफ आईपीएल 2026 के 25वें मैच में आखिरकार उनके बल्ले से रन निकले। उन्होंने 55 गेंद पर 79 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने एक पांच लाख का छक्का भी लगा दिया। उनकी पारी ठीकठाक इसलिए थी क्योंकि इतने रनों के बावजूद उन्होंने आखिरी में निराश किया।

कैमरन ग्रीन ने 55 गेंद पर 79 रन की पारी खेली। उन्होंने इस पारी में 7 चौके और चार छक्के लगाए। उनकी पारी का एक छक्का 5 लाख रुपये का भी था। उन्होंने ऐसा छक्का मारा कि गेंद बाउंड्री के बाहर खड़ी कार पर जाकर लगी। इस कार पर सिक्स लगाने का अवार्ड पहले खिलाड़ियों को मिलता था। इस बार कंपनी ने इसके नियमों में थोड़ा बदलाव किया है।

ग्रीन के छक्के पर कंपनी खर्च करेगी 5 लाख रुपये

कैमरन ग्रीन के इस छक्के के बाद गेंद साइड मिरर के नीचे जाकर लगी। इसके चलते कंपनी को अब 5 लाख रुपये खर्च करने होंगे। इसका वीडियो भी आईपीएल द्वारा एक्स हैंडल पर शेयर किया गया। इस सीजन के लिए कार कंपनी ने एक खास मुहिम चलाई है।

इस मुताबिक ऐसे हर शॉट के लिए 5 लाख रुपये का बैलेंस जनरेट होगा और उसे उन बच्चों को क्रिकेट की फील्ड में आगे बढ़ाने के लिए इस्तेमाल होगा, जिनके अंदर प्रतिभा है लेकिन पैसा नहीं है। उनके लिए क्रिकेट किट खरीदने और अन्य क्रिकेट से जुड़े उपकरणों को खरीदने में इस 5 लाख की राशि का इस्तेमाल किया जाएगा।

ग्रीन ने फिर भी किया निराश

कैमरन ग्रीन ने 79 रन की पारी जरूर खेली लेकिन फिर भी निराश किया। उन्होंने पहली 20 गेंद पर अपनी पारी में सिर्फ 17 रन बनाए थे और उसके बाद गीयर बदला। अगली 20 गेंद पर उन्होंने 51 रन जोड़ दिए। इस दौरान 34 गेंद पर उनका अर्धशतक भी आया। अंत में 15 गेंद पर वह सिर्फ 11 रन ही बना पाए। जिस वक्त केकेआर को तेज बल्लेबाजी और 200 प्लस स्कोर तक जाने की उम्मीद थी लेकिन स्कोर 180 तक ही सीमित रहा। उन्होंने स्ट्राइक भी अपने पास नहीं रखी और जब स्ट्राइक आई तो डॉट गेंद बहुत खेलीं।

जोस बटलर की टी20 में खास ‘ट्रिपल सेंचुरी’, दुनिया के सिर्फ 4 खिलाड़ियों ने किया ऐसा; टॉप 5 में कोई भारतीय नहीं

जोस बटलर ने केकेआर के खिलाफ आईपीएल 2026 के 25वें मैच में खास मुकाम हासिल किया। उन्होंने टी20 क्रिकेट में खास ट्रिपल सेंचुरी पूरी की। वह इस मामले में चौथे खिलाड़ी बने और टॉप 5 में कोई भी भारतीय नहीं है। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर