आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए अभी तक कुछ भी ठीक नहीं रहा है। वहीं जो चीजें टीम के लिए पटरी पर थीं जैसे कप्तान अजिंक्य रहाणे का बल्लेबाजी फॉर्म, अब वे भी बिगड़ चुका है। गुजरात टाइटंस के खिलाफ रहाणे खाता भी नहीं खोल पाए और पहली गेंद पर मोहम्मद सिराज का शिकार बने। साल 2020 के बाद पिछली 50 आईपीएल पारियों में यह रहाणे का पहला डक भी है। वहीं बतौर ओपनर उनके नाम संयुक्त रूप से आईपीएल में अब सबसे ज्यादा डक दर्ज हो गए हैं।
अजिंक्य रहाणे ने अभी तक पिछली पांच पारियों में 152 रन बनाए थे और कुछ हद तक फॉर्म में भी थे। टीम पिछले पांच में से एक भी मैच नहीं जीती है, ऐसे में कप्तान से गुजरात के खिलाफ शानदार पारी की उम्मीद थी। मगर रहाणे ने आते ही पहली गेंद पर गैरजिम्मेदारा शॉट खेला और गेंद हवा में उठ गई। रबाडा ने आसान कैच पकड़ा और पहले ओवर में ही सिराज ने गुजरात को सफलता दिला दी। बतौर ओपनर आईपीएल में यह अजिंक्य रहाणे का 11वां डक था।
आईपीएल में बतौर ओपनर सबसे ज्यादा डक
- 11: अजिंक्य रहाणे
- 11: पार्थिव पटेल
- 10: शिखर धवन
- 10: गौतम गंभीर
आईपीएल में सबसे ज्यादा डक पर आउट होने वाले भारतीय
- 18: दिनेश कार्तिक
- 18: रोहित शर्मा
- 16: पीयूष चावला
- 15: मंदीप सिंह
- 14: अजिंक्य रहाणे
- 14: अंबाती रायडू
- 14: मनीष पांडे
केकेआर को पहली जीत का इंतजार
केकेआर ने इस सीजन पिछले पांच में से चार मैच गंवाए हैं। टीम को एकमात्र अंक पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच रद्द होने पर मिला था। इस सीजन तीन बार की चैंपियन टीम को पहली जीत का इंतजार है। फिर गुजरात टाइटंस के खिलाफ भी टीम का टॉप ऑर्डर फ्लाप साबित हुआ। 32 रन पर तीन विकेट गिर गए। आउट ऑफ फॉर्म फिन एलन की जगह टिम सीफर्ट को मौका मिला लेकिन वह भी सिर्फ 19 रन बना पाए। केकेआर का बल्लेबाजी प्रदर्शन पूरे सीजन चर्चा का विषय रहा है।
केकेआर के पिछले पांच मैचों का परिणाम
- बनाम मुंबई इंडियंस: 6 विकेट से हार
- बनाम सनराइजर्स हैदराबाद: 65 रन से हार
- बनाम पंजाब किंग्स: बारिश के कारण मैच रद्द
- बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स: 3 विकेट से हार
- बनाम चेन्नई सुपर किंग्स: 32 रन से हार
IPL 2026: मुंबई इंडियंस की लगातार 4 हार से प्लेऑफ की राह मुश्किल, अब कैसे हो पाएगी एंट्री; जानें समीकरण
आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस को लगातार चार हार झेलनी पड़ी हैं। इसके बाद पांच बार की चैंपियन टीम के लिए प्लेऑफ की राह मुश्किल हो गई है। हालांकि, राह मुश्किल है लेकिन अभी नामुमकिन नहीं, इसके समीकरण क्या हैं वह जानते हैं। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर
